logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निकाय चुनाव को लेकर RLP ने गठित की चुनाव संचालन समितियां। आबूरोड/मंडार। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल तथा प्रदेश प्रभारी दिलीप चौधरी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चुनाव संचालन एवं प्रत्याशियों के चयन संबंधी कार्यों के लिए आबू पर्वत नगर पालिका और मंडार नगर पालिका में चुनाव संचालन समितियों का गठन किया गया है। सिरोही जिला सह प्रभारी आनंद चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आबू पर्वत नगर पालिका के लिए 12 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में सौरभ गांगड़िया, करण दीप कोटिया, धीरेन्द्र असरसा, सुनील चौहान, सुमित बैरवाल, संजय चौहान, हासिल कुरैशी, रोहित अग्रवाल, सादिक अब्बासी, देवेंद्र अलीका, सोमराम मेघवाल एवं विवेक विष्णु को सदस्य बनाया गया है। वहीं मंडार नगर पालिका के लिए भी 12 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की गई है। इसमें भलाराम चौधरी, महेश कुमार, विजय भाई सुधार, राजाराम चौधरी, जोईताराम चौधरी, सुरेश कुमार, ललित भाई श्रीमाली, कांतिलाल मेघवाल, शंकर भाई धांधी, पोपटाल, आवेश खान एवं परेश बामनिया को सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से गठित समितियां संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव संचालन, संभावित प्रत्याशियों के चयन सहित चुनाव से जुड़े संगठनात्मक कार्यों में भूमिका निभाएंगी। आदेश में समिति सदस्यों से पार्टी के निर्देशानुसार आगामी चुनाव को लेकर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया है।

1 hr ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
1 hr ago
ca09a459-0941-4275-b184-88f26c5ec4f9

नगर निकाय चुनाव को लेकर RLP ने गठित की चुनाव संचालन समितियां। आबूरोड/मंडार। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल तथा प्रदेश प्रभारी दिलीप चौधरी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चुनाव संचालन एवं प्रत्याशियों के चयन संबंधी कार्यों के लिए आबू पर्वत नगर पालिका और मंडार नगर पालिका में चुनाव संचालन समितियों का गठन किया गया है। सिरोही जिला सह प्रभारी आनंद चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आबू पर्वत नगर पालिका के लिए 12 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में सौरभ गांगड़िया, करण दीप कोटिया, धीरेन्द्र असरसा, सुनील चौहान, सुमित बैरवाल, संजय चौहान, हासिल कुरैशी, रोहित अग्रवाल, सादिक

cba68dc5-cd75-4ebc-acac-3b85ae7f1209

अब्बासी, देवेंद्र अलीका, सोमराम मेघवाल एवं विवेक विष्णु को सदस्य बनाया गया है। वहीं मंडार नगर पालिका के लिए भी 12 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की गई है। इसमें भलाराम चौधरी, महेश कुमार, विजय भाई सुधार, राजाराम चौधरी, जोईताराम चौधरी, सुरेश कुमार, ललित भाई श्रीमाली, कांतिलाल मेघवाल, शंकर भाई धांधी, पोपटाल, आवेश खान एवं परेश बामनिया को सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से गठित समितियां संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव संचालन, संभावित प्रत्याशियों के चयन सहित चुनाव से जुड़े संगठनात्मक कार्यों में भूमिका निभाएंगी। आदेश में समिति सदस्यों से पार्टी के निर्देशानुसार आगामी चुनाव को लेकर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आबूरोड से खबर रीको पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी की गई दो बाइकों को किया बरामद SP पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन DSP जितेन्द्रसिह राठौड के सुपर .... @SirohiPolice @RajPoliceHelp #AbuRoad #Sirohi #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews
    1
    आबूरोड से खबर

