Shuru
Apke Nagar Ki App…
साहेबगंज में स्कूल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ 10वीं के छात्र-छात्राओं ने खोला मोर्चा। करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर छात्र DC ऑफिस पहुंचे और स्कूल की समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का आरोप है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा बिना प्रश्नपत्र के कराई जा रही है, जबकि कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक भी उपलब्ध नहीं हैं। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। #Sahebganj #JharkhandNews #SchoolNews #Education #Students #Jharkhand #SpeakUpJharkhand
SpeakupJharkhand
साहेबगंज में स्कूल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ 10वीं के छात्र-छात्राओं ने खोला मोर्चा। करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर छात्र DC ऑफिस पहुंचे और स्कूल की समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का आरोप है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा बिना प्रश्नपत्र के कराई जा रही है, जबकि कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक भी उपलब्ध नहीं हैं। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। #Sahebganj #JharkhandNews #SchoolNews #Education #Students #Jharkhand #SpeakUpJharkhand
More news from झारखंड and nearby areas
- पटना में 19 अगस्त को RJD के लोक भवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर निकले मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। हंगामे के बीच तेजस्वी यादव, मीसा भारती समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। बाद में तेजस्वी यादव को रिहा कर दिया गया। पटना की इस कार्रवाई ने बिहार की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। #Patna #TejashwiYadav #RJD #BiharNews #BiharPolitics #StudentProtest #PaperLeak #Unemployment #SpeakUpJharkhand1
- *विशाल पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचे* पिस्कानगड़ी। *लगातार हो रही बारिश के बीच नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में पेड़ गिरने से दो परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। नगड़ी प्रखंड के हरही निवासी किसान चंदर महतो के घर पर विशाल पेड़ गिरने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए* *पेड़ गिरने से दोनों घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। घर में रखे मोटरसाइकिल, अनाज, कपड़े, बर्तन-बासन सहित अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गए। अचानक हुए इस हादसे से दोनों परिवारों के सामने रहने और दैनिक जरूरतों की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।* *पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा एवं राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही नगड़ी अंचल सह प्रखंड के संबंधित अधिकारियों, स्थानीय मुखिया एवं वार्ड सदस्यों से दोनों क्षतिग्रस्त घरों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने की अपील की है, ताकि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता मिल सके*1
- गेतलसूद डैम में तेजी से बढ़ा पानी, खोले गए गेट नंबर 3, 4 और 5 रांची: लगातार भारी बारिश के बीच गेतलसूद डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर एहतियातन रेडियल गेट नंबर 3, 4 और 5 खोल दिए गए। गेट खुलते ही तेज बहाव से पानी बाहर निकलने लगा, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोग डैम पहुंचने लगे। अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।1
- CGL परीक्षा रद्द, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग की? CGL परीक्षा रद्द, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग की?1
- खनिज संपदा विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक1
- पंडरा के आनंद नगर और शांति नगर में बारिश का पानी घरों में घुसा रांची के पंडरा क्षेत्र स्थित आनंद नगर और शांति नगर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दो दिनों से जारी बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। सड़कें और गलियां जलमग्न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के बाहर जलजमाव के कारण पूरा इलाका नदी में तब्दील नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष बारिश में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- राँची में बारिश का कहर ! Panchsheel Nagar की गलियां बनीं सैलाब | Ranchi Rain #ranchinewd राँची में बारिश का कहर ! Panchsheel Nagar की गलियां बनीं सैलाब | Ranchi Rain #ranchinewd राजधानी रांची के Pandra स्थित Panchsheel Nagar में बारिश के बाद जलजमाव का हैरान करने वाला नजारा सामने आया। गलियों में तेज बहाव के साथ पानी भर गया है। Ranchi Rain | Pandra Waterlogging | Panchsheel Nagar | Jharkhand News वीडियो का उद्देश्य लोगों को स्थानीय जलजमाव की स्थिति के प्रति जागरूक करना है। This live stream is for informational and public awareness purposes only. 🎥 Ranchi Club TV Ranchi Rain, Ranchi Rain News, Ranchi Waterlogging, Pandra Ranchi, Panchsheel Nagar Ranchi, Panchsheel Nagar Waterlogging, Pandra Waterlogging, Ranchi News, Ranchi Latest News, Jharkhand News, Ranchi Weather, Ranchi Barish, Ranchi Mein Barish, Ranchi Road Condition, Ranchi Flood, Waterlogging In Ranchi, Pandra Ranchi News, Jharkhand Rain, Ranchi Viral Video, Ranchi Club TV #Ranchi #RanchiNews #RanchiRain #RanchiWaterlogging #Pandra #PanchsheelNagar #JharkhandNews #Jharkhand #RanchiWeather #RainUpdate #Waterlogging #RanchiClubTV #RanchiBarish #PandraRanchi1
- 🚨 JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई मुख्य आरोपी बताए जा रहे अभय तिवारी की पत्नी और भाई को CID ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की सरकारी नियुक्तियां JSSC-CGL के जरिए हुई थीं। अब CID यह जांच कर रही है कि इन नियुक्तियों का कथित परीक्षा अनियमितताओं से कोई संबंध है या नहीं। मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं। #JPSC #JSSC #JSSCCGL #AbhayTiwari #CID #Jharkhand #Ranchi #ExamScam #RecruitmentScam #SpeakUpJharkhand1
- इरबा सपाही नदी उफान पर, पुलिया के ऊपर बहा पानी; आवागमन प्रभावित ओरमांझी: मूसलाधार बारिश से ईरबा के पाहन टोली स्थित सपाही नदी का जलस्तर बढ़ गया और पुलिया के ऊपर पानी बहने लगा। इससे डहु, बसाती, बर्वे, महुवाटोली समेत कई गांवों का ईरबा से संपर्क प्रभावित हुआ। तेज बहाव के कारण ग्रामीणों और टेक्सटाइल कंपनियों में काम करने वाले कई लोगों को रास्ते से वापस लौटना पड़ा। रात में पानी बढ़ने पर हादसे का खतरा और बढ़ सकता है।1