logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बानसूर उप तहसील हरसौरा क्षेत्र में बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड, सरसों को नुकसान तो गेहूं को फायदा। बानसूर क्षेत्र हरसौरा में सुबह 3:30 से लगातार अचानक मौसम बदला और हो रही है बारिश, फुलेरा दौज की शादियों पर हो रही है लोगों को परेशानी। बारिश से ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार बारिश होने से रबी फसलों पर मिला-जुला असर देखने को मिला। पककर तैयार सरसों की खड़ी फसल कई जगह आड़ी पड़ गई, जिससे नुकसान की आशंका है। वहीं गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है।

16 hrs ago
user_Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
बानसूर, अलवर, राजस्थान•
16 hrs ago
def0a7ee-89f1-4d1e-90ea-c16b33667e02
5991de2b-74df-40db-bcfd-94d07a582f27
a0bf90c4-21f8-415e-b651-6003a15f5566
52f61617-4c16-47f8-b4d5-3edabf49ad72

बानसूर उप तहसील हरसौरा क्षेत्र में बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड, सरसों को नुकसान तो गेहूं को फायदा। बानसूर क्षेत्र हरसौरा में सुबह 3:30 से लगातार अचानक मौसम बदला और हो रही है बारिश, फुलेरा दौज की शादियों पर हो रही है लोगों को परेशानी। बारिश से ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार बारिश होने से रबी फसलों पर मिला-जुला असर देखने को मिला। पककर तैयार सरसों की खड़ी फसल कई जगह आड़ी पड़ गई, जिससे नुकसान की आशंका है। वहीं गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खुशखेड़ा इंडस्ट्रीज एरिया में आगजनी की एक गंभीर घटना सामने आई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस के द्वारा 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को सूचना दी गई घटना स्थल पर 108 पहुंचने वाली पहले रिस्पांस टीम थी । खैरथल तिजारा राजस्थान एम्बुलेंस 108 यूनियन के जिला अध्यक्ष अंसार खान बताया कि घटना की जैसे ही सूचना मिली हमारी टीम मौके पर मौजूद घायल एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया एवं पूरी घटना के समय 108 की 8 सदस्य नर्सिंग ऑफिसर निशांत यादव, पायलट मनोज चौधरी ,नर्सिंग ऑफिसर मक्खन लाल,पायलट जब्बार खान ,नर्सिंग ऑफिसर गोविंद शर्मा,पायलट अजय कुमार,नर्सिंग ऑफिसर राकेश गुर्जर,पायलट पवन सैनी पुरी टीम डेड बॉडी रिकवर करने में लगी रही जो कि उनके कार्य क्षेत्र से बाहर का काम था हमारी टीम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के निर्देश पर प्रत्येक डेड बॉडी को रिकवर कर के 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का काम किया । इन 8 नर्सिंग कर्मचारी का कार्य भी है सम्मान के योग।
    3
    खुशखेड़ा इंडस्ट्रीज एरिया में आगजनी की एक गंभीर घटना  सामने आई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस के द्वारा 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को सूचना दी गई घटना स्थल पर 108 पहुंचने वाली पहले रिस्पांस टीम थी ।
खैरथल तिजारा राजस्थान एम्बुलेंस 108 यूनियन के जिला अध्यक्ष अंसार खान बताया कि घटना की जैसे ही सूचना मिली हमारी टीम मौके पर मौजूद घायल एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया एवं पूरी घटना के समय 108 की 8 सदस्य नर्सिंग ऑफिसर निशांत यादव, पायलट मनोज चौधरी ,नर्सिंग ऑफिसर मक्खन लाल,पायलट जब्बार खान ,नर्सिंग ऑफिसर गोविंद शर्मा,पायलट अजय कुमार,नर्सिंग ऑफिसर राकेश गुर्जर,पायलट पवन सैनी पुरी टीम डेड बॉडी रिकवर करने में लगी रही जो कि उनके कार्य क्षेत्र से बाहर का काम था हमारी टीम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के निर्देश पर प्रत्येक डेड बॉडी को रिकवर कर के 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का काम किया ।
इन 8 नर्सिंग कर्मचारी का कार्य भी है सम्मान के योग।
    user_Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
    Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बदला मौसम#रिमझिम-रिमझिम बारिश#राजस्थान#न्यू#song#automobile#जयपुर#breakingnews#localnews#
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बदला मौसम#रिमझिम-रिमझिम बारिश#राजस्थान#न्यू#song#automobile#जयपुर#breakingnews#localnews#
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Kotputli, Jaipur•
    12 hrs ago
  • देशभक्ति के रंग में रंगेगा मुंडावर: शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की प्रतिमा का अनावरण 22 को, दिग्गज नेता होंगे शामिल मुंडावर/जाट बहरोड़। अलवर जिले के मुंडावर उपखंड स्थित ग्राम जाट बहरोड़ में आगामी 22 फरवरी 2026, रविवार को राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की स्मृति में भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गौरवशाली कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कुपवाड़ा की शहादत को जीवंत रखेगा स्मारक उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के वीर सिपाही सुरेन्द्र सिंह तक्षक 4 अक्टूबर 2015 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गांव जाट बहरोड में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शहीद के भाई राजेश चौधरी वरिष्ठ अध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सांसद भूपेंद्र यादव जी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी शिरकत करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जी कुलदीप धनकड़ जी विधायक विराटनगर भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मनजीत धर्मपाल चौधरी जी पूर्व विधायक मुंडावर करेंगे आयोजन के दौरान शहीद की वीरांगना प्रतिज्ञा देवी और शहीद परिवार का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। शहीद की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध गायक नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का शेड्यूल: तिथि: रविवार, 22 फरवरी 2026 समय: प्रातः 11:00 बजे से स्थान: शहीद स्मारक स्थल, ग्राम जाट बहरोड़ (मुंडावर) आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देश के इस अमर वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
