Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली उफनती महान नदी का पुल क्षतिग्रस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा जियावन थाना क्षेत्र में भारी बारिश से पुल पर संकट आवागमन पूरी तरह ठप
Journalist imran
सिंगरौली उफनती महान नदी का पुल क्षतिग्रस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा जियावन थाना क्षेत्र में भारी बारिश से पुल पर संकट आवागमन पूरी तरह ठप
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नवागत जिला पंचायत CEO संघप्रिय का देवसर जनपद कार्यालय में औचक निरीक्षण सिंगरौली में नवागत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आईएएस अधिकारी संघप्रिय ने बुधवार को जनपद पंचायत देवसर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारी-कर्मचारियों को साफ-सफाई के साथ सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए। नवागत जिला पंचायत सीईओ संघप्रिय बुधवार को अचानक जनपद पंचायत देवसर कार्यालय पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए कार्यालयीन कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीईओ ने अधिकारी और कर्मचारियों से उनके दायित्वों तथा चल रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही अभिलेखों और जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। नवागत जिला पंचायत सीईओ के औचक निरीक्षण से जनपद कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सक्रियता देखने को मिली।1
- baithaya jaaye pani ke bhav bada tej hai bacche ko aane jaane mein badi taklif hota Hai1
- सिंगरौली। लगातार बारिश के चलते प्रभावित खाखन पुल की मरम्मत के बाद फिलहाल दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों के लिए आवागमन शुरू है। वहीं भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसी व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. खाखन पुल पहुंचे। उन्होंने मौके पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा भारी वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की समझाइश दी। एसपी ने एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी जियावन राजेश मिश्रा को नियमित पेट्रोलिंग कर पुल और आसपास के क्षेत्र की निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले मार्गों पर सतर्कता बरतने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। बैढ़न से सीधी जाने वाले भारी वाहन मोरवा-बरगवां-चितरंगी-कर्थुआ होते हुए सीधी या बरगवां-झुरही तिराहा-बरका-महुआगांव-निवास-निगरी-टिकरी तिराहा होते हुए सीधी जा सकेंगे। सिंगरौली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि खाखन पुल से भारी वाहन न ले जाएं और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। बारिश के दौरान नदी, नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने तथा पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।1
- बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण नदी में डूबते व्यक्ति को बचाने एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं का किया गया प्रदर्शन मॉक ड्रिल के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक, नदी के किनारे न जाने की दी गई सलाह जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में तहसील ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी के छठ घाट पर बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने तथा नदी में डूबने की संभावित घटनाओं में त्वरित बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, मेडिकल टीम, आपूर्ति विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा समन्वित रूप से प्रतिभाग किया गया। इस दौरान नदी में किसी व्यक्ति के डूबने की स्थिति में उसे सुरक्षित बाहर निकालने, तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से संबंधित टीमों ने यह प्रदर्शित किया कि किसी व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होने पर किस प्रकार तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया जाए, डूबे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जाए तथा उसकी स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि बाढ़, जलभराव अथवा नदी में तेज जल प्रवाह की स्थिति में नदी, नाले, घाट एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएं। बच्चों को विशेष रूप से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि नदी में डूबते हुए व्यक्ति को देखकर स्वयं जोखिम उठाकर पानी में न उतरें। तत्काल पुलिस, प्रशासन, आपदा राहत दल अथवा स्थानीय बचाव टीम को सूचना दें। प्रशिक्षित बचाव दल द्वारा व्यक्ति को बाहर निकाले जाने के बाद उसकी स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यकता होने पर तत्काल चिकित्सा केंद्र/अस्पताल पहुंचाया जाए। मॉक ड्रिल का उद्देश्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आमजन को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति में अनावश्यक रूप से नदी अथवा जलभराव वाले स्थानों की ओर न जाएं और स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।4
