logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्पदंश से महिला की मौत, घंटों कराया देशी उपचार, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित बदायूं/उसहैत थाना क्षेत्र के गांव पथरामई में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई 45 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय कई घंटे तक देशी दवा देने वालों से उपचार कराते रहे। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान अनीता पत्नी शेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेत पर चारा लेने के दौरान महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे पहले देशी उपचार के लिए ले गए। कई घंटे तक उपचार कराने के बाद जब महिला की हालत गंभीर हुई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए और दोबारा देशी उपचार कराने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों के अनुसार, अनीता के 11 बच्चे हैं, जिनमें छह लड़के और पांच लड़कियां हैं। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

10 hrs ago
user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
शकील बख्शी जर्नलिस्ट
दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

सर्पदंश से महिला की मौत, घंटों कराया देशी उपचार, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित बदायूं/उसहैत थाना क्षेत्र के गांव पथरामई में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई 45 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय कई घंटे तक देशी दवा देने वालों से उपचार कराते रहे। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान अनीता पत्नी शेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेत पर चारा लेने के दौरान महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे पहले देशी उपचार के लिए ले गए। कई घंटे तक उपचार कराने के बाद जब महिला की हालत गंभीर हुई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए और दोबारा देशी उपचार कराने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों के अनुसार, अनीता के 11 बच्चे हैं, जिनमें छह लड़के और पांच लड़कियां हैं। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बरेली -बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी राजेंद्र नगर के बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण के जन्मदिन को मनाने के लिए देर शाम से ही लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली रात 12:00 बजते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ और पूजन किया गया वहीं 8:30 से झमाझम बारिश होती रही
    1
    बरेली -बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी राजेंद्र नगर के बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण के जन्मदिन को मनाने के लिए देर शाम से ही लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली रात 12:00 बजते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ और पूजन किया गया वहीं 8:30 से झमाझम बारिश होती रही
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    57 min ago
  • कलान परौर क्षेत्र के मोहनपुर गाँव में आकाशीय बिजली का भयानक कहर देखने को मिला है। खेत से घर लौट रहे 21 साल के एक बेकसूर युवक पर मौत बनकर कड़कती हुई बिजली गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।" मोहनपुर निवासी उदयवीर कश्यप रोज़ की तरह रामगंगा पार अपने खेत पर फसलों की रखवाली करने गया था। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के साथ तेज बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। उदयवीर सुरक्षित घर लौटने की कोशिश कर ही रहा था कि अचानक उस पर आसमान से मौत बनकर बिजली गिर पड़ी।" हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था और महज डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी रिक्षा और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची परौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
    1
    कलान परौर क्षेत्र के मोहनपुर गाँव में आकाशीय बिजली का भयानक कहर देखने को मिला है। खेत से घर लौट रहे 21 साल के एक बेकसूर युवक पर मौत बनकर कड़कती हुई बिजली गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।"
मोहनपुर निवासी उदयवीर कश्यप रोज़ की तरह रामगंगा पार अपने खेत पर फसलों की रखवाली करने गया था। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के साथ तेज बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। उदयवीर सुरक्षित घर लौटने की कोशिश कर ही रहा था कि अचानक उस पर आसमान से मौत बनकर बिजली गिर पड़ी।"
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था और महज डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी रिक्षा और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची परौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार हत्या समेत 3 मुकदमों में रहा है वांछित! आंवला । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद बरेली की तहसील आंवला के थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंडोरा रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय ओमस्वरूप पुत्र बांकेलाल, निवासी कुंडरिया फैजुल्लापुर, थाना अलीगंज, बरेली के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
    1
    15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
हत्या समेत 3 मुकदमों में रहा है वांछित!
