सेन्दडा ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय में 14 मार्च से रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू नर्सरी से 12वीं तक ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च तक, अधिक आवेदन होने पर लॉटरी से होगा चयन रायपुर मारवाड़। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बर में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक ई-मित्र के माध्यम से किए जा सकेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य देवानंद ने बताया कि नर्सरी में 25 सीटें, कक्षा 1 से 5 तक 30-30, कक्षा 6 से 8 तक 35-35 तथा कक्षा 9 से 12 तक 60-60 सीटें प्रति सेक्शन निर्धारित हैं। पूर्व नामांकन के बाद बची सीटों पर ही नए प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश प्रभारी हीरालाल जाट व सह प्रभारी हेमंत आहुजा ने बताया कि आवेदन शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। रिक्त सीटों से अधिक आवेदन आने पर 25 मार्च को जयपुर से ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
सेन्दडा ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय में 14 मार्च से रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू नर्सरी से 12वीं तक ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च तक, अधिक आवेदन होने पर लॉटरी से होगा चयन रायपुर मारवाड़। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बर में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक ई-मित्र के माध्यम से किए जा सकेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य देवानंद ने बताया कि नर्सरी में 25 सीटें, कक्षा 1 से 5 तक 30-30, कक्षा 6 से 8 तक 35-35 तथा कक्षा 9 से 12 तक 60-60 सीटें प्रति सेक्शन निर्धारित हैं। पूर्व नामांकन के बाद बची सीटों पर ही नए प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश प्रभारी हीरालाल जाट व सह प्रभारी हेमंत आहुजा ने बताया कि आवेदन शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। रिक्त सीटों से अधिक आवेदन आने पर 25 मार्च को जयपुर से ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
- रायपुर (ब्यावर) NH 25 पर सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।1
- भीम के जस्साखेड़ा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, रायपुर के सिरमा निवासी युवक का लाखों का सामान जलकर राख भीम उपखंड क्षेत्र के जस्साखेड़ा गांव में रविवार देर रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की इस घटना में रायपुर उपखंड के सिरमा गांव निवासी युवक की मेहनत से खड़ी दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमा निवासी अजय सिंह (पुत्र भगवान सिंह) जस्साखेड़ा में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे अजय सिंह रोज की तरह दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद ग्रामीणों का फोन आया कि उनकी दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही अजय सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल पुलिस व दमकल को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही भीम पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल चुका था। पीड़ित अजय सिंह ने बताया कि दुकान में करीब 10 से 12 लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। अजय सिंह के पिता भगवान सिंह एक साधारण किसान हैं, जिन्होंने खेती-बाड़ी से पैसे जोड़कर बेटे के लिए यह दुकान शुरू करवाई थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना किया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। पीड़ित अजय सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि घटना का सर्वे कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें।1
- रायपुर (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी एंकर_झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।4
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े की कुशलक्षेम पूछी।1
- शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग। मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया गांव में शीतला सप्तमी को बासोड़ा पर्व के रूप में मनाया गया। मंगलवार को सवेरे 5 बजे से महिलाओ ने बासोड़ा का भोग लगाने को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए मंगलगीत गाते हुए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही, जहा व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाये गए। भक्तों ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों की लम्बी आयु की कामना की। शीतला माता मेला का आयोजन- शीतला सप्तमी को शीतला माता का विशाल मेला मंगलवार को आयोजित किया गया। मेला का लुफ्त लेने के लिए दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को लम्बी कतारों में खड़े दिखाई दिये। ढोल नगाड़ों के साथ दोपहर को कलश यात्रा निकाली गई। मेले में गैर दलों द्वारा किये गए नृत्य, झूले ओर सजी दुकाने ग्रामीणो ओर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों और महिलाओं ने झूलो का आंनद लिया।पूरे दिन मंदिर परिसर में भारी आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रकाश माली बेरा अड़बिया वाली की तरफ से मेलार्थियों के लिए 15 मण लापसी महाप्रसादी का आयोजन किया गया।1
- मेड़ता सिटी के गांव नेतड़िया से पांच डोलिया में विधायक लक्ष्मण राम द्वारा स्वीकृत सड़क का शुभारंभ आज हुआ इसके तहत निया सरपंच और ग्रामीणों ने किया गुणवत्ता का निरीक्षण1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- रायपुर (ब्यावर) पुलिस थाना रायपुर की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ अफीम के 42 पौधे जब्त जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत रायपुर बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन मे व राजूराम सीरवी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर के निर्देशन मे सरवर खान उनि मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध मदाक पदार्थ अफीम के 42 पौधे जब्त कर एक मुल्जिम पूनमसिंह को गिरफतार किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.03.2026 को दौराने गश्त सरहद पचानपुरा खेत मे एक व्यक्ति द्वारा सरकारी वाहन व पुलिस जाप्ता को देखकर छुपने लगा । जिस पर सरवर खान उनि मय जाप्ता द्वारा उक्त व्यक्ति को खेत में जाकर नाम पता पुछा तो अपना नाम पूनमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति रायत निवासी सालरवाडा कालब खुर्द होना बताया। जिसको दस्तयाब कर छुपने का कारण पूछा तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि मैने अपने खेत मे धनिया के पौधो के साथ अफीम के पौधे लगा रखे है । जिससे डरकर मैं छुपने लगा । जिस पर खेत में अवैध अफीम के कुल 42 पौधे उगाये हुऐ मिले । जिनको जब्त किया जाकर मुल्जिम पूनमसिंह को गिरफतार किया गया। वगैरा पर प्रकरण संख्या 48 दिनांक 11.03.2026 घारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।पुलिस ने इस प्रकरण मे जब्ती अवैध मादक पदार्थ अफीम के कुल 42 पौधे जब्त किए और आरोपी पूनमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति रावत निवासी सालरवाडा कालब खुर्द पुलिस थाना रायपुर,जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में पुलिस टीम में राजूराम सीरवी निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर,सरबर खान उनि , कैलाशचंद सउनि ,सुरेश कानि.,प्रेमसुख कानि. शामिल रहे ।1