*लखनऊ: फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों पर शिकंजा, हजरतगंज में पुलिस का अभियान* *लखनऊ* : राजधानी में खुद को पत्रकार बताकर रौब झाड़ने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को हजरतगंज क्षेत्र में लखनऊ पुलिस ने फर्जी तरीके से गाड़ियों पर 'PRESS' स्टीकर लगाकर चल रही गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों को रोका और उनमें बैठे लोगों से पहचान पत्र मांगे। पुलिसकर्मी पत्रकारों से उनके संस्थान का नाम, कवरेज का मकसद और उनकी दैनिक एक्टिविटी के बारे में भी पूछताछ करते नजर आए। जिनके पास वैध प्रेस कार्ड या संस्थान से अधिकृत पत्र नहीं था, उनसे स्टीकर हटवाए गए और कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग गाड़ियों पर 'PRESS' लिखवाकर चेकिंग से बचते हैं और वीआईपी ट्रीटमेंट लेते हैं। इससे असली पत्रकारों की छवि भी खराब हो रही थी। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। हजरतगंज में करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान दर्जनों गाड़ियों की जांच की गई। पुलिस ने साफ किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असली पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि वे हमेशा अपना प्रेस कार्ड साथ रखें, ताकि अनावश्यक असुविधा न हो। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी गाड़ियों पर लगे 'PRESS' के स्टीकर चेक करते और दस्तावेज मांगते दिखाई दे रहे हैं। #Lucknow #Hazratganj #PressSticker #FakePress #LucknowPolice #Journalism #Media #UPNews #BreakingNews #पत्रकार #लखनऊ #उत्तरप्रदेश #प्रेस #फर्जीप्रेस #LucknowUpdates

- प्रतापगढ़ कार्यालय में हुई स्नेहिल शिष्टाचार भेंट आज प्रतापगढ़ कार्यालय में माननीय विधायक डॉ. आर.के. वर्मा जी एवं भाजपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी जी से स्नेहिल एवं आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सभी वरिष्ठजनों का आत्मीय स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। #प्रतापगढ़ #डॉआरकेवर्मा #अब्दुलकादिरजिलानी #शिष्टाचारभेंट #BJP #Pratapgarh #जनसेवा #उत्तरप्रदेश #NeerajPandey1
- शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना जेठवारा पर अभियोग पंजीकृत दिनांक 31.07.2026 को परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना जेठवारा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।1
- *दिनांक 29.07.2026 को घटित सड़क दुर्घटना के उपरांत स्थानीय लोगों द्वारा शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्रवाई के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा बाइट।*1
- *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन* लम्भुआ, सुलतानपुर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए। पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।4
- #_वरिष्ठ_पत्रकार_पीयूष_सिंह_को_उत्कृष्ट_कार्य_के_लिए_सम्मान प्रतापगढ़। हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार पीयूष सिंह को उत्कृष्ट पत्रकारिता, मेहनत, निष्पक्षता और समर्पित कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया। ब्यूरो चीफ शैलेश सर ने पूरी टीम की मौजूदगी में उन्हें सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद पीयूष सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी टीम, पाठकों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनहित की पत्रकारिता को और अधिक ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। पत्रकारिता जगत और शुभचिंतकों ने पीयूष सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #पीयूष_सिंह #वरिष्ठ_पत्रकार #हिन्दुस्तान_अखबार #सम्मान_समारोह #उत्कृष्ट_पत्रकारिता #प्रतापगढ़ #Pratapgarh #PratapgarhNews #Journalism #HindiNews #BreakingNews #NewsUpdate #Media #Journalist #Respect #Congratulations #ViralNews #Trending #UPNews #NeerajPandey #पत्रकार_नीरज_पांडेय1
- *यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1