कोटा मंडल में 48 रेलकर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ मिला सेवानिवृत्ति लाभ कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में शुक्रवार को मंडल कार्यालय में आयोजित गरिमामयी समारोह के दौरान रेल सेवा से सेवानिवृत्त हुए 48 रेलकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ रेल पास, परिचय पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड भी प्रदान किए गए। अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार मित्तल ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर प्राप्त राशि का सोच-समझकर निवेश करने तथा साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक भंवर सिंह, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के.एस. हाड़ा, सहायक कार्मिक अधिकारी विद्या भूषण भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोटा मंडल में 48 रेलकर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ मिला सेवानिवृत्ति लाभ कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में शुक्रवार को मंडल कार्यालय में आयोजित गरिमामयी समारोह के दौरान रेल सेवा से सेवानिवृत्त हुए 48 रेलकर्मियों को भावभीनी विदाई
दी गई। समारोह की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। कर्मचारियों
को पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ रेल पास, परिचय पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड भी प्रदान किए गए। अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार मित्तल ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर प्राप्त राशि का सोच-समझकर निवेश करने तथा साइबर ठगी
से सतर्क रहने की सलाह दी। समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक भंवर सिंह, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के.एस. हाड़ा, सहायक कार्मिक अधिकारी विद्या भूषण भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- हिण्डोन की जनता का गुस्सा उफान पर प्रशासन नहीं चेता तो होगा बड़ा आंदोलन मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के नाकारा भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं! प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी: "नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!" हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन: चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे। "न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी! हिण्डोन मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं! प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी: "नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!" हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन: चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे। "न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी!2
- शिक्षक संघ अंबेडकर ने सेवानिवृत्ति पर टीकाराम महावर का राज रानी पैलेस किया अभिनंदन करौली, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर करौली ने संगठन के पूर्व कोषाध्यक्ष टीकाराम महावर प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक .विधालय.अस्थल सैमरदा के सेवानिवृत्ति पर राज रानी पैलेस करौली में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया,जिसमें माला साफा पहनाकर एवं तस्वीर भेंट कर संगठन पदाधिकरियो ने अभिनंदन किया, संघ प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बताया कि शिक्षा विभाग में सराहनीय सेवा के साथ समर्पित भाव से संगठन में सेवाएं दी है,सरल एवं सादगी पूर्ण व्यवहार के धनी को सेवा निवृत होने पर बधाई दी और उनके सुखी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर रूप सिंह मीना जिलाध्यक्ष, प्राचार्य शैलेन्द्र बागौरिया,अमृत लाल छाबड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष,घनश्याम जाटव एसबीईओ मंडरायल,कुमेश कुमार बैरवा महामंत्री गंगाराम प्रजापत प्रवक्ता,धनराज मीना कोषाध्यक्ष,तेजराम मीना ब्लॉक अध्यक्ष, सुकीत कुमार,सहित कई शिक्षक मौजूद रहे1
- पीएम मोदी को गाली देना को पड़ गया भारी देखी हमारी रिपोर्ट1
- अवैध खनन एवं अवैध क्रेशरो को बंद करवाने हेतु हमारी सरकार से गुजारिश है कि क्रेशर जोन को बंद करने की कृपा करे अवैध खनन एवं अवैध क्रेशरो को बंद करवाने हेतु अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण न्याय दो या मर दो ग्राम पोस्ट ghatri तहसील भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान भूख हड़ताल हमारे गांव सिल्कॉस की बीमारियों दो लोगों की मौत हो चुकी है और तीन चार लोग सिल्कॉस टीवी की बीमारियों ग्रस्त है। और शांतिपूर्ण 30 जुलाई 2026 धरना प्रदर्शन चल रहा सरकार ने अभी तक सुनवाई नहीं की है सरकार और खनन विभाग ने अभी तक कोई भी सुनवाई है धरना स्थल पर अभी तक कोई जिला कलेक्टर नहीं आए है तहसीलदार साहब एसडीएम साहब अभी तक धरना स्थल पर अभी तक आए हैं2
