मोबाइल तथा ट्रेडर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा आरोपी गिरफतार बांदा । जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत सरिया तथा मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के शातिर चोर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 10 लाख कीमती मोबाइल सहित चोरी की सामग्री बरामद हुई है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि विगत 4 मार्च की रात कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ज्योति नगर में संतोष विश्वकर्मा मोबाइल के दूकान के शटर का ताला तोड़कर तथा बिजली खेड़ा में दिनेश कुमार प्रजापति के लोहे व सरिया की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। शिकायत पर एसपी पलाश बंसल ने अलग-अलग टीमें लगाई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद व संदिग्धों से पूछताछ कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त राजू उर्फ पिट्टू/पिट्टी पुत्र रामकिशोर निवासी चांदी पट्टी थाना अजयगढ़ जनपद पन्ना मध्यप्रदेश को छोटा बाइपास के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा चोरी करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये करीब 10 लाख रुपए अनुमानित कीमत के 31 मोबाइल फोन,ईयरबड आदि सहित एसबीआई चेक व नकद रुपए बरामद हुए है। सहायक एसपी ने बताया कि अभियुक्त पूर्व में भी दिनांक 08.03.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में नरैनी के पास एक फॉर्म हॉउस में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,आशुतोष त्रिपाठी चौकी प्रभारी मण्डी समिति,उप निरीक्षक प्रीत कुमार पाण्डेय,रश्मि सिंह,आरक्षी सौरभ यादव,सतीश यादव,मनीष शुक्ला शामिल रहे।

- Badshah के लेटेस्ट हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो रहा है। गाने के कुछ शब्दों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया। विवाद बढ़ता देख अब बादशाह ने खुद सामने आकर माफी मांग ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह हरियाणा के बेटे हैं और उनकी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। बादशाह ने वीडियो में कहा कि अगर उनके गाने से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग उन्हें माफ कर देंगे।1
- बांदा में चोरी का खुलासा किया गया जिसमें 10 लाख 31 रुपए के मोबाइल और इयरबड्स नगदी बरामद किए गए बांदा में कोतवाली नगर ने चोरी का खुलासा करते हुए एक साथ से चोर को गिरफ्तार किया आरोपी ने ज्योति नगर और बिजली खेड़ा की कई दुकानों की शटर काटकर चोरी की पुलिस सीसीटीवी और मुखबिर के आधार पर छोटा बाईपास के पास आरोपी को पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ पिट्टू मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला है और पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है1
- बांदा में चोरी का बड़ा खुलासा: 10 लाख के 31 मोबाइल, ईयरबड और नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार बांदा में कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ज्योति नगर और बिजली खेड़ा इलाके में दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर छोटा बाइपास के पास से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 31 मोबाइल फोन, ईयरबड, एसबीआई चेक और 20 हजार से ज्यादा नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ पिट्टू मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला है और पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।1
- चित्रकूट: स्कूल में छात्राओं से मालिश कराने का वीडियो वायरल कर्वी के नया बाजार प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य पर आरोप क्लासरूम में छात्राओं से तेल-बेलन से मालिश कराने का दावा। चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र स्थित नया बाजार प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु कुमारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राओं से मालिश कराने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है।1
- बताया जा रहा है कि ये वीडियो आंध्र प्रदेश के एक स्कूल का है जहां एक छात्र द्वारा पिता की उम्र के शिक्षक पर हमला करते हुए देख सकते है शिक्षक दर्द से रोते हुए दिख रहा है यह घटना बेहद शर्मनाक है1
- “देश के गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी। नई डिजिटल कनेक्टिविटी योजना के तहत हर गांव में तेज इंटरनेट सेवा पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है।”“FREE INTERNET FOR EVERY VILLAGE 2026”1
- नमस्कार न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है, खबर बांदा से है, समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम जयंती पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी के विचार सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं, इसलिए उनकी जयंती को समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए मनाया जाएगा। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति भी तैयार की जा रही है, ताकि पार्टी को आने वाले चुनावों में मजबूती मिल सके। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम करें और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी, आत्माराम यादव, दिलीप पटवा, रामलाल, प्रदेश महासचिव किरण यादव, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल, किरण वर्मा, नीलम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- आगरा: शहर के संजीव नगर थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटकर और लाठी-डंडों से हमला करके घायल कर दिया। जब महिला को बचाने आए उसके पति को भी घेरकर पीटा गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले में सुरेंद्र, विकास और रोहित को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। थाना ट्रांस यमुना के अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।1
- यूपी के बांदा में 25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चोरी-नकबजनी और हत्या के प्रयास में था वांछित बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नरैनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंग बनाकर चोरी, नकबजनी और हत्या के प्रयास जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि, निवासी राजनगर थाना नरैनी, लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे सतना (मध्य प्रदेश) रोड से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नरैनी, बदौसा और बिसण्डा थानों में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। नरैनी थाना प्रभारी संदीप तिवारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1