Shuru
Apke Nagar Ki App…
छीपाबड़ौद की बेटी ने चौरसिया समाज का नाम किया रोशन *दीक्षा चौरसिया पिता रवि कुमार चौरसिया*(हाले मुकाम इंदौर) ने 44वीं रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। सम्पूर्ण चौरसिया परिवार छीपाबड़ौद एवं सम्पूर्ण समाज को ऐसी बेटी पर गर्व है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
User10561
छीपाबड़ौद की बेटी ने चौरसिया समाज का नाम किया रोशन *दीक्षा चौरसिया पिता रवि कुमार चौरसिया*(हाले मुकाम इंदौर) ने 44वीं रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। सम्पूर्ण चौरसिया परिवार छीपाबड़ौद एवं सम्पूर्ण समाज को ऐसी बेटी पर गर्व है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- छाबड़ा क्षेत्र के भीलवाड़ा ऊंचा गांव में हुई ओलावृष्टि1
- गुना शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की जिला परिषद ने जिला कलेक्टर गुना को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शासकीय शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य करने का नियम अन्यायपूर्ण है और इससे लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। AIDSO जिला परिषद के अध्यक्ष शुभम राव ने ज्ञापन में बाताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के कारण लगभग 3 लाख से अधिक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों पर TET पास करने का दबाव बनाया जा रहा है, अन्यथा उन्हें सेवा से बाहर किया जा सकता है। इस आदेश के विरोध में शिक्षक संगठनों द्वारा आंदोलन शुरू किया गया है, जिसका AIDSO समर्थन करता है। एक तरफ सरकार हजारों सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, वहीं दूसरी ओर पहले से कार्यरत शिक्षकों को हटाने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 1 लाख शिक्षकों के पद पहले से खाली हैं, लेकिन इन पदों को भरने के बजाय कार्यरत शिक्षकों को ही हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे सरकारी स्कूलों की स्थिति और खराब होगी। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को होगा।1
- शाहबाद उपखंड मुख्यालय के चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा कर्मियों ने नायब तहसीलदार आशीष गौतम को जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक बारां, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बारां एवं उपखण्ड अधिकारी शाहाबाद, पुलिस उप अधीक्षक शाहबाद व थानाधिकारी, पुलिस थाना केलवाडा के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि शेख आरिफ इकबाल पर लगाए गए आरोप झूठे हैं बीसीएमओ मार्च 2020 से ब्लॉक शाहबाद में पदस्थापित हैं, पदस्थापन के बाद इनका व्यवहार एवं कार्य हम सभी के प्रति सहयोगात्मक रहा है। इनके द्वारा हमें आज तक किसी भी प्रकार का मानसिक रूप से कोई परेशान नहीं किया गया है। ना ही कभी बीसीएमओ शाहबाद को कार्यालय समय में नशे में देखा है, और ना ही आज तक इन्होंने किसी को प्रताडित किया है। यह जो आरोप लगाये हैं मिथ्यापूर्ण एवं निराधार है उक्त आरोप केवल व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने के लिए षडयंत्र रचा गया प्रतीत होता है। ज्ञापन के माध्यम से ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष रूप से जांच किये जाने की मांग की3
- झालावाड़-झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फाउंडेशन की साधिकाओं ने जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ सम्यक आहार और ध्यान की विभिन्न विधियां सिखाईं। प्रशिक्षण में प्रशिक्षु जवानों के अलावा स्टाफ और उनके परिजन भी शामिल हुए। कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि ये विधियां प्रशिक्षु जवानों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होंगी। करीब डेढ़ घंटे चले इस सत्र में नाभि झटका प्रयोग, कलाएं ताड़ासन और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। सबसे आखिर में कॉस्मिक नटराज अभ्यास में सभी जवान प्रसन्न होकर झूमने लगे। कोऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने जानकारी दी कि 25 से 30 अप्रैल तक झालावाड़ में भी इसी तरह का एक नया दृष्टिकोण वाला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।1
- आज बमोरी तहसील के कई गांव में ओलावृष्टि हुई1
- राजगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक युवक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है! मामला है राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील का… जहां गोकुलपुरा निवासी बलबहादुर सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में बलबहादुर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारी, एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं… और दावा किया है कि वह इन हालातों से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं। "SDM पर गंभीर आरोप, युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी" इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है… हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है… लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर एक व्यक्ति को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा? क्या सच में प्रशासनिक दबाव है…? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है…? यह जांच का विषय है… हम आपसे अपील करते हैं… जीवन अनमोल है… किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं हो सकता। अगर आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति परेशानी में है, तो तुरंत मदद लें। फिलहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में खुले में रखी गेहूं, धनिया सहित अन्य फसलें भीग गईं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार कर मंडी तक लाने में काफी मेहनत और खर्च लगता है, लेकिन इस तरह की अचानक बारिश से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, सुकेत क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।1
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के गांव मोहनपुर में ओलावृष्टि1