logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नीलकंठ धाम, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु अंतिम श्रावण सोमवार पर भव्य भजन संध्या एवं महाप्रसादी, शिवभक्ति में सराबोर हुआ मंदिर परिसर जोधपुर एम्स रोड स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में अंतिम श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गादीपति महंत श्री बालकनाथजी महाराज (मोनी बाबा) के सान्निध्य में दिनभर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को आरती के पश्चात भव्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। रात्रि में आयोजित भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय पंचारिया, धीरजा राजपुरोहित एवं सुशील वैष्णव ने भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे तथा मंदिर परिसर लगातार गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से शिवमय हो उठा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार से अंतिम सोमवार तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरमघाट पाली, तुरनाल मध्यप्रदेश, खेड़ापा, लवेरा बावड़ी एवं जोधपुर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। यह धार्मिक परंपरा इन सभी मंदिर-मठों के गादीपति एवं मठाधीश परम पूज्य ब्रह्मलीन कैलाशवासी योगी श्री परशुनाथजी महाराज से जुड़ी हुई है, जिसे महंत बालकनाथजी महाराज के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में आगे बढ़ाया जा रहा है। अंतिम श्रावण सोमवार के अवसर पर पांचों धामों में एक साथ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन हुए। नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना की। आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी, भक्त-भाविकों, भामाशाहों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। महाप्रसादी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में सेवा, श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। भजन संध्या में श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर झूमते नजर आए और शिव स्तुति व हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर कमेटी, भक्त-भाविकों, भामाशाहों एवं समस्त आयोजकों का सक्रिय सहयोग रहा। मंच संचालन सुरेंद्र ने प्रभावी ढंग से करते हुए कार्यक्रम को निरंतर भक्ति के रंग में बांधे रखा। अंतिम श्रावण सोमवार पर आयोजित यह धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम देर रात तक श्रद्धा, उल्लास एवं शिवभक्ति के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ।

13 hrs ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
13 hrs ago
0e0225dc-30ee-4dc2-b0fe-0b889b929860

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नीलकंठ धाम, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु अंतिम श्रावण सोमवार पर भव्य भजन संध्या एवं महाप्रसादी, शिवभक्ति में सराबोर हुआ मंदिर परिसर जोधपुर एम्स रोड स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में अंतिम श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गादीपति महंत श्री बालकनाथजी महाराज (मोनी बाबा) के सान्निध्य में दिनभर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को आरती के पश्चात भव्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। रात्रि में आयोजित भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय पंचारिया, धीरजा राजपुरोहित एवं सुशील वैष्णव ने भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे तथा मंदिर परिसर लगातार गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से शिवमय हो उठा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार से अंतिम सोमवार तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरमघाट पाली, तुरनाल मध्यप्रदेश, खेड़ापा, लवेरा बावड़ी एवं जोधपुर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। यह धार्मिक परंपरा इन सभी मंदिर-मठों के गादीपति एवं मठाधीश परम पूज्य ब्रह्मलीन कैलाशवासी योगी श्री परशुनाथजी महाराज से जुड़ी हुई है, जिसे महंत बालकनाथजी महाराज के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में आगे बढ़ाया जा रहा है। अंतिम श्रावण सोमवार के अवसर पर पांचों धामों में एक साथ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन हुए। नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना की। आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी, भक्त-भाविकों, भामाशाहों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। महाप्रसादी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में सेवा, श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। भजन संध्या में श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर झूमते नजर आए और शिव स्तुति व हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर कमेटी, भक्त-भाविकों, भामाशाहों एवं समस्त आयोजकों का सक्रिय सहयोग रहा। मंच संचालन सुरेंद्र ने प्रभावी ढंग से करते हुए कार्यक्रम को निरंतर भक्ति के रंग में बांधे रखा। अंतिम श्रावण सोमवार पर आयोजित यह धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम देर रात तक श्रद्धा, उल्लास एवं शिवभक्ति के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दो पक्षों में लड़ाई चले डंडे लाठी जूते वीडियो हो रहा हे जोरदार वायरल जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, ।
    1
    दो पक्षों में लड़ाई चले डंडे लाठी जूते वीडियो हो रहा हे जोरदार वायरल 
जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जोधपुर में कल मनाई जाने वाली ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने किया रूट मार्च, जालोरी गेट ईदगाह में निरक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश एवं अधिकारियों से की वार्ता कल निकलने वाले मेले में व्यवस्थाओ को लेकर बात की
    1
    जोधपुर में कल मनाई जाने वाली ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया  ने किया रूट मार्च, जालोरी गेट ईदगाह में निरक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश एवं अधिकारियों से की वार्ता कल निकलने वाले मेले में व्यवस्थाओ को लेकर बात की
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • रातानाडा थाना पुलिस एवं आर्मी स्पेशल टीम ने शातिर ठग को डिटेन किया जोधपुर 25 अगस्त 2026 रातानाडा थाना पुलिस एवं आर्मी स्पेशल टीम ने आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ठग आर्मी का फर्जी इंटेलिजेंस कैप्टन बनकर आर्मी वर्दी में घूम रहा था। आरोपी ठग सेना के जवानों को सस्ते लोन का झांसा देकर जवानों से ठगी कर रहा था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व जोधपुर ने प्रेस वार्ता मे ठगी की वारदात ठग को डिटेन की पुष्टि की.
