Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा में नाम बदलकर फिर शुरू हुआ मुरादाबादी रेस्टोरेंट, बिल्डिंग हादसे के पीड़ितों का गुस्सा फूटा, दुकान बंद करवाई, बैनर फाडे़ कोटा के इन्द्र विहार इलाके में सात फरवरी की रात को तीन मंजिला बिल्डिंग ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अस्पताल में अब भी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। हादसा मुरादाबादी रेस्टोरेंट में चल रहे काम की वजह से हुआ था। पुलिस ने मुरादाबादी रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
Anubhav Mittal Journalist
कोटा में नाम बदलकर फिर शुरू हुआ मुरादाबादी रेस्टोरेंट, बिल्डिंग हादसे के पीड़ितों का गुस्सा फूटा, दुकान बंद करवाई, बैनर फाडे़ कोटा के इन्द्र विहार इलाके में सात फरवरी की रात को तीन मंजिला बिल्डिंग ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अस्पताल में अब भी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। हादसा मुरादाबादी रेस्टोरेंट में चल रहे काम की वजह से हुआ था। पुलिस ने मुरादाबादी रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VKH NEWS1
- कोटा। शहर के कोटा हार्ट हॉस्पिटल में दो माह के एक शिशु को सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ के चलते मां योजना के अंतर्गत भर्ती किया गया। परिजनों के अनुसार बच्चे को लगातार सांस फूलने की समस्या हो रही थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एक्स-रे एवं अन्य आवश्यक जांचें की गईं, जिनमें बच्चे का दायां फेफड़ा पूर्ण रूप से सिकुड़ा हुआ पाया गया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों की टीम ने शिशु को तुरंत वेंटिलेटर पर रखा और गहन निगरानी में उपचार शुरू किया। लगातार तीन दिन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार आने लगा। इसके बाद उसे नेजल एच.एफ.ओ. (हाई फ्लो ऑक्सीजन) सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया। कुल 10 दिन तक शिशु को एनआईसीयू में भर्ती रखा गया, जिसमें 5 दिन वेंटिलेटर पर तथा 5 दिन बिना वेंटिलेटर के निगरानी में रखा गया। चिकित्सकों के समुचित उपचार और देखरेख से बच्चे के फेफड़ों में उल्लेखनीय सुधार हुआ। वर्तमान में बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दिए हुए 10 दिन हो चुके हैं और वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार अब उसके दोनों फेफड़े सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मां योजना के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गंभीर स्थिति में भी बच्चों को नया जीवन मिल रहा है।3
- Post by Kishan Lal jangid1
- कोटा बहुत बड़ा एक्सीडेंट अंबेडकर भवन के पास1
- कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत मोडक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 304 किलो 530 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 46 लाख रुपए बताई जा रही है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोडक थाना पुलिस ने कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे स्थित हिरियाखेड़ी पुलिया के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे दो संदिग्ध कारें खड़ी हैं और कुछ लोग घबराहट में वाहन के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को घेर लिया। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो कार से 17 कट्टों में भरा 304 किलो 530 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो और एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखर उर्फ सागर (27), संदीप गोदारा (19) और रामनिवास (35) के रूप में हुई है, जो जोधपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पिछले 10 दिनों में तस्करों के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।1
- कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत मोडक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 304 किलो 530 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 46 लाख रुपए बताई जा रही है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोडक थाना पुलिस ने कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे स्थित हिरियाखेड़ी पुलिया के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे दो संदिग्ध कारें खड़ी हैं और कुछ लोग घबराहट में वाहन के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को घेर लिया। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो कार से 17 कट्टों में भरा 304 किलो 530 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो और एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखर उर्फ सागर (27), संदीप गोदारा (19) और रामनिवास (35) के रूप में हुई है, जो जोधपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पिछले 10 दिनों में तस्करों के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।2
- कोटा में मामूली विवाद में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पवन उर्फ बुढ्ढा, ओमप्रकाश उर्फ गंजी, रोहित उर्फ चिल्लू गुमानपुरा थाना इलाके के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों ने 23 फरवरी को धीरज की हत्या की थी।1
- कोटा *नवल धर्म सभा का 5वां राष्ट्रीय अधिवेशन 28 को:* देशभर से आएंगे प्रतिनिधि, राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर होगी चर्चा अखिल भारतीय सतगुरु मात्रंग ऋषि नवल धर्मसभा एवं नवल धर्मसभा यूथ विंग का संयुक्त आयोजन 2
- Post by Kishan Lal jangid1