रीको पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

चोरी की गई दो बाइकों को किया बरामद

SP पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन

DSP जितेन्द्रसिह राठौड के सुपर ....
@SirohiPolice @RajPoliceHelp 
#AbuRoad #Sirohi #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *मंडवाड़ा* आज मंडवाड़ा गांव की महिलाओं ने गौ-सेवा और आस्था की मिसाल पेश की धरती माता की बात सुनकर महिलाओं ने एक जगह गायों के लिए *लापसी* तैयार की। इसके बाद सभी महिलाएं नदी किनारे गईं, वहां रोड की सफाई की और फिर एक साथ मिलकर गायों को लापसी खिलाई। लापसी खिलाने के बाद सभी महिलाओं ने हाथ जोड़कर *भगवान से प्रार्थना की कि गायों के चारे-पानी के लिए अच्छी बरसात जरूर आए।* इस नेक कार्यक्रम में गांव के *लाखाराम देवासी, रमेश बोरणा और अशोक आलिका* भी महिलाओं के साथ रहे और सहयोग किया। महिलाओं की इस भक्ति और सेवा भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है।
    3
    धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना*
*धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना*
*मंडवाड़ा* आज मंडवाड़ा गांव की महिलाओं ने गौ-सेवा और आस्था की मिसाल पेश की
धरती माता की बात सुनकर महिलाओं ने एक जगह गायों के लिए *लापसी* तैयार की। इसके बाद सभी महिलाएं नदी किनारे गईं, वहां रोड की सफाई की और फिर एक साथ मिलकर गायों को लापसी खिलाई।
लापसी खिलाने के बाद सभी महिलाओं ने हाथ जोड़कर *भगवान से प्रार्थना की कि गायों के चारे-पानी के लिए अच्छी बरसात जरूर आए।*
इस नेक कार्यक्रम में गांव के *लाखाराम देवासी, रमेश बोरणा और अशोक आलिका* भी महिलाओं के साथ रहे और सहयोग किया।
महिलाओं की इस भक्ति और सेवा भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है।
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • नींबू में सरसों का तेल डालकर बनाएं घरेलू उपाय, मच्छरों से राहत का दावा घर में मच्छरों की बढ़ती परेशानी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक घरेलू नुस्खा लोगों का ध्यान खींच रहा है। मच्छरों से परेशान लोग अक्सर तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं। इन दिनों नींबू, सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन से जुड़ा एक ऐसा ही नुस्खा चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एक ताजा नींबू लेकर उसके ऊपरी हिस्से को काटा जाता है। इसके बाद चम्मच की मदद से नींबू के अंदर का गूदा निकालकर उसमें करीब एक चम्मच सरसों का तेल, दो कपूर की टिकिया, दो-तीन लौंग और थोड़ी अजवाइन डालने की बात कही जाती है। इसके बाद इसमें बाती लगाकर इसे ऐसे स्थान पर रखने का सुझाव दिया जाता है, जहां मच्छरों का आना-जाना ज्यादा हो। दावा है कि सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन की गंध से मच्छर उस जगह से दूर भाग सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस घरेलू नुस्खे से सभी मच्छरों के मरने या घर से पूरी तरह खत्म हो जाने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार मच्छरों से बचाव के लिए घर में पानी जमा न होने देना, खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना और आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित मच्छर-रोधी उत्पादों का इस्तेमाल करना ज्यादा प्रभावी उपाय हो सकते हैं। सावधानी जरूरी: कपूर और सरसों का तेल ज्वलनशील हो सकते हैं। यदि बाती जलाकर यह उपाय किया जाए तो इसे पर्दे, कागज, कपड़े या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें और बच्चों तथा पालतू जानवरों की पहुंच से भी दूर रखें। इसे बिना निगरानी के जलता हुआ न छोड़ें। सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले उसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की पुष्टि करना जरूरी है।
    1
    नींबू में सरसों का तेल डालकर बनाएं घरेलू उपाय, मच्छरों से राहत का दावा
घर में मच्छरों की बढ़ती परेशानी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक घरेलू नुस्खा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
मच्छरों से परेशान लोग अक्सर तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं। इन दिनों नींबू, सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन से जुड़ा एक ऐसा ही नुस्खा चर्चा में है।
बताया जा रहा है कि इसके लिए एक ताजा नींबू लेकर उसके ऊपरी हिस्से को काटा जाता है। इसके बाद चम्मच की मदद से नींबू के अंदर का गूदा निकालकर उसमें करीब एक चम्मच सरसों का तेल, दो कपूर की टिकिया, दो-तीन लौंग और थोड़ी अजवाइन डालने की बात कही जाती है। इसके बाद इसमें बाती लगाकर इसे ऐसे स्थान पर रखने का सुझाव दिया जाता है, जहां मच्छरों का आना-जाना ज्यादा हो।
दावा है कि सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन की गंध से मच्छर उस जगह से दूर भाग सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस घरेलू नुस्खे से सभी मच्छरों के मरने या घर से पूरी तरह खत्म हो जाने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार मच्छरों से बचाव के लिए घर में पानी जमा न होने देना, खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना और आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित मच्छर-रोधी उत्पादों का इस्तेमाल करना ज्यादा प्रभावी उपाय हो सकते हैं।
सावधानी जरूरी: कपूर और सरसों का तेल ज्वलनशील हो सकते हैं। यदि बाती जलाकर यह उपाय किया जाए तो इसे पर्दे, कागज, कपड़े या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें और बच्चों तथा पालतू जानवरों की पहुंच से भी दूर रखें। इसे बिना निगरानी के जलता हुआ न छोड़ें।
सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले उसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की पुष्टि करना जरूरी है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जालौर गुरुवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर एसडीम कार्यालय में प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म पेश किया जालौर गुरुवार को नगर परिषद पार्षद चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय व पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म पेश किया आपको बता दिया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी अपने पूरे उत्साह के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की वार्ड वासियो से अपील कर रहे हैं शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी गली मोहल्ले में चर्चा हो रही है
