Shuru
Apke Nagar Ki App…
परीक्षा केंद्र पर छात्रा को हुआ तेज दर्द, इलाज के बाद लौटी तो गेट बंद सड़क जाम कर प्रदर्शन।
Ankit Anand
परीक्षा केंद्र पर छात्रा को हुआ तेज दर्द, इलाज के बाद लौटी तो गेट बंद सड़क जाम कर प्रदर्शन।
More news from बिहार and nearby areas
- *महीनेभर से जलापूर्ति बंद, आक्रोशित महिलाओं ने कार्यपालक पदाधिकारी को दुखड़ा सुनाने पहुंची* *कार्यपालक पदाधिकारी के अनुपस्थित में भाकपा माले नेता के पहल दो दिनों में सबमर्सिबल को ठीक कर जलापूर्ति का वादा* नगर परिषद के वार्ड 27 ब्रह्मस्थान स्थित सबमर्सिबल महीने भर से खराब रहने के कारण जलापूर्ति बंद रहने से परेशान महिलाओं ने अपना दुखड़ा सुनाने पहुंची लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने के कारण वे आक्रोशित हो गई और कार्यालय के समक्ष खड़े होकर नारेबाजी करने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद नेता दीपक यादव, वार्ड पार्षद अशोक राय आदि कार्यालय पर पहुंचकर आक्रोश महिलाओं की समस्या को सुना और संबंधित स्टाफ से आग्रह कर अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता हुई। अधिकारियों ने दो दिनों के अंदर सबमर्सिबल को ठीक कराकर या नया लगाकर जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया। मौके पर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि दो दिनों के अंदर सबमर्सिबल को ठीक कर जलापूर्ति शुरू नहीं किया जाता है तो 12 फरवरी को भाकपा माले के बैनर तले चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर अनीता कुमारी, मीरा कुमारी, अनूपी कुमारी, भोली देवी, रीना देवी, पुनम देवी आदि उपस्थित थीं।1
- कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत वार्ड संख्या 5 भोलथा चौक के समीप खाना बनाने के दौरान एलपीजी गैस पाइप लिक रहने के कारण आग लगने से एक महिला के साड़ी में आग लगने से बचाने गए पति देवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से क्षुलस गया।जब तक स्थानीय लोगों ने किसी तरह संक्रीन गली में आग पर काबू पाने गया। तब तक आग की लपटे उठने से घर में लगी बिजली तार जलकर नीचे गिरने के कारण दो लोग को बीजली की करंट लगने से झुलस गया।वहीं घटनास्थल पर ही एक महीला की मौत हो गई। मृतक महिला कि पहचान भोलथा चौक निवासी वीरेंद्र महतो की पत्नी 35 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है।वहीं घायल की पहचान रोहित कुमार 22 वर्ष और मोनू कुमार पड़ोसी 17 वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणवीर कुमार राउत ने सोमवार को 5 बजे बताया कि सुचना नहीं मिला है। पीड़ित के परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।1
- बेगूसराय- कैथमा में 01 व्यक्ति को गोली मारकर हत्या करने मामले में घटना स्थल पहुँचे SP, की छानबीन मुफसिल थाना क्षेत्र के कैथमा में 01 व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने मामले में एसपी मनीष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी बेगूसराय पुलिस द्वारा सोमवार की देर रात 10:00 बजे प्रेस वविज्ञप्ति जारी करते हुए मिली. इस संबंध में SP ने बताया कि मृतक का नाम भूषण सिंह है, उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्दी अपराधी की गिरफ्तारी की जाएगी.1
- एक मिसाल सुप्रसिद्ध लेखिका चारू मलिक की.."विंग्स ऑफ करेज", कपिल देव ने लिखा " जिंदगी दर्द से गुजार कर दूसरों को खुश रहने की सलाह", दिल्ली फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ लेखिका का सम्मान दिया दिल्ली विधानसभा स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता और स्पेनिश राजदूत ने..आधी जिंदगी जेनेटिक डिस्आरडर से गुजरी ऊपर से बेटे का ग़म.. चारू, सुनील मलिक और दिल्ली साहित्य महोत्सव के संस्थापक अजय शर्मा के साथ बातचीत... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...1
- कैलाश के वासी, भस्म-विभूषित भालेधारी, डमरू की धुन में नाचे सृष्टि सारी। भोलेनाथ की कृपा जहाँ बरसे अपार वहीं मिटे सब शोक, हो जीवन साकार। 🔱 हर हर महादेव 🔱1
- बीते दिनों 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी दरभंगा पहुंचे। दरभंगा पहुंचकर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें धैर्य बंधाया। साथ ही मामले को लेकर एसएसपी से फोन पर बातचीत कर जल्द से जल्द आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने सड़क जाम के दौरान पथराव मामले में गिरफ्तार किए गए छह युवकों को लेकर भी बात करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए और पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा देने की भी मांग की।1
- नितिन नवीन के पटना आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम । में प्रदेश अध्यक्ष संजय जयराम, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित कई सांसद और विधायक मौजूद थे। हजारों भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक मजबूत और समर्पित पार्टी है, जो देश और बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का समर्पण और मेहनत ही पार्टी की ताकत है। नितिन नवीन ने कहा कि वे बिहार के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा बिहार में और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि वे नितिन नवीन के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे । ्1
- समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित सुमन हीरो बाइक एजेंसी दे रहा हैं शानदार सुविधाएं, नई ग्लैमर X बाइक कई नई फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं, जो 125 CC में सबसे बेहतर माइलेज और कई आधुनिक सुविधाएं मिल रही है। सुमन हीरो से बाइक खरीदने पर कई खास उपहार भी दिए जा रहे हैं। शादी का सीजन शुरू होते ही आसपास के लोगों के लिए कई खास ऑफर दिए जा रहे हैं।1
- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर (मिर्जापुर) के मैदान में सोमवार को शिक्षा विभाग एवं क्षमतालय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यापति शिक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार, एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा तथा रजनीकांत चौधरी ‘बबलू’ ने संयुक्त रूप से किया। आयोजित प्रदर्शनी मेले में बच्चों ने साहित्य, विज्ञान, कला, मीडिया, नाटक, संगीत, सिलाई-कढ़ाई एवं किचेन गार्डन जैसे विभिन्न स्टूडियो के माध्यम से अपने नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि लर्निंग फेस्टिवल बच्चों में रचनात्मकता व आलोचनात्मक सोच विकसित करता है, जबकि एसडीपीओ ने इसे सर्वांगीण विकास व लर्निंग आउटकम के लिए उपयोगी बताया। उक्त आशय कि जानकारी सोमवार संध्या 6 बजे के करीब दी गई1