logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क से दर्जनों लाइट चोरी, पौत्र ने थाने में दी तहरीर गाजीपुर। देश की रक्षा और चैन-अमन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में बनाए गए पार्क में चोरी का मामला सामने आया है। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी सद्दाम द्वारा चंदा एकत्र कर लगाई गई कई दर्जन लाइटें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।लाइटें गायब होने की जानकारी होने पर शहीद वीर अब्दुल हमीद के पौत्र परवेज ने थाना दुल्लहपुर पहुंचकर मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गई लाइटों की बरामदगी की गुहार लगाई है।बताया जा रहा है कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के सम्मान में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी सद्दाम के प्रयास से लोगों से चंदा एकत्र किया गया था। इसी धनराशि से पार्क में रोशनी की व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में लाइटें लगाई गई थीं। ऐसे स्थान से लाइटों की चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की वीरता और बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे ऐतिहासिक एवं स्मृति स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों ने पुलिस-प्रशासन से गंभीरता बरतने की मांग की है।परवेज ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करते हुए चोरी की गई लाइटों को बरामद कराने और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दुल्लहपुर संतोष राय नें बताया की जांच की जा रही है पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

5 hrs ago
user_Opendr Kumar
Opendr Kumar
Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
57e840dc-eb49-423f-91a5-4320c8b8cb7a

शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क से दर्जनों लाइट चोरी, पौत्र ने थाने में दी तहरीर गाजीपुर। देश की रक्षा और चैन-अमन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में बनाए गए पार्क में चोरी का मामला सामने आया है। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी सद्दाम द्वारा चंदा एकत्र कर लगाई गई कई दर्जन लाइटें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।लाइटें गायब होने की जानकारी होने पर शहीद वीर अब्दुल हमीद के पौत्र परवेज ने थाना दुल्लहपुर पहुंचकर

8523fc81-51ab-4663-a0e4-978f4fa1d27e

मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गई लाइटों की बरामदगी की गुहार लगाई है।बताया जा रहा है कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के सम्मान में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी सद्दाम के प्रयास से लोगों से चंदा एकत्र किया गया था। इसी धनराशि से पार्क में रोशनी की व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में लाइटें लगाई गई थीं। ऐसे स्थान से लाइटों की चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों

में भी नाराजगी है।परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की वीरता और बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे ऐतिहासिक एवं स्मृति स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों ने पुलिस-प्रशासन से गंभीरता बरतने की मांग की है।परवेज ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करते हुए चोरी की गई लाइटों को बरामद कराने और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दुल्लहपुर संतोष राय नें बताया की जांच की जा रही है पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर कड़ी धूप उमस से सांप की आतंक कई लोगों को काटने से गई जान जौनपुर उत्तर प्रदेश - इन दिनों पड़ रही तेज धूप और उमस के कारण सांप और जहरीले कीड़े-मकोड़े ठंडी व नमी वाली जगहों की तलाश में घरों और आंगन की तरफ रुख कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में 11 बजे से 4 बजे तक धूप तेज होने की वजह से सांप बिलों और झाड़ियों में छुप जा रहे हैं। वहीं चींटी, बिच्छू और अन्य कीड़े भी मिट्टी के सूखने के कारण छाया वाली जगहों पर निकल आ रहे हैं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं और झाड़-फूंक के चक्कर में समय न गंवाएं
    1
    जौनपुर कड़ी धूप उमस से सांप की आतंक कई लोगों को काटने से गई जान
जौनपुर उत्तर प्रदेश - इन दिनों पड़ रही तेज धूप और उमस के कारण सांप और जहरीले कीड़े-मकोड़े ठंडी व नमी वाली जगहों की तलाश में घरों और आंगन की तरफ रुख कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में 11 बजे से 4 बजे तक धूप तेज होने की वजह से सांप बिलों और झाड़ियों में छुप जा रहे हैं। वहीं चींटी, बिच्छू और अन्य कीड़े भी मिट्टी के सूखने के कारण छाया वाली जगहों पर निकल आ रहे हैं
स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं और झाड़-फूंक के चक्कर में समय न गंवाएं
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चंदौली के मुगलसराय मे नगर गलियां टूटी है उसके लिये पैसा नहीं है, लेकिन नगर पालिका ऑफिस बनेगा 10 करोड़ का- संतोष कुमार पाठक