- आजाद भारत के गुलाम लोगो को अभी मानसिक गुलामी और धार्मिक गुलामी से आजाद कराना बहुत जरूरी है । खुलेआम मानव सभ्यता को नष्ट किया जा रहा है । इन तमाम भोपाओ और दुष्ट प्रवत्ति के लोगों ने देश को बर्बाद किया है और आगे इनको रोकने के लिये कोई क़ानून नहीं बनाया तो आगे भी करते रहेगें। President of India Rahul Gandhi Priyank Kharge Ashok Gehlot PMO India Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Rajasthan Police ZEE Rajasthan News First India News Rajasthan1
- खाखन पुल पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम.यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा भारी वाहन चालकों को दी समझाइश—निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही करें आवागमन। सिंगरौली। लगातार वर्षा एवं जलप्रवाह के कारण प्रभावित खाखन पुल पर आवश्यक मरम्मत कार्य के उपरांत वर्तमान में मार्ग को दो पहिया एवं छोटे चार पहिया वाहनों के आवागमन योग्य बनाया गया है। पुल की वर्तमान स्थिति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी एवं बड़े वाहनों का खाखन पुल से आवागमन नहीं किया जाए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. स्वयं खाखन पुल पहुंचे तथा मौके पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारी वाहनों के कारण उत्पन्न जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने वाहन चालकों से संवाद कर आवश्यक समझाइश दी तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करने के लिए कहा। t1
- *बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी* *रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण* *बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी* *रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण* *नदी में डूबते व्यक्ति को बचाने एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं का किया गया प्रदर्शन* *मॉक ड्रिल के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक, नदी के किनारे न जाने की दी गई सलाह* जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में तहसील ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी के छठ घाट पर बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने तथा नदी में डूबने की संभावित घटनाओं में त्वरित बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, मेडिकल टीम, आपूर्ति विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा समन्वित रूप से प्रतिभाग किया गया। इस दौरान नदी में किसी व्यक्ति के डूबने की स्थिति में उसे सुरक्षित बाहर निकालने, तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से संबंधित टीमों ने यह प्रदर्शित किया कि किसी व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होने पर किस प्रकार तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया जाए, डूबे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जाए तथा उसकी स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि बाढ़, जलभराव अथवा नदी में तेज जल प्रवाह की स्थिति में नदी, नाले, घाट एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएं। बच्चों को विशेष रूप से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि नदी में डूबते हुए व्यक्ति को देखकर स्वयं जोखिम उठाकर पानी में न उतरें। तत्काल पुलिस, प्रशासन, आपदा राहत दल अथवा स्थानीय बचाव टीम को सूचना दें। प्रशिक्षित बचाव दल द्वारा व्यक्ति को बाहर निकाले जाने के बाद उसकी स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यकता होने पर तत्काल चिकित्सा केंद्र/अस्पताल पहुंचाया जाए। मॉक ड्रिल का उद्देश्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आमजन को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति में अनावश्यक रूप से नदी अथवा जलभराव वाले स्थानों की ओर न जाएं और स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र ⚠️ डेंजर जोन में सोनभद्र, प्रशासन अलर्ट! CWC रिपोर्ट में सोनभद्र ऑरेंज लेवल में। रिहंद बांध के 5 गेट खुले, 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा, टरबाइन से भी 17,960 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज। नेवारी और निगाही गांवों को ज्यादा प्रभावित बताया गया। पुलिस व प्रशासन माइक-साउंड से ग्रामीणों को सतर्क कर रहे हैं। ग्रामीण नदी व निचले इलाकों से दूर रहें। #Sonbhadra #RihandDam #FloodAlert #BreakingNews1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र किराए के मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला दुद्धी के बीडर गांव में 27 वर्षीय धीरज कुमार उर्फ बच्चा का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी राखी के त्योहार पर मायके गई थी। आत्महत्या की आशंका, मौत के कारणों की जांच जारी। #Sonbhadra #Duddhi #BreakingNews1