logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जटहां : विकास कार्यों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में छिड़ी चर्चा, प्रधान ने दी सफाई एप से खर्च देखने की सलाह पर प्रधान बोले—हम खुद जारी कर रहे विकास कार्यों का ब्योरा कुशीनगर। जटहां बाजार क्षेत्र के एक व्हाट्सएप ग्रुप में ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों और खर्च को लेकर चर्चा शुरू हो गई। ग्रुप में एक सदस्य द्वारा संदेश साझा कर कहा गया कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों और उन पर हुए खर्च का पूरा विवरण एक एप के माध्यम से देखा जा सकता है और इसके लिए लिंक के जरिए एप डाउनलोड करने की अपील की गई। इस संदेश के बाद ग्रुप में प्रतिक्रिया देते हुए ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा ने कहा कि उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विवरण वे स्वयं सार्वजनिक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का बैनर तैयार कराया जा रहा है, जिसमें जनहित में कराए गए विकास कार्यों का पूरा विवरण रहेगा। प्रधान ने यह भी कहा कि कई ऐसे कार्य हैं जो शासन से अलग जनसहयोग और व्यक्तिगत प्रयास से भी कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में जो भी जनहित के कार्य हुए हैं, वे क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि तैयार हो रहा बैनर जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि गांव के लोग विकास कार्यों की पूरी जानकारी देख सकें।

2 hrs ago
user_Pramod Rauniyar
Pramod Rauniyar
Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
694c8955-8d8c-4c42-8fc2-7c5f055b0dd3

जटहां : विकास कार्यों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में छिड़ी चर्चा, प्रधान ने दी सफाई एप से खर्च देखने की सलाह पर प्रधान बोले—हम खुद जारी कर रहे विकास कार्यों का ब्योरा कुशीनगर। जटहां बाजार क्षेत्र के एक व्हाट्सएप ग्रुप में ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों और खर्च को लेकर चर्चा शुरू हो गई। ग्रुप में एक सदस्य द्वारा संदेश साझा कर कहा गया कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों और उन पर हुए खर्च का पूरा विवरण एक एप के माध्यम से देखा जा सकता है और इसके लिए लिंक के जरिए एप डाउनलोड करने की अपील की गई। इस संदेश के बाद ग्रुप में प्रतिक्रिया देते हुए ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा

