खबर का असर: वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची शीशम का पेड़ हटाकर मार्ग कराया गया सुचारु, राहगीरों को मिली राहत चुर्खी/न्यामतपुर। चुर्खी-न्यामतपुर मार्ग पर शीशम का पेड़ गिरने से खबर का असर: वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची शीशम का पेड़ हटाकर मार्ग कराया गया सुचारु, राहगीरों को मिली राहत चुर्खी/न्यामतपुर। चुर्खी-न्यामतपुर मार्ग पर शीशम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित होने की खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। खबर का असर होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू की। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए शीशम के पेड़ को सड़क से हटाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो गया। रास्ता खुलने से राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने जिस तत्परता से कार्रवाई की, उससे लोगों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने मार्ग के किनारे खड़े कमजोर एवं सूखे पेड़ों का भी निरीक्षण कराने की मांग की है।
खबर का असर: वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची शीशम का पेड़ हटाकर मार्ग कराया गया सुचारु, राहगीरों को मिली राहत चुर्खी/न्यामतपुर। चुर्खी-न्यामतपुर मार्ग पर शीशम का पेड़ गिरने से खबर का असर: वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची शीशम का पेड़ हटाकर मार्ग कराया गया सुचारु, राहगीरों को मिली राहत चुर्खी/न्यामतपुर। चुर्खी-न्यामतपुर मार्ग पर शीशम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित होने की खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। खबर का असर होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू की। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए शीशम के पेड़ को सड़क से हटाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो गया। रास्ता खुलने से राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने जिस तत्परता से कार्रवाई की, उससे लोगों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने मार्ग के किनारे खड़े कमजोर एवं सूखे पेड़ों का भी निरीक्षण कराने की मांग की है।
- जालौन जालौन में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली । जालौन जालौन में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसा, उरई की ओर जा रहा टेंपो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसने से मची अफरा-तफरी, हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, टैम्पो हुआ क्षतिग्रस्त, राहगीरों ने टैम्पो में फसे घायल चालक को बाहर निकालकर पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा जिला अस्पताल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा गांव के पास हादसा।3
- वर्दी में लड़खड़ाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, नशे में होने का लगाया जा रहा आरोप उरई कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड से एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी लड़खड़ाते हुए और गिरते-पड़ते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी के नशे में होने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिसकर्मी के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने पुलिस की वर्दी और अनुशासन को लेकर सवाल उठाए हैं। सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मी की इस कथित हालत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड का बताया जा रहा है। अब यह देखना होगा कि पुलिस विभाग की ओर से वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के संबंध में क्या कार्रवाई या स्पष्टीकरण सामने आता है।2
- पिता की हत्या के आरोप में पुत्र बरी, अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में सुनाया फैसला कोंच। पिता की हत्या में दो साल जेल रहाने के बाद पुत्र दोष मुक्त कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव में वर्ष 2019 में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी पुत्र को बरी कर दिया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद हनुमंत सिंह को पिता की हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया। अधिवक्ता विनय चौरसिया ने बताया कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव निवासी मालती ने वर्ष 2019 में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति की हत्या उसके पुत्र हनुमंत सिंह डंडा मर कर हत्या कर दी । तहरीर के आधार पर पुलिस ने हनुमंत सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताए गए डंडे को भी बरामद करने का दावा किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। आरोपी करीब दो वर्ष तक जेल में रहा। मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मालती समेत अन्य गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए। अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर बहस हुई, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए उसे बरी किए जाने की मांग की। मंगलवार को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस, गवाहों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के उपरांत अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने फैसला सुनाया। अदालत ने हनुमंत सिंह को पिता की हत्या के आरोप से बरी कर दिया। फैसले के बाद लंबे समय से चल रहे इस मुकदमे का निस्तारण हो गया।1
- पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के रात्रिकालीन भ्रमण एवं पर्यवेक्षण में जनपदभर में सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया गया जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं रात्रिकालीन पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत रात्रिकालीन सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस चेकिंग एवं गश्त व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अभियान का प्रभावी पर्यवेक्षण एवं संचालन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान चेकिंग प्वाइंटों, गश्त एवं पिकेट ड्यूटी, PRV की सक्रियता तथा बॉर्डर चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र से कईं पुलिस टीमों को रवाना किया गया है, जिनमें एक टीम का नेतृत्व सम्बन्धित थाना प्रभारी द्वारा स्वयं किया गया। थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। जनपद के बॉर्डर क्षेत्रों में Zig-Zag बैरियर लगाकर वाहनों की प्रभावी चेकिंग एवं निगरानी की गई। क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों के चेकिंग प्वाइंटों पर उपस्थित रहकर चेकिंग व्यवस्था का पर्यवेक्षण किया गया। इसके साथ ही PRV, पिकेट एवं गश्त पार्टियों की मौके पर पहुंचकर चेकिंग की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। पुलिस पार्टियों के गश्त मिलान स्थल पर क्षेत्राधिकारीगण द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर गश्त पार्टियों का मिलान एवं मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक ब्रीफिंग की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भ्रमण के दौरान चेकिंग प्वाइंटों, गश्त एवं पिकेट ड्यूटी, PRV की सक्रियता तथा बॉर्डर चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस गश्त की सतत निगरानी की जा रही है।1
- खाद्य तेल में मिलावट का खेल कानपुर देहात के रनिया में चल रहा कारोबार कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में खाद्य तेल के कथित अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। मंटोरा चौराहे के आसपास एक संदिग्ध बाड़े में टैंकर से तेल उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि हाईवे से गुजरने वाले टैंकरों से तेल उतारकर उसे दूसरे कंटेनरों में भरा जाता है और कथित तौर पर मिलावट के बाद स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है। वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खबर कानपुर देहात4
- जालौन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन जालौन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल, नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप, पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला2
- डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस मृतक की पहचान में में जुटी पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने चाय की दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी है, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है।2