    1
    चंदौली के मुगलसराय मे नगर गलियां टूटी है उसके लिये पैसा नहीं है, लेकिन नगर पालिका ऑफिस बनेगा 10 करोड़ का- संतोष कुमार पाठक
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आजमगढ़ विश्वविद्यालय में ‘माँ-बेटी सम्मेलन’ का शुभारंभ, महिला स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ मंथन आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देश तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित ‘माँ-बेटी सम्मेलन’ के प्रथम दिवस का शुभारंभ विश्वविद्यालय के फैसिलिटी सेंटर में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं और बेटियों के बीच संवाद, स्वास्थ्य जागरूकता तथा मानसिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि माँ और बेटी के बीच स्वस्थ संवाद, जागरूकता एवं विश्वास ही समाज को सशक्त बनाने की आधारशिला है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास और स्वास्थ्य के प्रति भी प्रतिबद्ध है। डॉ. रजनी त्रिपाठी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, विजय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आजमगढ़ ने महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को समाज की उन्नति का आधार बताया। उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की समय पर जांच के महत्व को भी रेखांकित किया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु ने किशोरियों में आयरन की कमी, पोषण और स्वच्छता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था से ही बेटियों को अपने स्वास्थ्य और शरीर के प्रति सही जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने माताओं से बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वहीं डॉ. स्नेहा सेठ, क्लिनिकल एवं पारिवारिक मनोवैज्ञानिक, मेंटल हेल्थ वेलबीइंग सेंटर, लखनऊ ने बेटियों के मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि तनाव, तुलना और सोशल मीडिया का दबाव किशोरियों के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है। माँ-बेटी के बीच खुला संवाद और बिना किसी पूर्वाग्रह के एक-दूसरे की बात सुनना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परामर्श सत्र में उन्होंने भावनात्मक संतुलन, आत्मसम्मान और सकारात्मक सोच से जुड़े व्यावहारिक सुझाव भी दिए। महिला मानसिक स्वास्थ्य हेल्प डेस्क की घोषणा सम्मेलन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में विश्वविद्यालय परिसर में ‘महिला मानसिक स्वास्थ्य हेल्प डेस्क’ शुरू करने की घोषणा रही। इसके माध्यम से छात्राओं को नियमित एवं गोपनीय मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने की योजना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋतंभरा ने किया। सम्मेलन में छात्राओं, माताओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संपूर्ण आयोजन प्रो. सुचिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 5 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित ‘बेटियों की काउंसलिंग एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम’ के अंतर्गत किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘माँ-बेटी सम्मेलन’ के माध्यम से स्वास्थ्य, संवाद और जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
    1
    आजमगढ़ विश्वविद्यालय में ‘माँ-बेटी सम्मेलन’ का शुभारंभ, महिला स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ मंथन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देश तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित ‘माँ-बेटी सम्मेलन’ के प्रथम दिवस का शुभारंभ विश्वविद्यालय के फैसिलिटी सेंटर में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं और बेटियों के बीच संवाद, स्वास्थ्य जागरूकता तथा मानसिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि माँ और बेटी के बीच स्वस्थ संवाद, जागरूकता एवं विश्वास ही समाज को सशक्त बनाने की आधारशिला है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास और स्वास्थ्य के प्रति भी प्रतिबद्ध है।
डॉ. रजनी त्रिपाठी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, विजय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आजमगढ़ ने महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को समाज की उन्नति का आधार बताया। उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की समय पर जांच के महत्व को भी रेखांकित किया।
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु ने किशोरियों में आयरन की कमी, पोषण और स्वच्छता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था से ही बेटियों को अपने स्वास्थ्य और शरीर के प्रति सही जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने माताओं से बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
