बकाया डायवर्सन टैक्स की वसूली: प्रशासन सख्त, ग्राम बावडिया में भूमि कुर्क देवास: सरकारी राजस्व की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने के एक मामले में तहसीलदार नगर देवास ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इंदौर निवासी एक भू-स्वामी की जमीन कुर्क कर दी है। क्या है पूरा मामला? तहसीलदार नगर देवास, श्रीमती सपना शर्मा ने जानकारी दी कि इंदौर निवासी भू-स्वामी विकास पिता टीकमचंद अग्रवाल द्वारा ग्राम बावडिया और देवास जूनियर क्षेत्र में स्थित अपनी भूमि पर लंबे समय से डायवर्सन टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद बकाया राशि का भुगतान न करने पर प्रशासन ने भूमि कुर्क करने का निर्णय लिया। इन सर्वे नंबरों पर हुई कार्यवाही राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर निम्नलिखित सर्वे नंबरों वाली भूमि को कुर्क कर वहाँ सूचना बोर्ड लगा दिया है: ग्राम बावडिया: सर्वे क्रमांक 289/1/1 एवं 252/1/1 देवास जूनियर: सर्वे क्रमांक 793, 820/3, 820/4, 821/2, 822/3, 824/2 और 825/3 खरीद-फरोख्त पर रोक प्रशासन द्वारा की गई इस कुर्की के बाद अब उक्त जमीनों पर किसी भी प्रकार का संव्यवहार (लेन-देन या रजिस्ट्री) अवैध माना जाएगा। तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी बकाया न चुकाने वालों के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। टीम की मौजूदगी इस महत्वपूर्ण कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक लखन पुरबिया, हल्का पटवारी दीपिका बोरीवाल सहित राजस्व विभाग का अन्य अमला उपस्थित रहा।

- बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्थित ऐतिहासिक कालिंजर किला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। गणतंत्र दिवस 2026 की झांकी में कालिंजर किले को प्रमुखता से दिखाया गया, जहाँ एकमुखी लिंग, नीलकंठ महादेव मंदिर और किले की भव्य संरचना ने बुंदेलखंड की वीरता, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को जीवंत रूप दिया। यह झांकी 'बुंदेलखंड की शाश्वत भव्यता' और आधुनिक उत्तर प्रदेश के विजन का प्रतीक बनी। अब फरवरी 2026 में कालिंजर महोत्सव 2026 (15-17 फरवरी) ने किले को और चमका दिया। 'इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा' थीम पर आधारित इस तीन दिवसीय उत्सव में बुंदेली लोकनृत्य, आल्हा गायन, क्लासिकल संगीत, पारंपरिक नृत्य, खेल प्रतियोगिताएँ और 'बांदा गॉट टैलेंट' जैसे कार्यक्रम हुए। कटरा कालिंजर मेला ग्राउंड में आयोजित यह महोत्सव जिला पर्यटन-संस्कृति परिषद और प्रशासन के प्रयास से सफल रहा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटन विभाग का लक्ष्य कालिंजर को मेगा डेस्टिनेशन बनाना है। हाल में ₹16 करोड़ की इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड योजना, ASI साइट्स के राज्य हस्तांतरण की मांग और ऋषिकुल वैदिक विलेज प्रोजेक्ट जैसे प्रयास चल रहे हैं। कालिंजर, जो प्राचीन काल से 'काल का नाश करने वाला' माना जाता है, अब न केवल इतिहास का साक्षी है, बल्कि बुंदेलखंड के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का केंद्र भी बन रहा है। यह किला अब सिर्फ पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि जीवंत विरासत का प्रतीक है, जो पर्यटकों को इतिहास, भक्ति और वीरता का अद्भुत संगम देता है।1
- कैसा ये इश्क है... प्रेमिका की हत्या लाश से बलात्कार वीडियो भी वायरल1
- Post by Yogendra singh dodiya1
- अंधविश्वास की हरकतें बढ़ीं, अलंकार ज्वेलर्स सहित आसपास की दुकानों को बनाया निशाना स्थित अलंकार ज्वेलर्स के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो-तीन बार संदिग्ध हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। व्यापारियों के अनुसार, इससे पहले भी क्षेत्र में इस प्रकार की तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे दुकानदारों में चिंता का माहौल है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि अंधविश्वास समाज के लिए घातक है और लोगों को कर्म, मेहनत और वैज्ञानिक सोच पर विश्वास करना चाहिए। नागरिकों से अपील की है कि ऐसी संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें और समाज में जागरूकता फैलाकर अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्तियों को रोकने में सहयोग1
- इंदौर में चंदन नगर लिंक रोड परियोजना की 60 फिट रोड को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस के द्वारा रहवासियों के द्वारा किया गया प्रदर्शन कांग्रेस पार्षद रफ़ीक खान द्वारा लगाए गए भेदभाव के आरोप पार्षद ने कहा कई सड़कों का कम रुका है लेकिन यही बनाने के पीछे पड़े चन्दन नगर लिंक रोड संघर्ष समिति का गठन किया गया है 60 फीट रोड को 40 फिट करने की मांग की गई 500 से ज्यादा मकान, दुकान अन्य प्रतिष्ठान आ रहे रोड में बाधक रहवासियों के द्वारा काले झंडे पोस्टर लेकर क्या प्रदर्शन इंदौर में पश्चिम क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से वर्षों से रुकी हुई लिंक रोड परियोजना को राज्य सरकार के द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब वहां पर रहवासियों के द्वारा प्रदर्शन कर 60 फीट रोड को 40 फिट करने की मांग की जा रही है जिसको लेकर कांग्रेस के द्वारा रहवासियों के साथ काली पट्टी पहनकर प्रदर्शन किया गया। इस रोड निर्माण में 350 अधिक बाधक निर्माण हटाए जाना है। दरअसल पश्चिमी इंदौर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए प्रस्तावित चंदन नगर से कालानी नगर एयरपोर्ट रोड को जोड़ने वाली 60 फीट चौड़ी नई लिंक रोड परियोजना को राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी मिलते ही विवाद खड़ा हो गया है। लगभग 20 से 25 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क नगीन नगर और नंदन नगर के बीच से गुजरेगी। परियोजना के तहत करीब 350 बाधक निर्माण हटाए जाने हैं। वही मंगलवार को चंदन नगर चौराहे पर हजारों रहवासियों ने काले झंडे लेकर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन क्षेत्रीय पार्षद रफीक खान के नेटवर्क क्षेत्र में हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। रहवासियों का कहना, कि वे वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं, ऐसे में या तो सड़क की चौड़ाई कम की जाए या फिर योजना को निरस्त किया जाए। मौके पर पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी भी परिवार को बेघर किया गया, तो कांग्रेस भूख हड़ताल करेगी और बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। उनके साथ दीपू यादव भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे न्यायालय की शरण लेंगे। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। चंदन नगर थाना प्रभारी सहित इंदौर पुलिस के एसीपी शाहिद और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, बताना चाहेंगे कि कि यह लिंक रोड पश्चिमी इंदौर के विकास और एयरपोर्ट रोड तक सुगम आवागमन के उद्देश्य से बनाई जा रही है, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते परियोजना अब राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनती जा रही है। बाइट रफ़ीक खान, कांग्रेस पार्षद, इंदौर1
- शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को सौंपा गया युवक रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।1
- Post by Vishal Jadhav1
- बच्चा चोरी की बात पर असली पुलिस को सुनिए।। पुलिस ने किया गिरफ्तार।। और सोशल मीडिया1