*पुलिस अधीक्षक ने किया NAFIS कार्यालय का निरीक्षण, अपराधियों की पहचान प्रणाली की समीक्षा* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह ने NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एसएसपी ने अब तक अपलोड किए गए फिंगरप्रिंट डाटा का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और डाटा की गुणवत्ता तथा समयबद्ध प्रविष्टि पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराधियों की पहचान को और अधिक सटीक व तेज बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि NAFIS प्रणाली का विकास राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा किया गया है। इस प्रणाली के तहत जब भी किसी अपराधी को गिरफ्तार किया जाता है, तो उसे 10 अंकों का एक विशिष्ट ‘नेशनल फिंगरप्रिंट नंबर’ (NFN) प्रदान किया जाता है। यह नंबर संबंधित अपराधी की आजीवन डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करता है। पुलिस विभाग के अनुसार, NAFIS के माध्यम से देशभर में अपराधियों के फिंगरप्रिंट का केंद्रीकृत डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे अंतरराज्यीय अपराधों की जांच में भी तेजी आएगी और अपराधियों की पहचान में सटीकता बढ़ेगी।

- मोहन भागवत जी आप भी मोदी जी की चाटुकरता में लग गए हैं दुख हुआ मैं आपका भी खुलकर विरोध करती हूं सवर्ण समाज आपको कभी माफ नहीं करेगा और आपके संघ का भी पतन निश्चित है #हाईलाइट1
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- जिला सुल्तानपुर बरवारीपुर पावर हाउस से होते हुए सड़क जा रही है धोपाप के लिए बाइक और फोर बिलार में हुई भिड़ंत बाइक सवार की हालत गंभीर कादीपुर सीएससी ले जाया गया है1
- Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया में देखा जा रहा रमज़ान का चांद!! मौलाना खालिद रशीद समेत तमाम धर्मगुरु देख रहे चाँद!! थोड़ी देर में मौलाना ख़ालिद रशीद करेंगे चाँद का ऐलान!! चांद के दीदार होते ही शुरू होगा रमज़ान का आग़ाज़!! आज शहर की तमाम मस्जिदों में शुरू होगी तरावी की नमाज!! रमजान के मद्देनज़र सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतेज़ाम!!1
- उत्तर प्रदेश में 18 तारीख को प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में तैयारी का माहौल देखा जा रहा है। बोर्ड परीक्षा से पहले छात्र-छात्राएं अंतिम दौर की पढ़ाई और दोहराई में जुटे हुए हैं।1
- लखनऊ... सपा नेता हसीब खान का बेटा इब्राहीम खान अपने दोस्त की भाभी को लेकर हुआ फरार। पहले दोस्ती के जरिये घर में हुआ था।दाखिल उसके बाद अपनी ही दोस्त की भाभी को लेकर हुआ फरार पीड़ित ने ठाकुरगंज पुलिस से लगाई थी, मदद की गुहार, लेकिन उल्टा ठाकुरगंज पुलिस ने पीड़ित पति और उसके भाई को ही 24 घंटे से थाने में कर रखा है बंद। पीड़ित के घरवालों ने बालागंज चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह पर पैसा लेकर के एक पक्षी कार्रवाई के लगाए आरोप पीड़ित की बहन ने बताया, बालागंज चौकी इंचार्ज हमारे भाइयों को पूछताछ के लिए बुलाती हैं और उसके बाद उनको थाने में ही बंद कर देते हैं चूंकि आरोपी सपा का बड़ा नेता है, इसलिए पुलिस हम लोगों की नहीं कर रही है, मदद पीड़ित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई है मदद की गुहार.1
- ब्रेकिंग, लखनऊ आलमबाग में टला बड़ा हादसा राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित RDSO फ्लाईओवर ब्रिज से एक युवक ने जीवन लीला समाप्त करने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। फिलहाल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है ।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *कल बृहस्पतिवार को पी पी कमैचा ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी का निरीक्षण* सुल्तानपुर जनपद के पी पी कमैचा ब्लॉक में कल मुख्य विकास अधिकारी (CDO) का महत्वपूर्ण निरीक्षण प्रस्तावित है। इस दौरान ब्लॉक के प्रत्येक पटल का निरीक्षण, अभिलेखों का गहन अवलोकन तथा विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। *प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर खंड विकाश अधिकारी श्रीमती निशा तिवारी ने स्वयं ब्लॉक के हर पटल और परिसर का बारीकी से किया निरीक्षण और संबंधित को दिया आवश्यक निर्देश* *युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज* सीडीओ के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर पीपी कमैचा ब्लॉक में तैयारियां जोरों पर हैं। ब्लॉक कार्यालय व परिसर को फूल-पत्तियों से सजाया जा रहा है। सफाई कर्मियों की पूरी टीम लगाकर कार्यालय और पूरे परिसर की विशेष सफाई कराई गई है। रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है।अभिलेखों को सुव्यवस्थित कर व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी, आज ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई और साज-सज्जा देखते ही बन रही है। पूरे कार्यालय में निरीक्षण को लेकर सजगता और सक्रियता का माहौल है। *माना जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष फोकस रहेगा।* * *अब देखना यह होगा कि निरीक्षण में पी पी कमैचा ब्लॉक कितना खरा उतरता है।*1