**न्यूज़ परिक्रमा** 👉🏻👉🏻एसएसपी अभिनन्दन सिंह की सख्त रणनीति से गौकशों पर पुलिस का शिकंजा- देवबंद में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी नासिर गोली लगने से घायल अवस्था मे धर दबोचा गया-मचा हड़कम्प.... ✔️सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए निर्णायक अभियान के बीच देवबंद पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून के सामने बदमाशों की दहशत ज्यादा देर टिक नहीं सकती- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख्त निर्देशों और आक्रामक रणनीति के तहत पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी गौकश को गोली लगने के बाद दबोच लिया- बीती रात देवबंद थाना पुलिस बीबीपुर रोड स्थित चांद कॉलोनी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी- तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध बदमाश आते दिखाई दिए- पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने कानून को चुनौती देते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया- इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, लेकिन इसके बाद भी बदमाश पेड़ की आड़ लेकर गोलियां बरसाने लगे- पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में मोर्चा संभाला- सटीक जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह धर दबोचा गया- घायल बदमाश की पहचान नासिर पुत्र इकबाल उर्फ बाला निवासी बेरियान, देवबंद के रूप में हुई, जो गौकशी के मामलों में 25 हजार रुपये का इनामी था- उसके पास से .315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई- एसएसपी अभिनन्दन सिंह के नेतृत्व में चल रही इस सख्त कार्रवाई से गौकशी के गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है- जबकि पुलिस फरार बदमाश की तलाश में खेतों और आसपास के इलाकों में लगातार कॉम्बिंग करती रही-ज़िले में नशा तस्करों से लेकर गौकशो पर पुलिस का लगातार एक्शन जारी है!! *रिपोर्ट-नवाज़िश खान/सुभाष कश्यप/साजिद खान!!*

- Post by Raman Bhardwaj1
- नकुड़ (सहारनपुर)। जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देदपुरा में सोमवार को सरकारी हैंडपम्प के प्रयोग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों ओर से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोगों को चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की झड़प में घायल हुए व्यक्तियों को उपचार के लिए भेजकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तथा तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। गाँव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और वर्तमान में शांति व्यवस्था कायम है। वीडियो:- घटना एवं जानकारी देते हुए सीओ रुचि गुप्ता1
- 👉🏾👉🏾 *प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी का खेल, अवैध खनन से धरती का सीना चीर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली*! 👉🏾👉🏾 *ग्रामीणों का आरोप: दबंगई और कथित परमिशन का रौब दिखाकर कराया जा रहा मिट्टी का खनन* 📍 *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीनें सक्रिय हो जाती हैं और खेतों से मिट्टी निकालकर अलग-अलग स्थानों पर डंप की जाती है। आरोप है कि इस काम में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रशासनिक अनुमति होने का दावा किया जाता है, जिसके कारण विरोध करने वाले ग्रामीणों को दबाने की कोशिश भी की जाती है। 🌾 पर्यावरण पर भी खतरा लगातार हो रहे मिट्टी खनन से जमीन की ऊपरी उपजाऊ परत हटने का खतरा बढ़ गया है। इससे भू-जल स्तर, जल संचयन और खेती पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह खुदाई जारी रही तो आने वाले समय में क्षेत्र की उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान हो सकता है। 🚜 रात भर दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रात के समय गांव के बीचों-बीच से गुजरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण धूल और शोर से लोगों की नींद हराम हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ⚖️ कानून क्या कहता है? मिट्टी या खनिज का अवैध खनन MMDR (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। 📑 सिर्फ कागजों में कार्रवाई? खनन विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जमीन पर हालात अलग नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खनन से प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार होने की चर्चा है। ❗ ग्रामीणों की चेतावनी स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर कब तक लगाम लग पाती है। ✍️✍️ *रजत गुप्ता सहारनपुर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष*1
- कस्बा गंगोह के मोहल्ला इलाही बख्श में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब विद्युत विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची - मोहल्ले के लोगों ने टीम का जोरदार विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार कर दिया- विरोध बढ़ता देख विभागीय कर्मचारी बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गए- बताया जा रहा है कि इसके बाद विद्युत विभाग ने पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति काट दी, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई-बिजली कटने से गुस्साए मोहल्ला वासियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाया- स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान के महीने में बिजली और पानी की समस्या से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है-उन्होंने प्रशासन से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है!!3
- डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गर्ल्स, यमुनानगर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग के सहयोग से 10 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यक्रम “Pretty & Powerful – She Innovates: Women Empowerment Modeling Showcase” का आयोजन किया जा रहा है। प्रवीण कुमार गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा व्यक्तित्व विकास को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी Traditional और Indo-Western थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया है— ग्रुप 1: आयु 18–35 वर्ष ग्रुप 2: आयु 35 वर्ष से अधिक यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को दर्शाने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन में Mrs. Vivek (Convenor, IIC), Mrs. Manjeet Kaur (Program Convenor एवं Startup Coordinator, IIC) का विशेष योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता Dr. Surinder Kaur (Officiating Principal एवं President, IIC) द्वारा की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील क4
- 🚨 ताजा खबर #सहारनपुर जिले के देवबंद ब्लॉक के दूधली ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय की स्थिति बदहाल बनी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद कई महीनों से यहां ताला लगा हुआ है, न साफ-सफाई हो रही है और न ही सुविधा का उपयोग हो पा रहा।घटना का विवरण ग्राम पंचायत दूधली में बने इस सामुदायिक शौचालय पर ग्राम निधि से लगातार धनराशि निकाली जा रही है, लेकिन रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है, जबकि शौचालय जर्जर अवस्था में बंद पड़ा है। ग्रामीणों की शिकायतें शौचालय पर ताला लटका होने से खुले में शौच की समस्या बरकरार। साफ-सफाई न होने से गंदगी फैल रही, स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा। ग्राम निधि का दुरुपयोग जारी, प्रधान पर कार्रवाई की मांग। जांच की मांग स्थानीय लोगों ने बीडीओ देवबंद और डीपीआरओ सहारनपुर से शीघ्र जांच कराने की मांग की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय का GPS वीडियो देखकर लग रहा है मामला उजागर होने से प्रशासनिक लापरवाही साफ झलक रही। @MYogiAdityanath1
- चंडीगढ़ की वीडियो मे युवक ने पुलिस कांस्टेबल को पेट्रोल पंप पर ही चालान करने ओर बाइक की चाबी निकलने की कोशिश की जिसे विवाद बड़ गया ओर आप सभी को अपने कानून का पता होना चाहिए1
- सहारनपुर। सोमवार को एसपीआरए एसआरआर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सहारनपुर स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की गयी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। ततपश्चात उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। वीडियो:- बैठक में समस्याओं को सुनते हुए अधिकारी3