मोरवा में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव कल, भव्य कीर्तन व जागरण संध्या का आयोजन मोरवा में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव कल, भव्य कीर्तन व जागरण संध्या का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सांवरिया प्यारे मंडल, सिंगरौली के तत्वावधान में बुधवार 11 मार्च को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि लगातार पाँचवी वर्ष यह आयोजन मोरवा में किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिलेगा। महोत्सव के अंतर्गत दोपहर 3 बजे गायत्री मंदिर से सूरजगढ़ के भव्य निशान के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला, सिंगरौली पहुंचेगी। यहां शाम से भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें सुलभ आनंद (पीलीभीत), अभिषेक नामा (जयपुर), जर्सी सैनी (सूरजगढ़) और विशाल शर्मा (रामगढ़) अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। कार्यक्रम में पावन सानिध्य श्री ओम प्रकाश जी ईंदौरिया (श्याम दरबार सूरजगढ़) का रहेगा। कीर्तन के पश्चात अग्रवाल धर्मशाला में भव्य जागरण संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरी रात बाबा श्याम के भजनों की गूंज रहेगी। आयोजकों ने शहर के समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
मोरवा में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव कल, भव्य कीर्तन व जागरण संध्या का आयोजन मोरवा में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव कल, भव्य कीर्तन व जागरण संध्या का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सांवरिया प्यारे मंडल, सिंगरौली के तत्वावधान में बुधवार 11 मार्च को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि लगातार पाँचवी वर्ष यह आयोजन मोरवा में किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिलेगा। महोत्सव के अंतर्गत दोपहर 3 बजे गायत्री मंदिर से सूरजगढ़ के भव्य निशान के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला, सिंगरौली पहुंचेगी। यहां शाम से भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें सुलभ आनंद (पीलीभीत), अभिषेक नामा (जयपुर), जर्सी सैनी (सूरजगढ़) और विशाल शर्मा (रामगढ़) अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। कार्यक्रम में पावन सानिध्य श्री ओम प्रकाश जी ईंदौरिया (श्याम दरबार सूरजगढ़) का रहेगा। कीर्तन के पश्चात अग्रवाल धर्मशाला में भव्य जागरण संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरी रात बाबा श्याम के भजनों की गूंज रहेगी। आयोजकों ने शहर के समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
- सोननदी में नहाने गये ट्रक चालक की डूबने से मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप चोपन/सोनभद्र। गुरुवार को चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ घाट के समीप सोननदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने गये एक ट्रक चालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जितेन्द्र कुमार (35 वर्ष) पुत्र रामेश्वर, निवासी चाचीबार, फतेहपुर सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक था और माल ढुलाई का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उसका ट्रक मारकुंडी क्षेत्र में अचानक खराब हो गया था, जिसके चलते वह आवश्यक पार्ट्स खरीदने के लिए अपने दो साथियों के साथ चोपन के प्रीतनगर आया था। सामान खरीदने के बाद दोपहर के समय वह अपने साथियों के साथ छठ घाट के पास सोननदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान अचानक उसका चप्पल नदी के बहाव में बहने लगा। चप्पल को पकड़ने के प्रयास में जितेन्द्र आगे बढ़ गया और अनजाने में गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही क्षणों में जितेन्द्र नदी में लापता हो गया। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। गोताखोरों द्वारा नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। घटना के बाद मृतक के साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है,वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। जैसे ही शव बरामद होगा, आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।3
- सोनभद्र। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी युवक जितेंद्र अपने साथियों के साथ वाहन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान मारकुंडी के पास उसका वाहन खराब हो गया। वाहन ठीक होने का इंतजार करते हुए सभी साथी पास की नदी में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय जितेंद्र की चप्पल पानी में बहने लगी। उसे पकड़ने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पाकर चोपन पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी-नालों में नहाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए अंबेडकर पार्क पिपरी में, इसके पहले विशाल शोभा यात्रा निकाली गई खाड़ पाथर बुद्ध भगवान के मंदिर से रेणुकूट का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा पिपरी अंबेडकर पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया इसमें रेणुकूट पिपरी के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बाबा साहेब के किए हुए समाज में अच्छे कार्यों को शिक्षा को ऊपर उठने के लिए अशिक्षित वर्ग को शिक्षा दिलाने के लिए लोगों ने अपना अपना उद्बोधन दिया1
