logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्राह्मण महा मंडल की शोक सभा में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई संवेदना महरौनी, ललितपुर। ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में ब्राह्मण महा मंडल महरौनी द्वारा संगठन अध्यक्ष रामविलास कटारे की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम नैनवारा निवासी पं रामेश्वर प्रसाद दुबे (सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी) के ज्येष्ठ पुत्र एवं विनोद दुबे, श्री प्रकाश दुबे (नन्ने महाराज) के आदरणीय बड़ेभाई व छोटू दुबे के पूज्यनीय पिताजी एवं निशु दुबे पत्रकार के ताऊ जी पं अशोक दुबे (संग्रह अमीन) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विप्रजनों ने दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल देने की कामना भी की गई। इस अवसर पर श्रीप्रकाश दीक्षित, रामविलास कटारे, जगदीश पंडा, कमलेश पंडा, रामकुमार नायक, राजीव दुबे प्रधान, रामजी दुबे, ब्रजेश रिछारिया, पुष्पेंद्र पटेरिया, शैलेन्द्र नायक, अजय पाण्डेय, महेंद्र दीक्षित, अवधेश नायक, आनंद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा संपादक स्वराज भास्कर डिजीटल मीडिया

23 hrs ago
user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
df842020-0476-460b-a582-2d453e2b8b37

ब्राह्मण महा मंडल की शोक सभा में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई संवेदना महरौनी, ललितपुर। ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में ब्राह्मण महा मंडल महरौनी द्वारा संगठन अध्यक्ष रामविलास कटारे की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम नैनवारा निवासी पं रामेश्वर प्रसाद दुबे (सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी) के ज्येष्ठ पुत्र एवं विनोद दुबे, श्री प्रकाश दुबे (नन्ने महाराज) के आदरणीय बड़ेभाई व छोटू दुबे के पूज्यनीय पिताजी एवं निशु दुबे पत्रकार के ताऊ जी पं अशोक दुबे (संग्रह अमीन) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विप्रजनों ने दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल देने की कामना भी की गई। इस अवसर पर श्रीप्रकाश दीक्षित, रामविलास कटारे, जगदीश पंडा, कमलेश पंडा, रामकुमार नायक, राजीव दुबे प्रधान, रामजी दुबे, ब्रजेश रिछारिया, पुष्पेंद्र पटेरिया, शैलेन्द्र नायक, अजय पाण्डेय, महेंद्र दीक्षित, अवधेश नायक, आनंद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा संपादक स्वराज भास्कर डिजीटल मीडिया