आंवला । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद बरेली की तहसील आंवला के थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंडोरा रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय ओमस्वरूप पुत्र बांकेलाल, निवासी कुंडरिया फैजुल्लापुर, थाना अलीगंज, बरेली के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार चार बैटरी, इनवर्टर, गैस सिलेंडर, मोबाइल और 4200 रुपये बरामद भोजीपुरा (बरेली)। थाना भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बैटरी, एक इनवर्टर, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और 4200 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12:34 बजे भड़ूआ क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूरन लाल पुत्र तोताराम निवासी ग्राम भड़ूआ, थाना भोजीपुरा, चंद्रपाल साहू पुत्र मूलचंद साहू निवासी ग्राम भड़ूआ, थाना भोजीपुरा तथा अजय पुत्र मदन लाल निवासी कम्पम रु चौधरी, थाना इज्जतनगर, बरेली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि गिरोह ने भोजीपुरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें 21 अगस्त की रात कम्पोजिट विद्यालय करमपुर ठाकुरान, 28 अगस्त की रात एल्डिको सिटी, 28/29 अगस्त की रात करमपुर ठाकुरान तथा 29 अगस्त को मुढ़िया चेतराम में हुई चोरी की घटनाएं शामिल हैं। इन मामलों में भोजीपुरा थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिन में गांव-गांव घूमकर रेकी करते थे और बंद मकानों को निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा संख्या 683/26 और 691/26 में बीएनएस की धारा 317(2)/317(5) की बढ़ोतरी की है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह कुमार, उपनिरीक्षक अजय सिंह, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल सोनू कोरी और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।
    1
    भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
चार बैटरी, इनवर्टर, गैस सिलेंडर, मोबाइल और 4200 रुपये बरामद
भोजीपुरा (बरेली)। थाना भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बैटरी, एक इनवर्टर, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और 4200 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12:34 बजे भड़ूआ क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूरन लाल पुत्र तोताराम निवासी ग्राम भड़ूआ, थाना भोजीपुरा, चंद्रपाल साहू पुत्र मूलचंद साहू निवासी ग्राम भड़ूआ, थाना भोजीपुरा तथा अजय पुत्र मदन लाल निवासी कम्पम रु चौधरी, थाना इज्जतनगर, बरेली के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि गिरोह ने भोजीपुरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें 21 अगस्त की रात कम्पोजिट विद्यालय करमपुर ठाकुरान, 28 अगस्त की रात एल्डिको सिटी, 28/29 अगस्त की रात करमपुर ठाकुरान तथा 29 अगस्त को मुढ़िया चेतराम में हुई चोरी की घटनाएं शामिल हैं। इन मामलों में भोजीपुरा थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिन में गांव-गांव घूमकर रेकी करते थे और बंद मकानों को निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी है।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा संख्या 683/26 और 691/26 में बीएनएस की धारा 317(2)/317(5) की बढ़ोतरी की है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह कुमार, उपनिरीक्षक अजय सिंह, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल सोनू कोरी और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #*गौवध के वाछिंत 01 बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस, 01 स्कूटी, मोबाइल फोन, पशु वध के उपकरण आदि बरामदगी के सम्बन्ध में CO CITY 1ST श्री आशुतोष शिवम की बाइट।#
    1
    आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल
#*गौवध के वाछिंत 01 बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस, 01 स्कूटी, मोबाइल फोन, पशु वध के उपकरण आदि बरामदगी के सम्बन्ध में CO CITY 1ST श्री आशुतोष शिवम की बाइट।#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25 हजार करने की मांग, डीएम से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की गुहार आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25 हजार करने की मांग, डीएम से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की गुहार
    1
    आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25 हजार करने की मांग, डीएम से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की गुहार
आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25 हजार करने की मांग, डीएम से मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की गुहार
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *PS कोतवाली, बरेली- जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला अभियुक्ता फरार, तलाश हेतु पुलिस टीम गठित; ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी निलम्बित तथा प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में CO City 1st श्री आशुतोष शिवम की बाइट।* *PS कोतवाली, बरेली- जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला अभियुक्ता फरार, तलाश हेतु पुलिस टीम गठित; ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी निलम्बित तथा प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में CO City 1st श्री आशुतोष शिवम की बाइट।*
    1
    *PS कोतवाली, बरेली- जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला अभियुक्ता फरार, तलाश हेतु पुलिस टीम गठित; ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी निलम्बित तथा प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में CO City 1st श्री आशुतोष शिवम की बाइट।*