वहीं डॉ. स्नेहा सेठ, क्लिनिकल एवं पारिवारिक मनोवैज्ञानिक, मेंटल हेल्थ वेलबीइंग सेंटर, लखनऊ ने बेटियों के मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि तनाव, तुलना और सोशल मीडिया का दबाव किशोरियों के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है। माँ-बेटी के बीच खुला संवाद और बिना किसी पूर्वाग्रह के एक-दूसरे की बात सुनना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
परामर्श सत्र में उन्होंने भावनात्मक संतुलन, आत्मसम्मान और सकारात्मक सोच से जुड़े व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
महिला मानसिक स्वास्थ्य हेल्प डेस्क की घोषणा
सम्मेलन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में विश्वविद्यालय परिसर में ‘महिला मानसिक स्वास्थ्य हेल्प डेस्क’ शुरू करने की घोषणा रही। इसके माध्यम से छात्राओं को नियमित एवं गोपनीय मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने की योजना है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋतंभरा ने किया। सम्मेलन में छात्राओं, माताओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
संपूर्ण आयोजन प्रो. सुचिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 5 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित ‘बेटियों की काउंसलिंग एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम’ के अंतर्गत किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘माँ-बेटी सम्मेलन’ के माध्यम से स्वास्थ्य, संवाद और जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • सावन में बाबा मार्कंडेय के दरबार पहुंचे राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, परिवार संग किया जलाभिषेक
    1
    सावन में बाबा मार्कंडेय के दरबार पहुंचे राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, परिवार संग किया जलाभिषेक
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • बेटियों की सुरक्षा का बीड़ा स्कूल पहुंची पुलिस थाना प्रभारी ने छात्राओं को दिया भरोसा डरो मत पुलिस आपके साथ है आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का मिशन अब सिर्फ थाने की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा। चौबेपुर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा अधिकार और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया स्कूल में लगा जागरूकता शिविर अभियान का नेतृत्व चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा और चोलापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया इस दौरान बालिकाओं को महिला अपराध छेड़छाड़ साइबर अपराध और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई बेझिझक संपर्क करें पुलिस से पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है किसी भी परेशानी में बेझिझक 112, 1090 वुमन पावर लाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।साथ ही उन्हें गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया पर सतर्कता और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए। थाना प्रभारी का संवाद बना चर्चा का विषय थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का छात्राओं से सीधा संवाद खास रहा उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने गलत गतिविधियों का विरोध करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा सुरक्षा प्राथमिकता, सिर्फ जिम्मेदारी नहीं मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि बेटियों की सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्राथमिकता है विद्यालय प्रशासन ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
    1
    बेटियों की सुरक्षा का बीड़ा स्कूल पहुंची पुलिस थाना प्रभारी ने छात्राओं को दिया भरोसा डरो मत पुलिस आपके साथ है
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का मिशन अब सिर्फ थाने की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा। चौबेपुर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा अधिकार और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया स्कूल में लगा जागरूकता शिविर अभियान का नेतृत्व चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा और चोलापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया इस दौरान बालिकाओं को महिला अपराध छेड़छाड़ साइबर अपराध और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई बेझिझक संपर्क करें पुलिस से पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है किसी भी परेशानी में बेझिझक 112, 1090 वुमन पावर लाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।साथ ही उन्हें गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया पर सतर्कता और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए।