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पिछोर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, हाथ में बंदूक लेकर उठाई आवाज। शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का विरोध सामने आया है। महिलाओं ने शराब की बिक्री बंद कराने और आदिवासी इलाकों में बढ़ती शराब की लत पर रोक लगाने की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला हाथ में बंदूक जैसी वस्तु लिए नजर आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। . . . . . #Shivpuri #Pichhore #MadhyaPradesh #BreakingNews #MPNews #शिवपुरी #पिछोर #अवैधशराब #शराबबंदी #महिलाओंकाविरोध #आदिवासी #मध्यप्रदेश #BundelkhandTV
    1
    पिछोर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, हाथ में बंदूक लेकर उठाई आवाज।
शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का विरोध सामने आया है। महिलाओं ने शराब की बिक्री बंद कराने और आदिवासी इलाकों में बढ़ती शराब की लत पर रोक लगाने की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला हाथ में बंदूक जैसी वस्तु लिए नजर आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।
.
.
.
.
.
#Shivpuri #Pichhore #MadhyaPradesh #BreakingNews #MPNews #शिवपुरी #पिछोर #अवैधशराब #शराबबंदी #महिलाओंकाविरोध #आदिवासी #मध्यप्रदेश #BundelkhandTV
    user_Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Local News Reporter Lalitpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर ललितपुर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना का विवरण: * स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर। * घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। * नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है। क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    1
    NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
ललितपुर
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
घटना का विवरण:
* स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर।
* घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।
* नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है।
क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दीयों की रोशनी में सजेगा टीकमगढ़, भाजपा ने तैयार किया बड़ा कार्यक्रम मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान, जिलेभर में होंगे 13 प्रमुख आयोजन टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ जिले में व्यापक स्तर पर शुरू होने जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी गई। पार्टी के अनुसार 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। मध्यप्रदेश में भी भाजपा ने इसी अवधि में सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की है। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कुंडेश्वर में 21 हजार दीपों से सजेगा माहौल अभियान के तहत टीकमगढ़ सहित जिले के विभिन्न प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। कुंडेश्वर मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके अलावा ढोंगा, टीकमगढ़ तालाब, बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर, जयस्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड, बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़, आहार तालाब मंदिर, खरगापुर, कुड़ीला, दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर, हरपुरा मंदिर, पुरैनिया तालाब घाट, मदन सागर, दिनऊ सरकार मंदिर, बम्होरी कलां, छिपरी-जतारा मातृधाम, बड़ा मंदिर लिधौरा और आवास कॉलोनी जतारा सहित अन्य स्थानों को कार्यक्रम से जोड़ा गया है। 13 कार्यक्रमों के जरिए महीनेभर चलेगा अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में अलग-अलग 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला टोली, कार्यक्रम संयोजक, प्रभारी और मंडल स्तर की टोलियां गठित की गई हैं। कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर-बनारस सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। लाभार्थियों से संपर्क, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का दावा सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इसी तरह के सेवा संकल्प कार्यक्रमों की घोषणा की है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक विभिन्न समाजों और नागरिक समूहों को भी कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। भाजपा ने जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
    1
    दीयों की रोशनी में सजेगा टीकमगढ़, भाजपा ने तैयार किया बड़ा कार्यक्रम
मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान, जिलेभर में होंगे 13 प्रमुख आयोजन
टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ जिले में व्यापक स्तर पर शुरू होने जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी गई। पार्टी के अनुसार 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। मध्यप्रदेश में भी भाजपा ने इसी अवधि में सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की है। 
भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
कुंडेश्वर में 21 हजार दीपों से सजेगा माहौल
अभियान के तहत टीकमगढ़ सहित जिले के विभिन्न प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। कुंडेश्वर मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके अलावा ढोंगा, टीकमगढ़ तालाब, बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर, जयस्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड, बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़, आहार तालाब मंदिर, खरगापुर, कुड़ीला, दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर, हरपुरा मंदिर, पुरैनिया तालाब घाट, मदन सागर, दिनऊ सरकार मंदिर, बम्होरी कलां, छिपरी-जतारा मातृधाम, बड़ा मंदिर लिधौरा और आवास कॉलोनी जतारा सहित अन्य स्थानों को कार्यक्रम से जोड़ा गया है।
13 कार्यक्रमों के जरिए महीनेभर चलेगा अभियान
भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में अलग-अलग 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला टोली, कार्यक्रम संयोजक, प्रभारी और मंडल स्तर की टोलियां गठित की गई हैं। कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है।
अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर-बनारस सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
लाभार्थियों से संपर्क, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का दावा
सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इसी तरह के सेवा संकल्प कार्यक्रमों की घोषणा की है। 
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक विभिन्न समाजों और नागरिक समूहों को भी कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। भाजपा ने जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
    user_Baseem Khan Patrakaar
    Baseem Khan Patrakaar
    Mechanic टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • टीकमगढ़ में आज किसान संघ द्वारा निकाली गई विशाल ट्रैक्टर रैली प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन
    1
    टीकमगढ़ में आज किसान संघ द्वारा निकाली गई विशाल ट्रैक्टर रैली

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गूगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं टावर: पर चढ़ी बोली रोज मरने से अच्छा एक बार में जान दे दें//Pichhor News गूगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं टावर पर चढ़ी बोली रोज मरने से अच्छा एक बार में जान दे दें//Pichhor News शिवपुरीl जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। महिलाओं का कहना है गांव में अवैध और वैध दोनों शराब बंद होनी चाहिए। शराब के कारण रोज मारपीट और कलह हो रही है। महिलाओं ने कहा - रोज मरने से अच्छा एक बार में ही जान दे दें। मौके पर पिछोर पुलिस समझाइश में जुटी है।
    1
    गूगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं टावर: पर चढ़ी बोली रोज मरने से अच्छा एक बार में जान दे दें//Pichhor News
गूगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं टावर पर चढ़ी बोली रोज मरने से अच्छा एक बार में जान दे दें//Pichhor News
शिवपुरीl जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। महिलाओं का कहना है गांव में अवैध और वैध दोनों शराब बंद होनी चाहिए। शराब के कारण रोज मारपीट और कलह हो रही है। महिलाओं ने कहा - रोज मरने से अच्छा एक बार में ही जान दे दें। मौके पर पिछोर पुलिस समझाइश में जुटी है।
    user_JAN JAGRUK NEWS24
    JAN JAGRUK NEWS24
    Social Media Manager खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर  ,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल *टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है। यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी। आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है। तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर  ,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल *टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है। यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी। आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।
    1
    तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर 