    1
    रातानाडा थाना पुलिस एवं
आर्मी स्पेशल टीम ने शातिर ठग को डिटेन किया 
जोधपुर 25 अगस्त 2026
रातानाडा थाना पुलिस एवं
आर्मी स्पेशल टीम ने
आर्मी इंटेलिजेंस
की सूचना पर एक शातिर
ठग को गिरफ्तार किया हैं।
आरोपी ठग आर्मी का फर्जी इंटेलिजेंस कैप्टन बनकर आर्मी वर्दी में घूम रहा था।
आरोपी ठग सेना के जवानों को सस्ते लोन का झांसा देकर जवानों से ठगी कर रहा था।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व 
जोधपुर ने प्रेस वार्ता मे ठगी की
वारदात ठग को डिटेन की पुष्टि की.
    user_Adv Devaram Bishnoi
    Adv Devaram Bishnoi
    Lawyer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जोधपुर में भाजपा का चुनावी शंखनाद: ‘5-एंगल सर्वे’ से तय होंगे उम्मीदवार,  युवाओं और योग्य कार्यकर्ताओं पर दांव,जोधपुर में भाजपा का चुनावी शंखनाद: ‘5-एंगल सर्वे’ से तय होंगे उम्मीदवार, युवाओं और योग्य कार्यकर्ताओं पर दांव, जोधपुर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। जोधपुर के लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी इस बार पूरी एकजुटता, बूथ स्तरीय मजबूती और वैज्ञानिक सर्वे प्रक्रिया के आधार पर मैदान में उतरेगी। 5-स्तरीय सर्वे से निकलेगा उम्मीदवारों का निचोड़
    1
    जोधपुर में भाजपा का चुनावी शंखनाद: ‘5-एंगल सर्वे’ से तय होंगे उम्मीदवार,


 युवाओं और योग्य कार्यकर्ताओं पर दांव,जोधपुर में भाजपा का चुनावी शंखनाद: ‘5-एंगल सर्वे’ से तय होंगे उम्मीदवार,

 युवाओं और योग्य कार्यकर्ताओं पर दांव,


जोधपुर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। जोधपुर के लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी इस बार पूरी एकजुटता, बूथ स्तरीय मजबूती और वैज्ञानिक सर्वे प्रक्रिया के आधार पर मैदान में उतरेगी।
5-स्तरीय सर्वे से निकलेगा उम्मीदवारों का निचोड़
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राज्यपाल ने विधायक चौधरी से कुशलक्षेम पूछी जयपुर अस्पताल में भर्ती विधायक मारवाड़ जंक्शन के विधायक केसाराम चौधरी कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर जयपुर से दिल्ली जाते समय सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर विधायक केसाराम चौधरी से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक केशाराम चौधरी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद लगातार उनके शुभचिंतक और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    1
    राज्यपाल ने विधायक चौधरी से कुशलक्षेम पूछी
जयपुर अस्पताल में भर्ती विधायक
मारवाड़ जंक्शन के विधायक केसाराम चौधरी कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं।  राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर जयपुर से दिल्ली जाते समय सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर विधायक केसाराम चौधरी से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक केशाराम चौधरी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने
के बाद लगातार उनके शुभचिंतक और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 44पार्षद उमीदवार हेतु विकास राठौड़ ने टिकीट की प्रबल दावेदार। पाली वार्ड नंबर 44पार्षद,नगर निगम चुनाव में विकास राठौड़ ने अपने सर्मथको के साथ,पाली विधायक भीमराज भाटी से टिकीट की अपील की।तथा सबसे विकास राठौड़ ने विधायक भीमराज भाटी को साफा व माला पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।
    2
    पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 44पार्षद उमीदवार हेतु विकास राठौड़ ने टिकीट की प्रबल दावेदार।