*PS कोतवाली, बरेली- जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला अभियुक्ता फरार, तलाश हेतु पुलिस टीम गठित; ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी निलम्बित तथा प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में CO City 1st श्री आशुतोष शिवम की बाइट।*
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक, सड़क-गलियां हुईं खाली नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर नगर पंचायत की कार्रवाई, दो दिन का अल्टीमेटम; अब सामान होगा जब्त कलान। नगर पंचायत कलान में लंबे समय से मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों पर गुरुवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने साहूकारा गली, रोड वाली गली समेत कई प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों में दुकानदारों व स्थानीय लोगों द्वारा सड़क और नालियों के ऊपर सामान रखे जाने से आवागमन प्रभावित होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने पहले चरण में अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी। कार्रवाई से पहले सोमवार को नगर पंचायत की ओर से आठ लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया था। इनमें दिलीप गुप्ता, भूरे, रामसेवक गुप्ता, अनिल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, शिव गुप्ता, कमलेश दुबे और सोनू गुप्ता शामिल हैं। नोटिस में सभी को दो दिन के भीतर सड़क और गलियों से अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाए जाने पर गुरुवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम/प्रभारी ईओ आशुतोष कुमार सिंह के साथ वरिष्ठ लिपिक गौरव बाबू, पुलिस बल और नगर पंचायत के सफाईकर्मी मौजूद रहे। टीम ने सड़क और गलियों में रखा सामान हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ने दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक गौरव बाबू को निर्देश दिया कि चिन्हित लोगों को तत्काल दोबारा नोटिस जारी किए जाएं। नोटिस में स्पष्ट रूप से चेतावनी देने को कहा गया है कि यदि दो दिन के भीतर अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया गया और सड़क अथवा गली में सामान रखा मिला तो नगर पंचायत द्वारा उसे जब्त कर सीज कर दिया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई के बाद साहूकारा गली और आसपास के बाजारों में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वहीं, कार्रवाई से स्थानीय लोगों को गलियों और मार्गों पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद जगी है। नगरवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह नियमित निगरानी और कार्रवाई जारी रखे तो नगर की प्रमुख सड़कों और गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सकता है।
    1
    अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक, सड़क-गलियां हुईं खाली
नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर नगर पंचायत की कार्रवाई, दो दिन का अल्टीमेटम; अब सामान होगा जब्त
कलान। नगर पंचायत कलान में लंबे समय से मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों पर गुरुवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने साहूकारा गली, रोड वाली गली समेत कई प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई।
नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों में दुकानदारों व स्थानीय लोगों द्वारा सड़क और नालियों के ऊपर सामान रखे जाने से आवागमन प्रभावित होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने पहले चरण में अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी।
कार्रवाई से पहले सोमवार को नगर पंचायत की ओर से आठ लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया था। इनमें दिलीप गुप्ता, भूरे, रामसेवक गुप्ता, अनिल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, शिव गुप्ता, कमलेश दुबे और सोनू गुप्ता शामिल हैं। नोटिस में सभी को दो दिन के भीतर सड़क और गलियों से अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे।
समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाए जाने पर गुरुवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम/प्रभारी ईओ आशुतोष कुमार सिंह के साथ वरिष्ठ लिपिक गौरव बाबू, पुलिस बल और नगर पंचायत के सफाईकर्मी मौजूद रहे। टीम ने सड़क और गलियों में रखा सामान हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम ने दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक गौरव बाबू को निर्देश दिया कि चिन्हित लोगों को तत्काल दोबारा नोटिस जारी किए जाएं। नोटिस में स्पष्ट रूप से चेतावनी देने को कहा गया है कि यदि दो दिन के भीतर अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया गया और सड़क अथवा गली में सामान रखा मिला तो नगर पंचायत द्वारा उसे जब्त कर सीज कर दिया जाएगा।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद साहूकारा गली और आसपास के बाजारों में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वहीं, कार्रवाई से स्थानीय लोगों को गलियों और मार्गों पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद जगी है। नगरवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह नियमित निगरानी और कार्रवाई जारी रखे तो नगर की प्रमुख सड़कों और गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सकता है।
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन डीएम के माध्यम से 20 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन डीएम के माध्यम से 20 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग
    1
    महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
डीएम के माध्यम से 20 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
डीएम के माध्यम से 20 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.