Shuru
Apke Nagar Ki App…
छपरा में लायंस क्लब बना समाजसेवा की अनूठी मिसाल नए सत्र में डॉ उज्ज्वल वर्मा बने अध्यक्ष, राकेश मिश्रा उपाध्यक्ष #Chapra #LionsClub #SamajSeva #UjjwalVerma #RakeshMishra
Raina news
छपरा में लायंस क्लब बना समाजसेवा की अनूठी मिसाल नए सत्र में डॉ उज्ज्वल वर्मा बने अध्यक्ष, राकेश मिश्रा उपाध्यक्ष #Chapra #LionsClub #SamajSeva #UjjwalVerma #RakeshMishra
More news from बिहार and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया आरा। पुलिस अधीक्षक,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।1
- इतिहास में डरपोक प्रधानमंत्री गृह मंत्री है भारतीय जनता दोनों नेताओं से पुछना चाहतीं हैं न्याय छात्रों को कब मिलेगी।1
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा हमारी पहली माँग स्पष्ट है — केंद्रीय गृह मंत्री संसद में आएं और दिल्ली पुलिस द्वारा युवाओं पर की गई बर्बर कार्रवाई पर जवाब दें। छात्रों पर pellet gun, आंसू गैस, water cannon, और electronic लाठियों का इस्तेमाल किया गया। देश के भविष्य के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों किया गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? हम लगातार इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा और गृह मंत्री के बयान की माँग करते रहे, लेकिन 14-15 दिन बीतने के बाद भी सरकार मौन है। देश के युवा जवाब चाहते हैं। सरकार को संसद और देश के सामने जवाब देना ही होगा।1
- जगदीशपुर में महावीर मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन श्रावण मास की दूसरी मंगलवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ जगदीशपुर। श्रावण मास की दूसरी मंगलवारी के अवसर पर जगदीशपुर सदर बाजार स्थित सर्वसिद्धि मनोकामना स्थान महावीर मंदिर के प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर बाजार में भव्य मंगलवारी मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ उमड़ी। जगदीशपुर नगर में प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के दौरान चार मंगलवार को भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी श्रावण मास की दूसरी मंगलवारी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मेला लगाया गया। महाआरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान महावीर की आरती में शामिल हुए। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर समिति की ओर से हलवा और लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। महावीर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु विशेष रूप से मूंग के लड्डू और खुरमा भगवान को चढ़ाते हैं। भक्तों में इन प्रसादों को लेकर विशेष आस्था देखने को मिली। वहीं, मंगलवारी मेले में बच्चों के खिलौनों से लेकर घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक की विभिन्न दुकानें सजी थीं। मेले में लकड़ी की टेबल, छोटी चौकी, बच्चों के खेलने के सामान सहित कई तरह की सामग्री की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भव्य महाआरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी के नेतृत्व में विधिवत महाआरती संपन्न कराई गई। श्रावण मास की मंगलवारी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन और मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरे सदर बाजार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।4
- आरा में बारिश बिजली काटी, हल्की बारिश में ही शहर में जल जमाव मंगलवार की रात में आरा शहर में बारिश हुई । लेकिन बारिश होने के साथ ही उमस हो गया । जिसके कारण लोगों को परेशानी जल्दी पड़ रही है। शहर में जल जमाव भी हो गया वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के द्वारा बीच-बीच में लाइन भी काट दी जा रही है1
- बिहार के कैबिनेट बैठक में क्या कुछ बदलेगा? देखिए .........1
- बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद जनता के बीच आभार व्यक्त करने पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले - बांकीपुर के 10 हजार युवाओं के लिए प्राइवेट नौकरी की व्यवस्था अगले एक साल में करेंगे, हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा पटना।* जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में गए व लोगों से मिले। इस दौरान लोगों से उनकी समस्याओं को जाना व अपनी बातें भी रखी। इस दौरान युवाओं को रोजगार देने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया। आभार सभा में पीके ने कहा कि बहुत लोगों को लग रहा था कि जीत कर ये 4-5 दिनों से कहां घूम रहे थे? मैं उन्हीं का काम कर रहा था। आपका बच्चा पढ़ा है, तो उसका बायोडाटा मेरे ऑफिस में दीजिए कम से कम 10 हजार बच्चों को यहां से नौकरी लगाने की व्यवस्था तुरंत करेंगे। बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा किसी को नौकरी मिलेगी, तो बांकीपुर के लोगों को ही मिलेगी। ये आप लिखकर रखिए। देशभर में जितना भी हमारा संबंध है, उन सबसे मैंने कहा है कि बिहार के लोगों को नौकरी दीजिए। वहीं, जब जन सुराज की व्यवस्था बिहार में बनेगी तो यकीन मानिए आपके बच्चों को बाहर भी कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।1
- रानीतालाब थाना की पुलिस ने एक दलान से भूसा में रखें अवैध हथियार को किया बरामद। बिक्कु कुमार पटना जिले के रानीतालाब थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार बरामद किया है। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के जीतन छपरा गांव में एक व्यक्ति के दलान में अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है। जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज 2 के निर्देशन में स्थानीय थाना अध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया गया। बता दें कि छापेमारी दल ने जीतन छपरा गांव निवासी प्रभु यादव के दलान में छापेमारी करते हुए भूसा में रखें एक प्लास्टिक के थैला से एक देशी कट्टा, एक टूटा हुआ देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने अवैध हथियार को जप्त कर दलान के मालिक प्रभु यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1