2210e88b-1943-4e12-a2f1-dc05da65cf78

ने कहा कि उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विवरण वे स्वयं सार्वजनिक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का बैनर तैयार कराया जा रहा है, जिसमें जनहित में कराए गए विकास कार्यों का पूरा विवरण रहेगा। प्रधान ने यह भी कहा कि कई ऐसे कार्य हैं जो शासन से अलग जनसहयोग और व्यक्तिगत प्रयास से भी कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में जो भी जनहित के कार्य हुए हैं, वे क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि तैयार हो रहा बैनर जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि गांव के लोग विकास कार्यों की पूरी जानकारी देख सकें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रोज़ा खोलने बैठे थे थोड़ी सी पकोड़ी थी खाने का और कोई सामान नहीं था।भोजन पानी और कुछ फल रोज़ेदारों में स्टेशन और ट्रेन में बाँटे गए।इस नेक काम के लिए थोड़ी सी कोशिश की गई।कमेन्ट में अपना सुझाव ज़रूर दें🙏🙏 फ़ालतू के वीडियो शेयर करते हो इस अच्छी वीडियो को शेयर करें🙏❣️
    1
    रोज़ा खोलने बैठे थे थोड़ी सी पकोड़ी थी खाने का और कोई सामान नहीं था।भोजन पानी और कुछ फल रोज़ेदारों में स्टेशन और ट्रेन में बाँटे गए।इस नेक काम के लिए थोड़ी सी कोशिश की गई।कमेन्ट में अपना सुझाव ज़रूर दें🙏🙏 फ़ालतू के वीडियो शेयर करते हो इस अच्छी वीडियो को शेयर करें🙏❣️
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा पतीलार में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक यूपी 56 आर 4659 नंबर की बाइक से गांव में पहुंचे थे और देर रात गांव में घूम रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका हुई। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अरबाज, फैजल और इमरान बताया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों अपना पता हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबर्दहा गांव बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर जटहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को बाइक समेत अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों युवक भैंस चोरी की नीयत से गांव में आए थे। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक तिनबर्दहा गांव के डोमनपट्टी के बंजारा समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में खुद को लकड़ी काटने के लिए गांव में आने की बात बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भैंस चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई चोरी की भैंस बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा पतीलार में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक यूपी 56 आर 4659 नंबर की बाइक से गांव में पहुंचे थे और देर रात गांव में घूम रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका हुई।
संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अरबाज, फैजल और इमरान बताया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों अपना पता हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबर्दहा गांव बता रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर जटहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को बाइक समेत अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों युवक भैंस चोरी की नीयत से गांव में आए थे।
सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक तिनबर्दहा गांव के डोमनपट्टी के बंजारा समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में खुद को लकड़ी काटने के लिए गांव में आने की बात बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भैंस चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई चोरी की भैंस बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश | पिकअप, जनरेटर व 2 बाइक बरामद | 3 शातिर गिरफ्तार जनपद कुशीनगर के थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 01 अदद पिकअप, 01 अदद जनरेटर तथा 02 मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग कई जिलों और राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस की सक्रियता से गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देखिए क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह की पूरी बाइट और जानिए कैसे पुलिस ने इस अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का किया खुलासा। #Kushinagar #KasyaPolice #VehicleTheftGang #UPPolice #KushinagarNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #UPNews #HindiNews #KushinagarKiKhabar #PoliceSuccess #CrimeUpdate
    1
    कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश | पिकअप, जनरेटर व 2 बाइक बरामद | 3 शातिर गिरफ्तार
जनपद कुशीनगर के थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 01 अदद पिकअप, 01 अदद जनरेटर तथा 02 मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग कई जिलों और राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस की सक्रियता से गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देखिए क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह की पूरी बाइट और जानिए कैसे पुलिस ने इस अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का किया खुलासा।
#Kushinagar #KasyaPolice #VehicleTheftGang #UPPolice #KushinagarNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #UPNews #HindiNews #KushinagarKiKhabar #PoliceSuccess #CrimeUpdate
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुशीनगर, हाटा। हाटा तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर चाय की दुकानों पर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाय दुकानदार लाल बाबू, शुभम जायसवाल, संदीप मद्धेशिया और राजू मद्धेशिया ने बताया कि मजबूरी में अब लकड़ी और कोयले से चलने वाली पुरानी अंगीठी पर चाय बनानी पड़ रही है। करीब 25 साल बाद अंगीठी फिर से दुकानों पर नजर आने लगी है।
    1
    कुशीनगर, हाटा। हाटा तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
इसका सबसे ज्यादा असर चाय की दुकानों पर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाय दुकानदार लाल बाबू, शुभम जायसवाल, संदीप मद्धेशिया और राजू मद्धेशिया ने बताया कि मजबूरी में अब लकड़ी और कोयले से चलने वाली पुरानी अंगीठी पर चाय बनानी पड़ रही है। करीब 25 साल बाद अंगीठी फिर से दुकानों पर नजर आने लगी है।
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया की ओर से बुधवार 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया की ओर से बुधवार 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
साथ ही पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है।
यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    5 hrs ago
  • सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए, अब दो रिफिल बुकिंग के बीच की न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और सबको समय पर गैस उपलब्ध कराना है। यह नया नियम 2026 में लागू हुआ है और अब 25 दिन पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।
    1
    सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए, अब दो रिफिल बुकिंग के बीच की न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और सबको समय पर गैस उपलब्ध कराना है। यह नया नियम 2026 में लागू हुआ है और अब 25 दिन पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।
    user_हर खबर पर नजर
    हर खबर पर नजर
    Reporter Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    10 hrs ago
  • कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आज स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में प्रातः 10:00 बजे से जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग वालीबाल, बैडमिण्टन, एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, व बास्केटबाल, बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के वालीबाल बालक वर्ग खेल में 06 टीम, बैडमिण्टन खेल में 04 बालक, एथलेटिक्स खेल में 118 बालक/बालिका, कुश्ती खेल में 53 बालक/बालिका, कबड्डी बालक वर्ग में 08 टीम, एवं बास्केटबाल बालक वर्ग में 06 टीमों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन कृष्ण कुमार जिला उद्यान अधिकारी, कुशीनगर व सचिन कुमार जिला युवा अधिकारी, कुशीनगर, रवि कुमार निषाद क्रीड़ाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एथलेटिक्स खेल में 100 मी0 दौड़ बालक/बालिका को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया।
    1
    कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आज स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में प्रातः 10:00 बजे से जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग वालीबाल, बैडमिण्टन, एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, व बास्केटबाल, बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के वालीबाल बालक वर्ग खेल में 06 टीम, बैडमिण्टन खेल में 04 बालक, एथलेटिक्स खेल में 118 बालक/बालिका, कुश्ती खेल में 53 बालक/बालिका, कबड्डी बालक वर्ग में 08 टीम, एवं बास्केटबाल बालक वर्ग में 06 टीमों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन कृष्ण कुमार जिला उद्यान अधिकारी, कुशीनगर व सचिन कुमार जिला युवा अधिकारी, कुशीनगर, रवि कुमार निषाद क्रीड़ाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एथलेटिक्स खेल में 100 मी0 दौड़ बालक/बालिका को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.