    1
    देशभक्ति के रंग में रंगेगा मुंडावर: शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की प्रतिमा का अनावरण 22 को, दिग्गज नेता होंगे शामिल
मुंडावर/जाट बहरोड़। अलवर जिले के मुंडावर उपखंड स्थित ग्राम जाट बहरोड़ में आगामी 22 फरवरी 2026, रविवार को राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की स्मृति में भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गौरवशाली कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कुपवाड़ा की शहादत को जीवंत रखेगा स्मारक
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के वीर सिपाही सुरेन्द्र सिंह तक्षक 4 अक्टूबर 2015 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गांव  जाट बहरोड में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शहीद के भाई राजेश चौधरी वरिष्ठ अध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री  सांसद भूपेंद्र यादव जी और  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी शिरकत करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जी कुलदीप धनकड़ जी विधायक विराटनगर  भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मनजीत धर्मपाल चौधरी जी पूर्व विधायक मुंडावर करेंगे आयोजन के दौरान शहीद की वीरांगना प्रतिज्ञा देवी और शहीद परिवार का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
शहीद की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध गायक नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम का शेड्यूल:
तिथि: रविवार, 22 फरवरी 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे से
स्थान: शहीद स्मारक स्थल, ग्राम जाट बहरोड़ (मुंडावर)
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देश के इस अमर वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Public Power मजदूर की आवाज
    1
    Post by Public Power मजदूर की आवाज
    user_Public Power मजदूर की आवाज
    Public Power मजदूर की आवाज
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • रिपोर्टर को कवरेज से रोका और लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ की ज़िम्मेदारी निभा रहे पत्रकार को “यूट्यूबर” कहकर अपमानित करने का प्रयास किया। अरे अतर सिंह सुनिए,यह डिजिटल मीडिया का दौर है, इसलिए सच्चाई सामने आ रही है; वरना सच अक्सर दबा ही रह जाता तभी अचानक APRO खैरथल-तिजारा
    1
    रिपोर्टर को कवरेज से रोका और लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ की ज़िम्मेदारी निभा रहे पत्रकार को “यूट्यूबर” कहकर अपमानित करने का प्रयास किया।
अरे अतर सिंह सुनिए,यह डिजिटल मीडिया का दौर है, इसलिए सच्चाई सामने आ रही है; वरना सच अक्सर दबा ही रह जाता
तभी अचानक APRO
खैरथल-तिजारा
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने राज्य बजट में शाहजहांपुर कस्बे के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए शाहजहांपुर–बड़ोद रोड (एमडीआर-206) पर सीसी रोड और नाला निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की है। करीब 3 किलोमीटर लंबाई में बनने वाली इस सीसी रोड के साथ नाले का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या के कारण आमजन और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नाला निर्माण होने से पानी की निकासी सुचारू होगी और सड़क सुरक्षित व टिकाऊ बनेगी। स्थानीय लोगों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। सड़क निर्माण से यातायात सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के गांवों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। यह परियोजना पूरी होने के बाद शाहजहांपुर क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल
    4
    राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने राज्य बजट में शाहजहांपुर कस्बे के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए शाहजहांपुर–बड़ोद रोड (एमडीआर-206) पर सीसी रोड और नाला निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की है।
करीब 3 किलोमीटर लंबाई में बनने वाली इस सीसी रोड के साथ नाले का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या के कारण आमजन और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नाला निर्माण होने से पानी की निकासी सुचारू होगी और सड़क सुरक्षित व टिकाऊ बनेगी।
स्थानीय लोगों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। सड़क निर्माण से यातायात सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के गांवों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा।
यह परियोजना पूरी होने के बाद शाहजहांपुर क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    5 hrs ago
  • शहीद रोहिताश लांबा की वीरांगना से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,वीरांगना ने दी थाने में शिकायत,मामला पुलिस जांच में जुटी
    1
    शहीद रोहिताश लांबा की वीरांगना से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,वीरांगना ने दी थाने में शिकायत,मामला पुलिस जांच में जुटी
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.