घाघरा साइंस कॉलेज में फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, ‘वैश्विक तापन’ पर हुआ व्याख्यान बगोदर: बगोदर के घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को भूगोल विभाग द्वारा फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार ख्वास, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम कुमार तथा भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. अमृता ज्योति टोप्पो के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर पारसनाथ महाविद्यालय, इसरी डुमरी के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार अकेला ने विद्यार्थियों को “वैश्विक तापन” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारणों, प्रभावों और इससे निपटने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जागरूक किया। सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और विषय से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और विषय की गहन समझ को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उपस्थित विद्यार्थियों के लिए यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। गौरतलब है कि इससे पूर्व पिछले सप्ताह भी अर्थशास्त्र विभाग में फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया गया था, जिसमें पारसनाथ महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने “भारतीय अर्थव्यवस्था में आरबीआई के महत्व” विषय पर व्याख्यान दिया था।
घाघरा साइंस कॉलेज में फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, ‘वैश्विक तापन’ पर हुआ व्याख्यान बगोदर: बगोदर के घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को भूगोल विभाग द्वारा फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार ख्वास, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम कुमार तथा भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. अमृता ज्योति टोप्पो के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर पारसनाथ महाविद्यालय, इसरी डुमरी के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार अकेला ने विद्यार्थियों को “वैश्विक तापन” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारणों, प्रभावों और इससे निपटने के उपायों पर
प्रकाश डालते हुए छात्रों को जागरूक किया। सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और विषय से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और विषय की गहन समझ को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उपस्थित विद्यार्थियों के लिए यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। गौरतलब है कि इससे पूर्व पिछले सप्ताह भी अर्थशास्त्र विभाग में फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया गया था, जिसमें पारसनाथ महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने “भारतीय अर्थव्यवस्था में आरबीआई के महत्व” विषय पर व्याख्यान दिया था।
- फ़िल्म स्टार गोविंदा हज़ारीबाग पहुचे जहां एक शादी समारोह में उन्होंने शिरकत किया,1
- देखिए क्या बोल रहे हैं विवेक कुमार जिसका मोबाइल तोड़ा है जयराम महतो ने sachtakjharkhandnews sonumehta jharkhand jairammahto vivekkumar JBKSS1
- Post by Jhaliya Devi1
- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- कतरास. मारवाड़ी महिला समिति कतरास शाखा के तत्वावधान में सोमवार को अक्षय तृतीया पर कतरास काली मंदिर के निकट भीषण गर्मी को देखते हुए आम राहगीरों के लिए तरबूज, फल, फ्रूटी, चना गुड़ आदि बांटा गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रियंका चौधरी, शिल्पा गोयल, मीना अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, वीणा राजगढ़िया, नीतू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिल्पा गोयल आदि उपस्थित थे.1
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1