सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस पावन महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। श्रावण मास में शिव पूजा के सरल और प्रभावी उपाय बताए हैं, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। श्रावण में पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक सर्वोत्तम माना गया है। पंचामृत में दूध, दही, घी, शक्कर और शहद शामिल होते हैं। अभिषेक के समय इस मंत्र का जाप करें: _"कामधेनु समुद्भूतं सर्वेषां जीवनं परम्। पावनं यज्ञहेतुश्च पय: स्नानाय गृहृताम्।। ऊँ शिवाय नम:।"_ *पूजा की दिशा का रखें ध्यान* शिवलिंग के दक्षिण दिशा की ओर बैठकर उत्तर मुख होकर पूजा और अभिषेक करने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। *विशेष मनोकामनाओं के उपाय* अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग उपाय हैं: - *विवाह में अड़चन* - रोज केसर मिला हुआ दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं - *धन प्राप्ति* - किसी नदी या तालाब में जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं - *सुख-समृद्धि* - नंदी को रोज हरा चारा खिलाएं - *अन्न की कमी* - गरीबों को नित्य भोजन कराएं - *मनोकामना पूर्ति* - 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से _ऊँ नम: शिवाय_ लिखकर चढ़ाएं और एकमुखी रुद्राक्ष अर्पित करें *लक्ष्मी प्राप्ति का मंत्र* 11, 21 या 51 बिल्वपत्र इस मंत्र से चढ़ाएं - _"त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं त्रयायुधम्। त्रिजन्म पापसंहारं एकबिल्वं शिवार्पणम्।"_ *शनि दोष से बचाव* शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पाठ, हनुमान जी की उपासना, सात प्रकार के अनाज का दान और _ऊँ कालकालाय नम:_ मंत्र का जप लाभकारी है। शनिवार को हनुमान जी के चरणों में काली उड़द चढ़ाने से भी शनि प्रसन्न होते हैं। *बिल्वपत्र तोड़ने का नियम* चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी, अमावस्या, संक्रांति और सोमवार को नए बिल्वपत्र नहीं तोड़ने चाहिए। पुराने पत्तों को जल से पवित्र करके पुनः चढ़ाया जा सकता है। उन्होंने अंत में कहा कि सच्चे मन और श्रद्धा से की गई शिव आराधना से भगवान भोलेनाथ सभी कष्ट दूर कर भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। *संपर्क:* *आचार्य अविनाश शास्त्री* _फलित ज्योतिषाचार्य_ शोकहरा-02, कलमबाग, बरौनी नगरपरिषद, बिहार मोबाइल: 8271569010 | वेबसाइट: http://www.divyadrishtis.com

- बेगूसराय कारगिल चौक के बगल में कर्मचारी भवन में एक दिवसीय कबीर सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई जिम दूर दराज से आए कबीर को सम्मानित की गई.3
- रामपुर डुमरा जंक्शन के पास दिखा रसेल वाइपर, सावधानी बरतने की अपील1
- बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत ट्रेन हादसे में दो की मौत, एक की पहचान नही 01) पंडारक स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नही हुई पहचान 02) सीतामढ़ी से नासिक कमाने जा रहे पांच दोस्तों में से एक की चलती ट्रेन से गिरकर हुई मौत1
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा के नये नियमो के बारे में क्या कुछ कहा जानिए1
- मोहिउद्दीन नगर बाजार में 10 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन मोहिउद्दीन नगर बाजार में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन के साथ ही शौचालय को आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। बताया गया कि पिछले लगभग तीन दशकों से बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को देखते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण कराया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मोहिउद्दीन नगर बाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। सार्वजनिक शौचालय के शुरू होने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शौचालय की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी मातृदेवी एनजीओ को सौंपी गई है, ताकि यह सुविधा लंबे समय तक सुचारू रूप से संचालित होती रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उद्घाटन समारोह में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह 'गुल्लू', लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी, सूरज चौधरी, पूर्व प्रमुख कृष्णा चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, लालबाबू पासवान, अनिल पासवान, प्रकाश साह, विकास सहनी, बैजू राय, पवन सिंह, भाई रणधीर, पंकज साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शौचालय के उद्घाटन से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने खुशी जताते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस सुविधा के शुरू होने से बाजार आने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।1
- सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के वाया नदी में डूबने से मौ......? जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत स्थित अंदौर गांव के समीप वाया नदी स्नान के दौरान गहरी पानी में जाने से मौत हो गई। मृतक युवक का पहचान बेगूसराय बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी 2 पंचायत के वार्ड संख्या 15 के शिबू टोल निवासी बिपिन कुमार राय, के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में कि गई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे, जो अपने कई साथियों के साथ क्षेत्र के भ्रमण के लिए निकले थे, जो पटोरी के रास्ते मदुदाबाद के ओर जा रहा था इसी दौरान अंदौर गांव के समीप वाया नदी में सभी साथी के साथ स्नान करने के क्रम में मृतक प्रिंस कुमार गहरी पानी में चला गया जिस कारण उक्त युवक को डुब जाने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद उक्त शव को नदी से निकला गया , मौके पर मौजूद मृतक के साथियों ने शव को लेकर स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच करते हुए मृत्यु घोषित कर दिया । जिसे लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के सूचना पर पहुंचे अपने पुलिस बल के साथ स्थानीय थाना अध्यक्ष सचिन कुमार अपर थाना अध्यक्ष अनु कुमारी ने घटना के बारे में वास्तविकता जानकारी प्राप्त करते हुए पोस्टमार्टम की तैयारी को लेकर पंचनामा की प्रक्रिया में जुट चुकी है।1
- संसद के बाहर राम मंदिर चोरी के मामले में विपक्ष के संसद में प्रदर्शन कर कर देश को जागरूक किया. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संसद के बाहर बैठकर राम मंदिर में कैसे चोरी हुआ यह पूरी दुनिया को दिखा रहे थे. बेगूसराय में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 12 साल में देश को बर्बाद करके रख दिया...1
- अंगवस्त्र ओढाकर खींचा, पूर्व विधायक को पीछे से पकड़कर चलने लगे, उमानाथ मंदिर में दिखा नीतीश कुमार का अजब-गजब अंदाज बाढ़ के प्रसिद्ध बिहार की काशी कहे जाने वाले उत्तरायण गंगा तट पर स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में सावन के पहले दिन पूजा अर्चना करने पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पहुंचे, उनके साथ बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू मौजूद रहे। उनके उमानाथ मंदिर परिसर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने उमानाथ मंदिर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी अजब गजब गतिविधि देख लोग आश्चर्यचकित रह गए, जदयू नेता डॉक्टर कौशलेंद्र ने उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया लेकिन उन्होंने वही अंगवस्त्र उन्हें ओढाकर मजाकिया अंदाज में अंगवस्त्र नीचे खींच लिया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी वीडियो बनाने से रोकने लगे, वही पूजा अर्चना के बाद नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक को पीछे से दोनों हाथों से पकड़ा और उनके पीछे-पीछे चलने लगे। लगभग बीस मिनट तक विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद वह वापस पटना लौट गए।1
- मौत के साए में नर्स ट्रेनिंग स्कूल बाढ़ की छात्राएं, जर्जर हॉस्टल बना सांप का बसेरा1