logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सिंगीझाप के शासकीय पट्टा भूमि से जुड़े गंभीर मामले में जांच शुरू* *एक ही तहसीलदार के कार्यकाल में पारित हुए दोनों नामांतरण आदेश!* धरमजयगढ़ - रायगढ़ जिले के छाल तहसील क्षेत्र में शासकीय आवंटन (पट्टा) की भूमि के क्रय-विक्रय और नामांतरण को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एक ही न्यायिक अधिकारी द्वारा पहले नामांतरण आवेदन को खारिज करने और फिर महज तीन महीने बाद उसी भूमि का नामांतरण आदेश जारी करने का गंभीर मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के बाद वर्तमान तहसीलदार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। *नियमों को ताक पर रखकर हुआ खेल!* उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, छाल तहसील न्यायालय में ग्राम सिंगीझाप स्थित भूमि खसरा नंबर 90/2/ज (शासकीय पट्टा भूमि) के नामांतरण का आवेदन लगाया गया था। तत्कालीन तहसीलदार ए.के. सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदन को खारिज कर दिया था। आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सरकारी पट्टा भूमि के क्रय-विक्रय के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति अनिवार्य है, जो कि नहीं ली गई थी। *बिना प्रकिया, कैसे बदला फैसला?* हैरानी की बात यह है कि जानकारी के मुताबिक़ इस खारिज आदेश के खिलाफ कोई अपील या पुनर्विलोकन (Review) याचिका भी दर्ज नहीं की गई। इसके बावजूद, करीब तीन महीने बाद उसी तहसीलदार ने नियमों को दरकिनार कर इसी विवादित भूमि का नामांतरण आदेश जारी कर दिया। *जांच के बाद होगी कार्रवाई- तहसीलदार* इस मामले के मीडिया में आने के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है। वर्तमान छाल तहसीलदार लोमस कुमार मिरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मीडिया रिपोर्ट के जरिए मामला संज्ञान में आया है और वास्तविक तथ्यों की जांच कर नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

10 hrs ago
user_ऋषभ तिवारी
ऋषभ तिवारी
पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
10 hrs ago
a8437bba-b4f1-4b79-97be-2b131845794a

*सिंगीझाप के शासकीय पट्टा भूमि से जुड़े गंभीर मामले में जांच शुरू* *एक ही तहसीलदार के कार्यकाल में पारित हुए दोनों नामांतरण आदेश!* धरमजयगढ़ - रायगढ़ जिले के छाल तहसील क्षेत्र में शासकीय आवंटन (पट्टा) की भूमि के क्रय-विक्रय और नामांतरण को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एक ही न्यायिक अधिकारी द्वारा पहले नामांतरण आवेदन को खारिज करने और फिर महज तीन महीने बाद उसी भूमि का नामांतरण आदेश जारी करने का गंभीर मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के बाद वर्तमान तहसीलदार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। *नियमों को ताक पर रखकर हुआ खेल!* उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, छाल तहसील न्यायालय में ग्राम सिंगीझाप स्थित भूमि खसरा नंबर 90/2/ज (शासकीय पट्टा भूमि) के नामांतरण का आवेदन लगाया गया था। तत्कालीन तहसीलदार ए.के. सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदन को खारिज कर दिया था। आदेश

18fcc35e-ba0f-407d-bc60-4c26ed88e73a

में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सरकारी पट्टा भूमि के क्रय-विक्रय के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति अनिवार्य है, जो कि नहीं ली गई थी। *बिना प्रकिया, कैसे बदला फैसला?* हैरानी की बात यह है कि जानकारी के मुताबिक़ इस खारिज आदेश के खिलाफ कोई अपील या पुनर्विलोकन (Review) याचिका भी दर्ज नहीं की गई। इसके बावजूद, करीब तीन महीने बाद उसी तहसीलदार ने नियमों को दरकिनार कर इसी विवादित भूमि का नामांतरण आदेश जारी कर दिया। *जांच के बाद होगी कार्रवाई- तहसीलदार* इस मामले के मीडिया में आने के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है। वर्तमान छाल तहसीलदार लोमस कुमार मिरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मीडिया रिपोर्ट के जरिए मामला संज्ञान में आया है और वास्तविक तथ्यों की जांच कर नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए
    1
    योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए

योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • कटघोरा में दंतैल हाथी का तांडव हाथी और डीजल टैंकर आमने-सामने टैंकर की ओर दौड़ा दंतैल हाथी इलाके में करीब 10 हाथियों का दल मौजूद
    1
    कटघोरा में दंतैल हाथी का तांडव हाथी और डीजल टैंकर आमने-सामने टैंकर की ओर दौड़ा दंतैल हाथी इलाके में करीब 10 हाथियों का दल मौजूद
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित* *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित* *सिंघीतराई, सक्ती, 26 अगस्त।* वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट (व्हीपीएसटीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। परियोजना के अंतर्गत अब तक आयोजित 152 स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 4600 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। आरोग्य परियोजना के जरिए व्हीपीएसटीपी का लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके। स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण, स्तनपान, पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व, जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीकों आदि से परिचित कराया जाता है। ग्राम कठर्रापाली की शैल डनसेना बताती हैं कि व्हीपीएसटीपी का चलित स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट पहल है। शिविरों के माध्यम से चिकित्सक बेहतरीन स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां प्रदान करते हैं। ग्राम पंचायत निमोही के हलधर डनसेना और अविनाश कुमार ने बताया कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सामान्य प्राथमिक उपचार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता। आर्थिक दृष्टि से भी यह परियोजना ग्रामीणों के लिए लाभदायक है। शिविरों से लाभान्वित अनेक ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से चलित स्वास्थ्य इकाई अहम साबित हुई है। ------------ 🙏🙏
    1
    *वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित*

*वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित*
*सिंघीतराई, सक्ती, 26 अगस्त।* वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट (व्हीपीएसटीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। परियोजना के अंतर्गत अब तक आयोजित 152 स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 4600 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। आरोग्य परियोजना के जरिए व्हीपीएसटीपी का लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके।
स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण, स्तनपान, पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व, जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीकों आदि से परिचित कराया जाता है।
ग्राम कठर्रापाली की शैल डनसेना बताती हैं कि व्हीपीएसटीपी का चलित स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट पहल है। शिविरों के माध्यम से चिकित्सक बेहतरीन स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां प्रदान करते हैं। ग्राम पंचायत निमोही के हलधर डनसेना और अविनाश कुमार ने बताया कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सामान्य प्राथमिक उपचार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता। आर्थिक दृष्टि से भी यह परियोजना ग्रामीणों के लिए लाभदायक है। शिविरों से लाभान्वित अनेक ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से चलित स्वास्थ्य इकाई अहम साबित हुई है।
------------
🙏🙏
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • पत्थलगांव के बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी -jashpur times बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी
    1
    पत्थलगांव के बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी -jashpur times
बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    15 hrs ago
  • नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने विभागीय अधिकारीयों कलेक्टर ने दिए निर्देश वहीं आज जनदर्शन में कुल 67 आवेदन हुए प्राप्त। नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने विभागीय अधिकारीयों कलेक्टर ने दिए निर्देश वहीं आज जनदर्शन में कुल 67 आवेदन हुए प्राप्त।
    1
    नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने विभागीय अधिकारीयों कलेक्टर ने दिए निर्देश वहीं आज जनदर्शन में कुल 67 आवेदन हुए प्राप्त।
नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने विभागीय अधिकारीयों कलेक्टर ने दिए निर्देश वहीं आज जनदर्शन में कुल 67 आवेदन हुए प्राप्त।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • D-Mart में चीनी का ये कैसा खेल चल रहा है भाई! 😲 शेल्फ पर रेट ₹60.50, लेकिन बिलिंग में सीधे ₹67/ एक जगह नहीं… कई जगह ₹60.50 का रेट साफ-साफ लिखा है! तो सवाल सीधा है—D-Mart में रेट कुछ और, बिल कुछ और क्यों?
    1
    D-Mart में चीनी का ये कैसा खेल चल रहा है भाई! 😲
शेल्फ पर रेट ₹60.50, लेकिन बिलिंग में सीधे ₹67/ 

एक जगह नहीं… कई जगह ₹60.50 का रेट साफ-साफ लिखा है!
तो सवाल सीधा है—D-Mart में रेट कुछ और, बिल कुछ और क्यों?
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • *शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा न्यायिक रिमांड पर* *25 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। *शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध* युवती (19 साल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई। युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। *रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दी दबिश* युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। *इनकी रही अहम भूमिका* एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्य कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    *शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
🚨 *खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में  भेजा न्यायिक रिमांड पर*
*25 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
*शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध*
युवती (19 साल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई।
युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
*रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दी दबिश*
युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
*इनकी रही अहम भूमिका*
एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्य कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • ज्वेलरी चोरी कांडा का मुख्या आरोपी के पैर में लगी गोली और साथी की तलाश जारी हैं
    1
    ज्वेलरी  चोरी कांडा का मुख्या आरोपी के पैर में लगी गोली और  साथी की तलाश जारी हैं
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.