थाना प्रभारी का संवाद बना चर्चा का विषय थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का छात्राओं से सीधा संवाद खास रहा उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने गलत गतिविधियों का विरोध करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा सुरक्षा प्राथमिकता, सिर्फ जिम्मेदारी नहीं मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि बेटियों की सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्राथमिकता है विद्यालय प्रशासन ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के हक की आवाज उठाता है शौर्य सैनिक संगठन मऊ। शौर्य सैनिक संगठन पूर्व सैनिकों, सैनिकों और शहीद परिवारों के हितों के लिए काम करने वाला संगठन है। संगठन का उद्देश्य देश की सेवा कर चुके सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को उठाना तथा उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना है। संगठन पूर्व सैनिकों को पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेगा। साथ ही शहीद परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक जरूरतों में हरसंभव सहयोग करने की बात कही गई थी। संगठन की गतिविधियों में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देना, रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करना और सैनिक परिवारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना शामिल है। संगठन सैनिकों के अधिकारों और सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी जोर देता है। शौर्य सैनिक संगठन का एक प्रमुख उद्देश्य शहीदों की स्मृति को सम्मान देना और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहना भी बताया गया है। विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में संगठन के पदाधिकारी शहीद परिवारों को सम्मानित करते रहे हैं। कुल मिलाकर, शौर्य सैनिक संगठन सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सामने लाने, शहीद परिवारों को सम्मान एवं सहयोग दिलाने और समाज में देशभक्ति तथा सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने की दिशा में काम करता है।
    1
    पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के हक की आवाज उठाता है शौर्य सैनिक संगठन
मऊ। शौर्य सैनिक संगठन पूर्व सैनिकों, सैनिकों और शहीद परिवारों के हितों के लिए काम करने वाला संगठन है। संगठन का उद्देश्य देश की सेवा कर चुके सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को उठाना तथा उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना है।
संगठन पूर्व सैनिकों को पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेगा। साथ ही शहीद परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक जरूरतों में हरसंभव सहयोग करने की बात कही गई थी।
संगठन की गतिविधियों में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देना, रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करना और सैनिक परिवारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना शामिल है। संगठन सैनिकों के अधिकारों और सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी जोर देता है।
शौर्य सैनिक संगठन का एक प्रमुख उद्देश्य शहीदों की स्मृति को सम्मान देना और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहना भी बताया गया है। विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में संगठन के पदाधिकारी शहीद परिवारों को सम्मानित करते रहे हैं।
कुल मिलाकर, शौर्य सैनिक संगठन सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सामने लाने, शहीद परिवारों को सम्मान एवं सहयोग दिलाने और समाज में देशभक्ति तथा सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने की दिशा में काम करता है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जौनपुर सावन की बारिश से मक्का की खेती में काफी पैदावार का असर जौनपुर: सावन की बारिश से लहलहाए खेत, किसानों के चेहरे पर खुशी जौनपुर के गांवों में हरी-भरी फसल, मक्का-ज्वार की बढ़वार से उम्मीदें बढ़ीं समय पर बारिश: जौनपुर में इस बार बंपर फसल के आसार *सोशल मीडिया/रील्स वाली हैडलाइन* 1. *"सावन आया, जौनपुर के खेत मुस्कुराए" 🌧️🌾* 2. *जौनपुर की हरियाली: एक तरफ बादल, दूसरी तरफ लहलहाती फसल* 3. *गांव का नजारा: जौनपुर के खेतों में छाई हरियाली*
    1
    जौनपुर सावन की बारिश से मक्का की खेती में काफी पैदावार का असर
जौनपुर: सावन की बारिश से लहलहाए खेत, किसानों के चेहरे पर खुशी
जौनपुर के गांवों में हरी-भरी फसल, मक्का-ज्वार की बढ़वार से उम्मीदें बढ़ीं
समय पर बारिश: जौनपुर में इस बार बंपर फसल के आसार
*सोशल मीडिया/रील्स वाली हैडलाइन*
1.  *"सावन आया, जौनपुर के खेत मुस्कुराए" 🌧️🌾*
2.  *जौनपुर की हरियाली: एक तरफ बादल, दूसरी तरफ लहलहाती फसल*
3.  *गांव का नजारा: जौनपुर के खेतों में छाई हरियाली*
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर: देवरिया लाला में चला बुलडोजर, विधवा समेत कई परिवार बेघर
    1
    अम्बेडकरनगर: देवरिया लाला में चला बुलडोजर, विधवा समेत कई परिवार बेघर
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.