- Shriman mahoday Ji mantri sahab se nivedan hai ki jald se jald theek kiya jaaye main unka bahut Aag bolunga Shriman mantri sahab se nivedan hai ki is road ko jaldi se jaldi theek kiya jaaye mera naam Hariom2
- कम बारिश से गहराया अकाल का संकट, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताई चिंता कम बारिश से गहराया अकाल का संकट, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताई चिंता सरकार को अकाल राहत कार्यों की पूर्व तैयारी शुरू करने की दी सलाह जोधपुर / जयपुर: प्रदेश में इस वर्ष कम बारिश के कारण अकाल जैसी गंभीर स्थिति निर्मित होने की आशंका बढ़ गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की अनिश्चितता और कम बारिश को लेकर गहरा दुख एवं चिंता व्यक्त की है। जोधपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए गहलोत ने राज्य सरकार को स्थिति बिगड़ने से पहले ही आवश्यक राहत कदम उठाने की नसीहत दी है। 20 जिलों में अकाल जैसे हालात पूर्व मुख्यमंत्री ने आंकड़े सामने रखते हुए कहा कि राज्य के लगभग 18 से 20 जिलों में सामान्य से बेहद कम बारिश हुई है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो ग्रामीण इलाकों और किसानों के सामने अकाल का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। "अकाल के संकट से निपटने के लिए सरकार को अभी से सक्रिय होना पड़ेगा। पानी, चारा और रोजगार की अग्रिम व्यवस्था करना बेहद जरूरी है।" > — अशक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री प्रमुख मांगें एवं सुझाव पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और ज़िला प्रशासनों को निम्नलिखित बिन्दुओं पर तत्काल ध्यान केंद्रित करने को कहा: पेयजल की आपूर्ति: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पीने के पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पशुधन एवं चारा प्रबंध: गायों एवं अन्य मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा डिपो स्थापित किए जाएं और जल व्यवस्था दुरुस्त की जाए। रोजगार की गारंटी: प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को पलायन से रोकने के लिए रोजगार और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। प्रशासनिक तालमेल: ज़िला प्रशासन से लेकर राज्य स्तर तक की टीमों को समय रहते अलर्ट मोड पर लाया जाए। पूर्व कार्यकाल के अनुभव का दिया हवाला अपने पिछले कार्यकालों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान चार बड़े अकालों का सामना किया है। उस दौरान बेहतर आपदा प्रबंधन, 'काम के बदले अनाज' योजना और त्वरित राहत कार्यों के कारण राज्य को संकट से उबारा गया था, जिसकी सराहना पूरे देश में हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि संकट आने का इंतजार करने के बजाय यदि अग्रिम प्रबंधन नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति बेकाबू हो सकती है।1
- हिण्डोन काचरोली औषधालय में ना मरीज नहीं डॉक्टर केंद्र की योजनाओं का नहीं उठा रहे लोग फायदा शनिवार की छुट्टी भी हो सकती है देखें वीडियो में1
- जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव की केंद्रीय कार्यकारिणी एवं तहसील अध्यक्षों की बैठक जाटव छात्रावास में हुई संपन्न हिंडौन जाटव छात्रावास में जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव करौली, सवाई माधोपुर एवं दौसा की केंद्रीय कार्यकारिणी तथा तीनों जिलों के विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय कार्यकारिणी कार्यालय, जाटव छात्रावास महुआ रोड, हिंडौन सिटी में समिति के अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिए गए।प्रवक्ता रिंकू खेडी हैवत ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि बैठक में लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे पदाधिकारियों एवं सदस्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया।संबंधित सदस्यों से पूछा जाएगा कि "आपको समिति से क्यों बाहर नहीं किया जाए?" साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय एवं समाजसेवी व्यक्तियों को जोड़ने पर सहमति व्यक्त की गई। इसी क्रम में नेमीचंद तेसगांव, गोपाल फौजी, मदनमोहन खंडीप, भगवत (मिल्कीपुरा) एवं ओमसिंह फौजी को केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने पर प्रमुखता से विचार किया गया।बैठक में जाटव छात्रावास में पाँच कमरों के गेट, शौचालय एवं स्नानागार सहित अन्य आवश्यक अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित स्तर पर प्रयास करने का निर्णय लिया गया।बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार, महामंत्री शिवचरण जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह ठेकेदार, उपाध्यक्ष रामगिलाश जाटव, चंद्रभान ठेकेदार (महुआ), मुंशीलाल बारोलिया आदि मौजूद रहे।1
- EXIT NEWS : नीट पेपर लीक विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा1