ईंट-रॉड से हमला, दो गंभीर घायल, प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस जमालपुर के सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डकरा सतखजुरिया गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से अपने रिश्तेदारों पर ईंट, पत्थर और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित जय किशोर कुमार (35) ने बताया कि वह सुबह अपने घर के सामने स्थित दुकान की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार प्रकाश साव अपने दो बेटों गौरव उर्फ छोटू, सुमित और पुत्री कुमकुम कुमारी के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि प्रकाश साव के उकसाने पर उनके बेटों ने जय किशोर और उनके भाई पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई राजा कुमार को भी बेरहमी से पीटा गया। कुमकुम कुमारी ने ईंट से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। मारपीट के दौरान हमलावरों ने सोने की चेन छीनने का भी आरोप है। शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते सुमित और गौरव ने पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। घायल अवस्था में परिजन पीड़ितों को थाने ले गए, जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जय किशोर कुमार ने सफियासराय थाने में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Post by Adv Pranav Kumar1
- Post by Kumar Mithun1
- वित्तरहित शिक्षको का कब तक शोषण? #bihar अनुदान नीति समाप्त कर वेतनमान देने की #jansuraj ने उठाई मांग1
- Post by Rajkumar Gupta1
- श्री विद्यासागर निषाद जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मैच खगड़िया बनाम कटिहार के बीच चल रहे हैं मैच का आनंद उठाते हुए गोगरी जमालपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजीत यादव सर एवं चेयरमैन प्रतिनिधि शौर्य सागर निषाद ने क्या कुछ कहा सुनिए #Khagaria1
- बारात जाते समय बाईक सवार तीन युवक के गढढे मे गिरने से एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल। घटना के सबध मे बताया जाता के महेशखुट क्षेत्र के तीन युवक एक ही बाईक से बारात हरिणमार दियारा जा रहे थे,तभी हरिणमार मे बन रहे पुल के गढढे मे असंतुलित होकर गिर गये जिससे रनवीर राम पिता स्वर्गीय देवनंदन राम 35 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवक श्याम कुमार, और राजकुमार चौरसिया को गंभीर स्थिति में गोगरी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहाँ राजकुमार चौरसिया को बेहतर इलाज के रेफर किया गया।1
- बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में एक व्यक्ति का अपनी बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले निधन हो गया.... #शाम्हो1
- Post by Adv Pranav Kumar1