Shuru
Apke Nagar Ki App…
trending video trending video
Sindhu Devi
trending video trending video
- Ram Ji TantiBausi, Banka🙏on 13 March
More news from Banka and nearby areas
- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: केस उठाने के दबाव में मारपीट, कई घायल अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के पवई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से दर्ज मामले को उठाने के दबाव में यह हिंसक झड़प हुई। इस घटना में प्रथम पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मामला थाना तक पहुंच चुका था। इसी बीच केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- के अमरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गौरीपुर निवासी रामविलास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर इंग्लिश मोड़ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि 20 अप्रैल को रामविलास की बहन की शादी होने वाली थी और उसी दिन घर में लगन भी आया था… लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना, जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना, भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना, इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂2
- अनजान व्यक्ति को अपना शेयर करें.1
- तारापुर के लखनपुर स्थित पैतृक आवास पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। इस मौके पर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सम्राट चौधरी की भाभी अमृता चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने जमकर अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। परिवार की बहू एवं जिला परिषद सदस्य बिंदिया रानी सहित सैकड़ों महिलाएं इस जश्न में शामिल हुईं। वहीं देवनंदन चौधरी के नेतृत्व में पुरुषों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। अमृता चौधरी ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है और सभी लोग बेहद खुश हैं। देवनंदन चौधरी ने इसे वर्षों पुराना सपना बताया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों समर्थकों ने भी बधाई दी।1
- भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक युवक पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला किया गया। घायल युवक की पहचान मनौव्वर रजा, निवासी मडड्डा, के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1
- Post by Mr VIRAT1