    4
    जालौर गुरुवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर एसडीम कार्यालय में प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म पेश किया
जालौर गुरुवार को नगर परिषद पार्षद चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय व पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म पेश किया आपको बता दिया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी अपने पूरे उत्साह के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की वार्ड  वासियो से अपील कर रहे हैं शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी गली मोहल्ले में चर्चा हो रही है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • देलदरी–आडवाड़ा में दो जनों का दुखद निधन देलदरी (जेन नरेगा) / आडवाड़ा (जालौर): क्षेत्र में दो अलग-अलग परिवारों से जुड़े व्यक्तियों के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। देलदरी घटना - कार दुर्घटना में दमानी समाज के मुकेशजी का निधन हो गया। - मुकेशजी जेन नरेगा कार्यों से जुड़े हुए थे और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते थे। - उनके असामयिक निधन से समाज में गहरा दुख है। आडवाड़ा घटना - मेघवाल समाज के दो व्यक्तियों का निधन हुआ है। - ये लोग स्थानीय स्तर पर टीवीएस व्यवसाय से जुड़े हुए थे। - अचानक हुए इस दुखद हादसे से परिवार और समाजजन स्तब्ध हैं। शोक संदेश - दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में गहरी संवेदना उत्पन्न की है। - समाज के वरिष्ठजन और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। - परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।
    1
    देलदरी–आडवाड़ा में दो जनों का दुखद निधन 
देलदरी (जेन नरेगा) / आडवाड़ा (जालौर):  
क्षेत्र में दो अलग-अलग परिवारों से जुड़े व्यक्तियों के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।  
देलदरी घटना
- कार दुर्घटना में दमानी समाज के मुकेशजी का निधन हो गया।  
- मुकेशजी जेन नरेगा कार्यों से जुड़े हुए थे और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते थे।  
- उनके असामयिक निधन से समाज में गहरा दुख है।  
आडवाड़ा घटना
- मेघवाल समाज के दो व्यक्तियों का निधन हुआ है।  
- ये लोग स्थानीय स्तर पर टीवीएस व्यवसाय से जुड़े हुए थे।  
- अचानक हुए इस दुखद हादसे से परिवार और समाजजन स्तब्ध हैं।  
शोक संदेश
- दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में गहरी संवेदना उत्पन्न की है।  
- समाज के वरिष्ठजन और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।  
- परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • sonalika tektar demo and chorau sayla jalore rajasthan me sonalika tektar demo
    1
    sonalika tektar demo and chorau sayla jalore rajasthan me 
sonalika tektar demo
    user_Kishor Kishor Kumar
    Kishor Kishor Kumar
    Construction Worker सायला, जालोर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 खेरवाड़ा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिदड़ी (खेरवाड़ा) में रक्षाबंधन का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिना पंड्या ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी गाया एवं सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शंकर गामोट ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कुलदीप आचार्य ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं सुनाते हुए भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उत्सव प्रभारी कालूराम परमार के निर्देशन में छात्राओं ने अपने-अपने सहपाठियों और भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से कपिल पाटीदार, बालकृष्ण रोत, मोहनलाल यादव, उमेश पाटीदार, गिरिराज सिंह, अनिल जैन, प्रवीण परमार, शारदा केरावत, कल्पना मीणा, सीता रोत, कमला मालीवाड़ और शिवशंकर परमार शामिल थे।
    2
    सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव
सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 
9636980959 
खेरवाड़ा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिदड़ी (खेरवाड़ा) में रक्षाबंधन का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
समारोह की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिना पंड्या ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी गाया एवं सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शंकर गामोट ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कुलदीप आचार्य ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं सुनाते हुए भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
उत्सव प्रभारी कालूराम परमार के निर्देशन में छात्राओं ने अपने-अपने सहपाठियों और भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से कपिल पाटीदार, बालकृष्ण रोत, मोहनलाल यादव, उमेश पाटीदार, गिरिराज सिंह, अनिल जैन, प्रवीण परमार, शारदा केरावत, कल्पना मीणा, सीता रोत, कमला मालीवाड़ और शिवशंकर परमार शामिल थे।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; पुलिस जुटी पहचान में डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जेलना गांव के निकट गुरुवार देर शाम दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 पायलट और ईएमटी रजत चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे की जांच के साथ दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
    1
    रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; पुलिस जुटी पहचान में

डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार जेलना गांव के निकट गुरुवार देर शाम दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 पायलट और ईएमटी रजत चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे की जांच के साथ दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.