Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्यावर की गहलोत कॉलोनी में स्वर्गीय भंवरलाल गहलोत की पुण्यतिथि पर 85 यूनिट रक्तदान स्वर्गीय भंवरलाल गहलोत की पुण्यतिथि पर 85 यूनिट रक्तदान ब्यावर की गहलोत कॉलोनी, मालियान पंचायत भवन में स्वर्गीय भंवरलाल गहलोत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. संजय गहलोत रहे। समाज के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में आयोजित शिविर में 85 यूनिट रक्तदान हुआ। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को महादान बताया। गहलोत परिवार ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजक – गहलोत परिवार रामदेव गहलोत, रामनिवास गहलोत, नौरतमल गहलोत, नानकराम गहलोत, अशोक गहलोत एवं अर्जुन गहलोत।
Shyam Saini
ब्यावर की गहलोत कॉलोनी में स्वर्गीय भंवरलाल गहलोत की पुण्यतिथि पर 85 यूनिट रक्तदान स्वर्गीय भंवरलाल गहलोत की पुण्यतिथि पर 85 यूनिट रक्तदान ब्यावर की गहलोत कॉलोनी, मालियान पंचायत भवन में स्वर्गीय भंवरलाल गहलोत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. संजय गहलोत रहे। समाज के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में आयोजित शिविर में 85 यूनिट रक्तदान हुआ। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को महादान बताया। गहलोत परिवार ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजक – गहलोत परिवार रामदेव गहलोत, रामनिवास गहलोत, नौरतमल गहलोत, नानकराम गहलोत, अशोक गहलोत एवं अर्जुन गहलोत।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भारत वासियो को सम्बोधित करती एक महिला शक्ति,नीट परीक्षा मे पास होना जरूरी है माता, पिता । लोग किया कहेगें ,इज्जत चली जाएगी । कृपया अपने बच्चों पर घ्यान दे स्नेह करे किसी प्रकार का दबाव नही बनाए समझाये जीवन बहुत अनमोल है इनको सही रास्ता दिखाएं कोनसा सही है कोनसा गलत । माता पिता इस वीडियो को अवश्य देखें सुने ओर समझें वेसे आप सभी बहुत अनुभवी एवं ज्ञानी है समझदार है किया अच्छा है किया बुरा । महेश पंचारिया पत्रकार कुछ ग़लत लिखा हो तो आप सभी से क्षमा चाहता हूं।1
- humare village ke people pareshan ho gye hai aana jana band ho jata hai jab barish ka pani dono taraf aa jata hai हमारे मदद करे4
- अपराधियों में भय हो डर हो कानून कड़क हो अपराधी गलत काम नहीं करेगा अगर गलत काम करता है कानून उस बर्दाश्त नहीं करेगी कड़ी से कड़ी सजा दे ब्यावर शहर का वीडियो हर रोज देखकर खबरें न्यूजपेपर सत्य आपके सामने खबरें पढ़ रहे हैं राखी के त्यौहार 15 अगस्त पहले आप अपना विज्ञापन दें आपकी खबरें हर रोज लगेगी चैनल पर आपका विज्ञापन चलेगा अखबार में आपका विज्ञापन छपेगा संपर्क करें 98286 90577 पर बात करें79765279 hamari khabren Adhikari sabhi group mein dekhte hain1
- पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला1
- पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन के राजकीय विद्यालय में छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भिजवा दिया । इससे पहले मुख्य आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। फरार चल रहे ललित कुमार को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल और चैट की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई की है। अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षक मोहम्मद अली और पीटीआई ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने शिक्षिका पिंकी यादव को भी निलंबित किया है। उन पर प्रकरण को दबाने और संबंधित छात्राओं को धमकाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। फोटो कैप्शन:.. दोनों आरोपी शिक्षक1
- केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने क्या कहा पूरी जानकारी सुने1
- 70 लाख रुपये के लालच में साहूकार की हत्या का खुलासा, चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ,, रिपोर्ट _सुरेश चन्द्र मेघवंशी बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव के साहूकार शोभालाल जैन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 70 लाख रुपये हड़पने की नीयत से चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि बागोर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर शाखा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी नारायण सरगरा को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच के अनुसार, चालक रोशन गुर्जर को जानकारी थी कि शोभालाल जैन के पास लगभग 70 लाख रुपये हैं। इन्हें हड़पने के लिए उसने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ हत्या की योजना बनाई। 16 जुलाई को सांवलियाजी यात्रा के दौरान वारदात की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय शोभालाल जैन के साथ उनके भाई होने से आरोपियों को मौका नहीं मिला। इसके बाद 18 जुलाई को लौटते समय आरोपियों ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कार में नारायण ने शोभालाल के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोशन ने उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचें, उनके मुंह पर टेप चिपका दिया और बाद में शव को पहले से चिन्हित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मध्यप्रदेश में पानी-पूरी का ठेला लगाने वाले नारायण को हत्या में साथ देने के बदले रुपये देने का सौदा हुआ था। थाना प्रभारी बछराज ने बताया कि उदयपुर में गिरफ्तारी के दौरान नारायण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं। @हाइलाइट Bhilwara Police1