करीब दस चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है राजातालाब में साड़ी की दुकान में चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर; लाखों का माल पार राजातालाब। स्थानीय लॉ कॉलेज रोड स्थित राजातालाब बाजार में गुप्ता साड़ी सेंटर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार गोविंद गुप्ता को हुई। दुकानदार ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राजातालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर दुकान से महंगी साड़ियां, लगभग पांच हजार रुपये नकद और करीब दस चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन करते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। राजातालाब थानाध्यक्ष दयाराम ने बताया कि घटना का मौका मुआयना कर लिया गया है और चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते एक माह के भीतर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे व्यापारियों और नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया

- थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- जौनपुर श्रीमती सुनीता मिश्रा पत्नी विष्णू मिश्रा निवासी ग्राम कोपखुर्द चन्दवक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त चन्दन पुत्र स्व0 रामजनम मिश्रा निवासी ग्राम कोपखुर्द थाना चन्दवक जनपद जौनपुर व उसके साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रुम का ताला तोड़कर घर में चोरी कर लिया गया है।1
- अविमुक्तेश्वरानंद बोल मैं भाग नहीं रहा हूं,सामना करूंगा, रोती हुई महिला भक्त को समझाया।1
- इस विडियो मे हम उमरहा मे हुई ग्राम पंचायत में हंगामा की एक रिपोर्ट आप के लिए लाये है लोगो का आरोप है की उनको किसी तरह की सरकारी योजनाएँ नही मील रही। varanasi varanasi local News varanasi News varanasi breaking News Banaras Banaras News Banaras breaking News awaj News Network1
- एस.एस.आई. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ1
- Post by Ramesh Giri4
- Post by Anis Akhtar1
- थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या से संबंधित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार- पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 20.2.2026 को थाना शाहगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम उसराभादी में श्रीमती पूनम उर्फ मनीता पत्नी संजीव ने रात्रि में गले में फंदा डालकर सीलिंग फैन से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। जिसके सम्बन्ध में मृतका के पिता श्री बद्री प्रसाद पुत्र राम हरख निवासी सराय मोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर द्वारा दिये लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा-85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 1961 थाना शाहगंज जौनपुर बनाम संजीव कुमार आदि 08 नफर के पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 23.02.2026 को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता 1.नीलम पत्नी उमेशचन्द्र प्रजापति निवासी उसराभादी थाना शाहगंज जौनपुर को उनके घर ग्राम उसराभादी थाना शाहगंज से गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-* 1. नीलम पत्नी उमेशचंद्र प्रजापति निवासी ग्राम उसराभादी थाना शाहगंज जौनपुर पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0-47/2026 धारा 85,80(2),352,351(3) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 1961 थाना शाहगंज जौनपुर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. प्र0नि0के0के0 सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर। 2. उ0नि0 ओमप्रकाश पाण्डेय थाना शाहगंज जौनपुर। 3. हे0का0 अरूण कुमार सिंह, का0 राजन कुमार, म0का0 अंतिमा सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।1
- इस विडियो मे हम बनारस के उमरहा ग्राम पंचायत में मुख्य विकास अधिकारी की सभा मे भारी हंगामा हुआ। हमारे रिपोर्टर ने की एक रिपोर्ट तैयार की है। varanasi varanasi News varanasi breaking News varanasi local News varanasi trending News1
- Post by Anis Akhtar1