पाली वार्ड नंबर 44पार्षद,नगर निगम चुनाव में विकास राठौड़ ने अपने सर्मथको के साथ,पाली विधायक भीमराज भाटी से टिकीट की अपील की।तथा सबसे विकास राठौड़ ने विधायक भीमराज भाटी को साफा व माला पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, ‘अबकी बार 50 पार’ का संकल्प रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली मोबाइल नंबर 9929048133 पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली के आह्वान पर अग्रसेन वाटिका में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पाली शहर के विभिन्न वार्डों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उत्साहपूर्वक पहुंचे। सम्मेलन में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की मजबूत तैयारी, संगठनात्मक एकजुटता और विजय का संकल्प दिखाई दिया। सम्मेलन में राजस्थान के मुख्य सचेतक एवं कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग, पाली नगर निगम प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, सांसद पी.पी. चौधरी, संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, एससी प्रदेश मंत्री राकेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला मंत्री प्रताप सिंह जोधा, नगर निकाय संयोजक सोहन गौतम, पाली शहर अध्यक्ष सुरेश पंवार, गोपाल बंजारा एवं मानवेन्द्र सिंह भाटी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंचासीन रहे। मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि अग्रसेन वाटिका में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रति मजबूत जनसमर्थन का संदेश दिया। पाली सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पाली को भाजपा का गढ़ बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विश्वास को और मजबूत करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए “पाली नगर निगम चुनाव में अबकी बार 50 पार” का नारा दिया। सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की जितनी बड़ी जीत होगी, केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की ओर से पाली को उतनी ही बड़ी सौगात मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पाली नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में सकारात्मक वातावरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने पाली में भाजपा के मजबूत संगठनात्मक आधार और चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी के उत्साह को और बढ़ाया।
    2
    भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, ‘अबकी बार 50 पार’ का संकल्प
रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली
मोबाइल नंबर 9929048133
पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली के आह्वान पर अग्रसेन वाटिका में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पाली शहर के विभिन्न वार्डों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उत्साहपूर्वक पहुंचे। सम्मेलन में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की मजबूत तैयारी, संगठनात्मक एकजुटता और विजय का संकल्प दिखाई दिया।
सम्मेलन में राजस्थान के मुख्य सचेतक एवं कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग, पाली नगर निगम प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, सांसद पी.पी. चौधरी, संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, एससी प्रदेश मंत्री राकेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला मंत्री प्रताप सिंह जोधा, नगर निकाय संयोजक सोहन गौतम, पाली शहर अध्यक्ष सुरेश पंवार, गोपाल बंजारा एवं मानवेन्द्र सिंह भाटी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंचासीन रहे।
मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि अग्रसेन वाटिका में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रति मजबूत जनसमर्थन का संदेश दिया।
पाली सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पाली को भाजपा का गढ़ बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विश्वास को और मजबूत करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए “पाली नगर निगम चुनाव में अबकी बार 50 पार” का नारा दिया।
सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की जितनी बड़ी जीत होगी, केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की ओर से पाली को उतनी ही बड़ी सौगात मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पाली नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में सकारात्मक वातावरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने पाली में भाजपा के मजबूत संगठनात्मक आधार और चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी के उत्साह को और बढ़ाया।