,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल


*टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है।


यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी।


आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।


ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।


तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर 
,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल
*टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है।
यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी।
आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे। पटवारी संघ ने कहा है कि पटवारी को निष्पादक (विक्रेता) ना बनाया जाए। कोई भी पटवारी मध्यप्रदेश का यह कार्य नहीं करेगा। जिस मकान का मालिक पहले से मकान मालिक है और उसका नाम खसरा में लिखा हुआ है। पटवारी उसको उसी की भूमि की कैसे रजिस्ट्री करेगा। क्योंकि अगर भूमि पटवारी के नाम होती तो पटवारी विक्रय कर सकता था। जब वह पहले से वह मकान उसी व्यक्ति के नाम पहले से है तो कैसे विक्रय होगा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे।
पटवारी संघ ने कहा है कि पटवारी को निष्पादक (विक्रेता) ना बनाया जाए। कोई भी पटवारी मध्यप्रदेश का यह कार्य नहीं करेगा। जिस मकान का मालिक पहले से मकान मालिक है और उसका नाम खसरा में लिखा हुआ है। पटवारी उसको उसी की भूमि की कैसे रजिस्ट्री करेगा। क्योंकि अगर भूमि पटवारी के नाम होती तो पटवारी विक्रय कर सकता था। जब वह पहले से वह मकान उसी व्यक्ति के नाम पहले से है तो कैसे विक्रय होगा।
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गांव में बेची जा रही शराब का विरोध, 50 युवाओं की बनी निगरानी समिति, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन, शराब बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग दिगौड़ा 15 सितंबर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैराई के लोगों ने थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को आवेदन दिया है। बताया गया है कि गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव के लोग शराब पीने के आदी हो रहे हैं और घर परिवार सहित गांव में आए दिन विवाद हो रहे हैं। गांव में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर थाना प्रभारी को सौंपा है। ग्राम सैराई के सरपंच रंजीत यादव, अरविंद सिंह बुंदेला, गजराज सिंह घोष, प्रभान सिंह घोष, राजेंद्र घोष, पप्पू घोष, भगवत बुंदेला, विजय घोष, जसवंत घोष, रामसजीवन बाल्मीकि, राम सिंह घोष सहित अन्य लोगों ने बताया है कि सैराई गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। शराब पीने की वजह से गांव के युवा सहित अन्य लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं और घर परिवार में भी विवाद करते हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को ग्रामवासियों ने मंदिर प्रांगण में बैठक कर गांव में शराबबंदी लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। गांव के जो लोग शराब को बेच रहे हैं, उन लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि 20 सितंबर के बाद गांव में उनके द्वारा शराब नहीं बेची जाए। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचनामा बनाया और गांव में अवैध तरीके से आने वाली शराब और गांव में शराब बेचने वालों की निगरानी के लिए 50 युवाओं की एक निगरानी समिति का भी गठन किया गया। इसके बाद मंगलवार को सैराई गांव के लोगों ने थाना दिगौड़ा में आकर थाना प्रभारी को आवेदन व पंचनामा देकर गांव में बाहर से आने वाली शराब पर रोक लगाने की मांग की गई और फिर भी यदि बाहर से कोई गांव में शराब बेचने के लिए लाता है तो ग्रामवासी उसको पकड़कर, पुलिस को सौंपने की बात कही गई। साथ ही यदि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब बेचता पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।
    1
    गांव में बेची जा रही शराब का विरोध, 50 युवाओं की बनी निगरानी समिति, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन, शराब बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग
दिगौड़ा 15 सितंबर
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैराई के लोगों ने थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को आवेदन दिया है। बताया गया है कि गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव के लोग शराब पीने के आदी हो रहे हैं और घर परिवार सहित गांव में आए दिन विवाद हो रहे हैं। गांव में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर थाना प्रभारी को सौंपा है।
ग्राम सैराई के सरपंच रंजीत यादव, अरविंद सिंह बुंदेला, गजराज सिंह घोष, प्रभान सिंह घोष, राजेंद्र घोष, पप्पू घोष, भगवत बुंदेला, विजय घोष, जसवंत घोष, रामसजीवन बाल्मीकि, राम सिंह घोष सहित अन्य लोगों ने बताया है कि सैराई गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। शराब पीने की वजह से गांव के युवा सहित अन्य लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं और घर परिवार में भी विवाद करते हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को ग्रामवासियों ने मंदिर प्रांगण में बैठक कर गांव में शराबबंदी लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। गांव के जो लोग शराब को बेच रहे हैं, उन लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि 20 सितंबर के बाद गांव में उनके द्वारा शराब नहीं बेची जाए। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचनामा बनाया और गांव में अवैध तरीके से आने वाली शराब और गांव में शराब बेचने वालों की निगरानी के लिए 50 युवाओं की एक निगरानी समिति का भी गठन किया गया।
इसके बाद मंगलवार को सैराई गांव के लोगों ने थाना दिगौड़ा में आकर थाना प्रभारी को आवेदन व पंचनामा देकर गांव में बाहर से आने वाली शराब पर रोक लगाने की मांग की गई और फिर भी यदि बाहर से कोई गांव में शराब बेचने के लिए लाता है तो ग्रामवासी उसको पकड़कर, पुलिस को सौंपने की बात कही गई। साथ ही यदि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब बेचता पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.