logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 15 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *जनसुनवाई में एसपी विदिशा ने सुनी 35 से अधिक नागरिकों की समस्याएं, साइबर शिकायतों सहित विभिन्न मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई—निष्पक्ष जांच, संवेदनशील व्यवहार और समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने दिनांक 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विदिशा में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में 35 से अधिक आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। *साइबर शिकायतों सहित विभिन्न मामलों पर दिए निर्देश:* जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर संबंधी मामलों एवं अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए प्रकरण की प्रकृति के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव थी, उनमें मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई कराई गई, जबकि जांच आवश्यक वाले प्रकरणों को संबंधित थाना एवं शाखा प्रभारियों को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। *शिकायतों को लंबित न रखने के निर्देश:* पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए तथा शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील एवं पारदर्शी व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक की समस्या को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक आवेदन पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। *जनसुनवाई से मजबूत हो रहा पुलिस-जन विश्वास:* पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को अपनी समस्या रखने के लिए सहज एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा शिकायत पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विदिशा पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनहितैषी पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

17 hrs ago
user_PRAYAS vishwakarma
PRAYAS vishwakarma
Loan agency शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago
d91d4b3b-8417-4a18-91e2-3cd2d9abe86e

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त
    1
    बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त
बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के भोपाल में एक चुनावी जनसभा के दौरान ऑल इंडियामजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली थी। दरअसल, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक जनसभा में बयान दिया था कि वे करोंद चौराहे से काज़ी कैंप पर मिसाइल दाग देंगे। इस पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने भोपाल के मंच से सीधी चुनौती दी। ओवैसी ने कहा कि वे अकेले काज़ी कैंप में खड़े होने को तैयार हैं, तारीख बताएं। इसके साथ ही उन्होंने काज़ी कैंप और भोपाल के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास का हवाला देते हुए तीखा हमला बोला था। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है। इस पूरे सियासी बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
    1
    मध्य प्रदेश के भोपाल में एक चुनावी जनसभा के दौरान ऑल इंडियामजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली थी।

दरअसल, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक जनसभा में बयान दिया था कि वे करोंद चौराहे से काज़ी कैंप पर मिसाइल दाग देंगे। इस पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने भोपाल के मंच से सीधी चुनौती दी। ओवैसी ने कहा कि वे अकेले काज़ी कैंप में खड़े होने को तैयार हैं, तारीख बताएं। इसके साथ ही उन्होंने काज़ी कैंप और भोपाल के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास का हवाला देते हुए तीखा हमला बोला था। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है।

इस पूरे सियासी बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
    user_लक्ष्मण विश्वकर्मा
    लक्ष्मण विश्वकर्मा
    Carpenter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less
    1
    Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less

    user_Rahul Goswami journalist
    Rahul Goswami journalist
    Local News Reporter Berasia, Bhopal•
    5 hrs ago
  • हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश
    1
    हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश
हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश
    user_Tony Shah
    Tony Shah
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • jamal Pur me rod bahot karab he motarsaekil nhi nikalti siti shironj ke par ग्राम जमाल पुर सरपंच से बोला तो भी रोड नहीं बनता
    1
    jamal Pur me rod bahot karab he motarsaekil nhi nikalti siti shironj ke par 
ग्राम जमाल पुर सरपंच से बोला तो भी रोड नहीं बनता
    user_Suresh nayak
    Suresh nayak
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डॉ कोमल शर्मा साईं कृति ने अपना जन्मदिवस गौ माताओं की सेवा करके मनाया
    4
    डॉ कोमल शर्मा साईं कृति ने अपना जन्मदिवस गौ माताओं की सेवा करके मनाया
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त
    1
    लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त
लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • बरेली में उपद्रव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित; 6 हिरासत में रायसेन (मध्य प्रदेश): जिले के बरेली कस्बे में गणेश प्रतिमा स्थापना एवं चल समारोह के दौरान दो पक्षों के असामाजिक तत्वों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 14 सितंबर की देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया और अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुराना बस स्टैंड पर भड़का विवाद 14 सितंबर की रात बरेली स्थित पुराना बस स्टैंड और नवीन टॉकीज के समीप गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए चल समारोह निकाला जा रहा था। ढोल-नगाड़ों के साथ निकल रहे इस जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने जल्द ही हंगामे और उपद्रव का रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आसपास के थानों—उदयपुरा, देवरी और बाड़ी—से अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा घटना के तुरंत बाद एडिशनल एसपी दीपक नायक, एसडीएम अंकित जैन और एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रात में ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और गश्त बढ़ा दी। सोमवार रात से ही एडिशनल एसपी दीपक नायक स्वयं बरेली में डेरा डाले हुए हैं और कानून-व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी से पहचान, हिरासत में लिया गया है मामले को लेकर राज्य सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सोशल मीडिया पर सख्त संदेश जारी करते हुए कहा कि "शांति बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।" इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 वयस्क और 1 नाबालिग को हिरासत में ले लिया। हिंदूवादी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस की सख्त चेतावनी घटना के विरोध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम अंकित जैन को ज्ञापन सौंपकर उपद्रव में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन का रुख: एडिशनल एसपी दीपक नायक और एसडीएम अंकित जैन ने स्पष्ट किया है कि नगर में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। बरेली की आबोहवा और शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
    3
    बरेली में उपद्रव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित; 6 हिरासत में
रायसेन (मध्य प्रदेश): जिले के बरेली कस्बे में गणेश प्रतिमा स्थापना एवं चल समारोह के दौरान दो पक्षों के असामाजिक तत्वों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 14 सितंबर की देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया और अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुराना बस स्टैंड पर भड़का विवाद
14 सितंबर की रात बरेली स्थित पुराना बस स्टैंड और नवीन टॉकीज के समीप गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए चल समारोह निकाला जा रहा था। ढोल-नगाड़ों के साथ निकल रहे इस जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने जल्द ही हंगामे और उपद्रव का रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आसपास के थानों—उदयपुरा, देवरी और बाड़ी—से अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
घटना के तुरंत बाद एडिशनल एसपी दीपक नायक, एसडीएम अंकित जैन और एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रात में ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और गश्त बढ़ा दी। सोमवार रात से ही एडिशनल एसपी दीपक नायक स्वयं बरेली में डेरा डाले हुए हैं और कानून-व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
सीसीटीवी से पहचान, हिरासत में लिया गया है
मामले को लेकर राज्य सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सोशल मीडिया पर सख्त संदेश जारी करते हुए कहा कि "शांति बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।"
इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 वयस्क और 1 नाबालिग को हिरासत में ले लिया।
हिंदूवादी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस की सख्त चेतावनी
घटना के विरोध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम अंकित जैन को ज्ञापन सौंपकर उपद्रव में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन का रुख: एडिशनल एसपी दीपक नायक और एसडीएम अंकित जैन ने स्पष्ट किया है कि नगर में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। बरेली की आबोहवा और शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.