- ये है पुलिस की स्थिति राह चलते किसी के भी साथ कुछ भी कर सकते हैं मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो संजीव शाक्य के साथ दुर्व्यवहार करने वाले इन पुलिस वालों के खिलाफ 2 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं हुई तो इस पुलिसिया तानाशाही के खिलाफ आंदोलन होगा और फिर देखेंगे कि कितने लोगों को पुलिस जेल में डालती है। शाबाश संजीव इनकी तानाशाही के खिलाफ विरोध करने के लिye आखिर पुलिस बताए संजीव की क्या गलती है। ...1
- सीधी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत महत्वाकांक्षी संविधान संशोधन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जिले की महिलाओं ने मध्यप्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह की अगुवाई और मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निर्देशन में विशाल जुलूस बैनर, पोस्टर एवं नारे लिखी हुई दप्पतियो के साथ निकली गई भव्य एवं शानदार महिलाओं की रैली, स्थानीय पूजा पार्क सीधी से होते हुए अस्पताल चौक, सम्राट चौक, कोतवाली मार्ग, गल्ला मंडी, गांधी चौक होते हुए स्थानीय पूजा पार्क के विशाल प्रांगण में समाप्त हुई। जहां पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति, महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के साथ प्रधानमंत्री के प्रति अपार स्नेह एवं आभार के साथ संपन्न हुई। रैली में बहनों का उत्साह हाई रहा, हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न अंचलों से शामिल हुई। उल्लेखनीय की नारी शक्ति वंधन अधिनियम से महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत सीट आरक्षित होगी और देश के दिशा निर्धारण में महिलाओं की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह की अगुवाई एवं मुख्य अतिथि में सैकड़ो महिलाओं के साथ रैली निकाली गई । रैली का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा एवं राज्यसभा में पूर्ण बहुमत के साथ पारित करना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभियान की संयोजक डॉ मनीला सिंह चौहान, सह संयोजक सुनीता रानी वर्मा, पार्षद पूनम सोनी, विभा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया, अनीता चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम ,महिमा तिवारी, पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष नीलम पाण्डेय, निशा सिंह चौहान, संगीता सिंह चौहान, ज्योति कुशवाहा, कंचन केसरी सहित सैकड़ो महिलाएं रैली में शामिल हुई।1
- मिर्जापुर *पर्यवरण के साथ जल संरक्षण पर अदानी ग्रुप का चला बुलडोजर,क्षेत्र में आक्रोश* मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी स्थित अदानी ग्रुप के निर्माणाधीन मेगा पॉवर प्लांट निर्माताओं द्वारा सिचाई विभाग,वन विभाग, से बिना अनुमति पत्र लिए बिना ही पर्यावरण के साथ जल संरक्षण पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है।ग्रामीणो के साथ क्षेत्रीय नेता हुए एक जुट। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह भृगुवंसी ने बताया कि,ददरी में निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट हेतु बहुतायत मात्रा में खपत हो रही डीजल की बचत हेतु मड़िहान विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई हेतु अंडर ग्राउंड तार बिछाने की व्यवस्था हेतु,वन विभाग से बिना परमिशन लिए ही मिर्जापुर सोनभद्र सड़क किनारे जेसीवी से खुदाई कराते हुए सड़क किनारे के पेड़ पौधों को क्षति पहुचाई जा रही है।वही प्लांट के मोड़ से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित अपर खजूरी बांध तक पाइप लाइन बिछाने हेतु वन विभाग से 5 मीटर चौड़ाई में खुदाई औऱ 135 जंगलिय पेड़ो के कटान की परमिशन ली गई है।परंतु मौके पर लगभग 10 मीटर चौड़ाई में खुदाई का काम कराया जा रहा है।जबकि लगभग दो सौ से ऊपर पेड़ो का कटान कराया जा चुका है।वही अपर खजूरी बांध की तलहटी में सिचाई विभाग से परमिशन लिए वैगैर ही लंबे पैमाने पर खुदाई का काम हुआ है।जबकि कार्यदाई संस्था द्वारा सिचाई विभाग की जमीन पर अस्थाई निर्माण कराकर आफिस का भी संचालन किया जा रहा है।विभागीय लापरवाही के चलते वन संरक्षण,जल संचयन पर भीषण प्रहार किया गया है।क्षेत्र में चल रहे अवैध कार्य से ऑक्सीजन लेवल घटने के साथ साथ आने वाले समय मे क्षेत्र में पानी की भीषण किल्लत के बादल अभी से मंडराने लगे है। मड़िहान वन क्षेत्राधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि मिर्ज़ापुर सोनभद्र मार्ग किनारे अदानी ग्रुप द्वारा बिजली सप्लाई हेतु खुदाई की जा रही थी।जानकारी होने पर कार्य रुकवा दिया गया है। सिचाई विभाग अवर अभियंता गुलाब राजपूत ने बताया कि परमिशन नही होने पर अपर खजूरी बांध की तलहटी में हो रही खुदाई को रुकवा दिया गया है।3
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Smart ki samasya bahut jyada Bil1
- सिविल लाइन थाना क्षेत्र, साईं मंदिर के सामने, रीवा। रीवा शहर के हृदय स्थल सिविल लाइन थाना अंतर्गत साईं मंदिर के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब शराब के नशे में धुत एक युवक ने सड़क किनारे लगे एक ठेले पर अचानक हमला कर दिया और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। नशे में धुत युवक की करतूत देख ठेला व्यापारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। युवक को रोकने के बजाय व्यापारी और उसके साथियों ने पीछे से लाठी-डंडों से उस पर धावा बोल दिया। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच राहगीर तमाशबीन बने रहे, जबकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जानलेवा प्रहार करते रहे। दिनदहाड़े हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कानून को ताक पर रखकर सरेआम लाठियां भांजी जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। #RewaNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #CivilLineRewa #ViralVideo #BreakingNews #रीवा #पुलिस1