    user_रामलाल चौहान
    रामलाल चौहान
    पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पाली नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार चयन से पूर्व, अग्रसेन वाटिका में पर्यवेक्षको द्वारा कार्य क्रर्ताओ को संबोधित करते। पाली 24अगसत। पाली जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी द्वारा भाजपा पार्षद उमीदवार चयन से पूर्व अग्रसेन वाटिका में एक जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ का सम्मेलन,प्रदेश पर्ववेक्षको ने किया संबोधित। कार्यक्रम को संबोधित राजस्थान सरकार में मुख्य सचेतक जोगेशवर गर्ग, भड़ाना, और सांसद महाराज , पाली सासंद पीपी चौधरी , पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभापति महेंद्र बौहरा, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पुखराज पटेल, पूर्व शहर अध्यक्ष सोहन गौतम,आदी ने आमसभा को सम्बोधित किया गया। चुनावी सभा का मुख्य उद्देश्य नगर निगम पाली प्रथम बार,और‌ प्रथम बार में किसी भी सूरत में नगर निगम में 50पार्षद का लक्ष्य मानकर चलते हुए बोर्ड बनाया जाना,और महापौर भाजपा का ही बने,इस बात पर अधिक बल दिया गया। चुनाव में अधिकांश पाली नगर परिषद विगत दो बोर्ड भाजपा के रहे थे,और सभापति महेंद्र बौहरा व रैखा राकेश भाटी द्वारा विगत दस सालों में करवायें गये,विकास की चर्चा तक नहीं की गई। हां ज्ञान चंद पारख ने बिना किसी का नाम लिए,इतना दो टुक शब्दों में अवश्य कहां,कि विगत बोर्ड विकास कार्य में कभी रही तो उसको हम अब पुरे करवायेंगे। मंचासीन अतिथियों का जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने दुपट्टा ओढ़ाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। और अंत में ज्ञान चंद पारख पूर्व विधायक पाली ने सभी पधारे कार्यक्रर्ताओ का आभार व्यक्त किया गया।और जो चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने हेतु आने वालों में से अगर पर्यवेक्षको से मिलना चाहते हैं,कोई बात करना चाहते हो,तो अभी अलगक्ष से बैठकर बात कर सकते हैं। ( छगन लाल भारद्वाज, प्रधान संपादक)
    4
    पाली नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार चयन से पूर्व, अग्रसेन वाटिका में पर्यवेक्षको द्वारा कार्य क्रर्ताओ को संबोधित करते।
पाली 24अगसत। पाली जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी द्वारा भाजपा पार्षद उमीदवार चयन से पूर्व अग्रसेन वाटिका में एक जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ का सम्मेलन,प्रदेश पर्ववेक्षको ने किया संबोधित। कार्यक्रम को संबोधित राजस्थान सरकार में मुख्य सचेतक जोगेशवर गर्ग, भड़ाना, और सांसद महाराज , पाली सासंद पीपी चौधरी , पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभापति महेंद्र बौहरा, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पुखराज पटेल, पूर्व शहर अध्यक्ष सोहन गौतम,आदी ने आमसभा को सम्बोधित किया गया।
चुनावी सभा का मुख्य उद्देश्य नगर निगम पाली प्रथम बार,और‌ प्रथम बार में  किसी भी सूरत में नगर निगम में 50पार्षद का लक्ष्य मानकर चलते हुए बोर्ड बनाया जाना,और महापौर भाजपा का ही बने,इस बात पर अधिक बल दिया गया।
चुनाव में  अधिकांश पाली नगर परिषद विगत दो बोर्ड भाजपा के रहे  थे,और सभापति महेंद्र बौहरा व रैखा राकेश भाटी द्वारा विगत दस सालों में करवायें गये,विकास की चर्चा तक नहीं की गई। हां ज्ञान चंद पारख ने  बिना किसी का नाम लिए,इतना दो टुक शब्दों में अवश्य कहां,कि विगत बोर्ड विकास कार्य में कभी रही तो उसको हम अब पुरे करवायेंगे।
मंचासीन अतिथियों का जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने दुपट्टा ओढ़ाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। और अंत में ज्ञान चंद पारख पूर्व विधायक पाली ने सभी पधारे कार्यक्रर्ताओ का आभार व्यक्त किया गया।और जो चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने हेतु आने वालों में से अगर पर्यवेक्षको से मिलना चाहते हैं,कोई बात करना चाहते हो,तो अभी अलगक्ष से बैठकर बात कर सकते हैं।
(  छगन लाल भारद्वाज, प्रधान संपादक)
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.