पेंशन एवं मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में पैसे मांगने की शिकायत पर प्रशासन सख्त *पेंशन एवं मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में पैसे मांगने की शिकायत पर प्रशासन सख्त* *पाटन (पलामू):* पाटन प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, डॉ अमित कुमार झा के द्वारा राज्य प्रायोजित पेंशन योजना, केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सत्यापन कार्य के दौरान कुछ आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा लाभुकों से पैसे मांगने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। यहां तक कि पैसा नहीं देने पर लाभुकों को अयोग्य घोषित करने की बात भी कही जा रही है। कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सत्यापन कार्य पूरी तरह निःशुल्क है तथा किसी भी प्रकार की राशि लेना या मांगना गलत एवं दंडनीय माना जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त निगरानी एवं शिकायतों की जांच के लिए पाटन परियोजना क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में महिला पर्यवेक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग सेक्टरों की जिम्मेदारी संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपी गई है। आदेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन सेविका या सहायिका के विरुद्ध इस प्रकार की शिकायत प्रमाणित होती है, उनके नाम स्पष्ट अनुशंसा के साथ कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि विभागीय कार्रवाई एवं सेवा समाप्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डॉ अमित कुमार झा ने सभी संबंधित कर्मियों को पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

- पलामू के लेस्लीगंज स्थित बी.जी.एस.पी मेमोरियल स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बिल्कुल मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम बच्चे की नींव मजबूत कर उसे प्राथमिक शिक्षा से सशक्त बनाना है। इच्छुक छात्र नर्सरी से आठवीं कक्षा तक मुफ्त में नामांकन करा सकते हैं।4
- पलामू के विश्रामपुर स्थित एलसीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। एमबीबीएस प्रथम बैच के 91% छात्र-छात्राओं ने अंतिम परीक्षा में सफलता हासिल कर डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की।1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के एक सवाल और रौशन पाठक के जवाब ने इलाके की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस घटना से समर्थकों के बीच नई बहस छिड़ गई है और पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है।1
- vhuiuhhhhhjj nkkkjjhggvghhhhhhhhukkkmm kkkjuggggghu हूय हु yyghhhhjkj njkkkkk1
- गढ़वा जिले के केतार प्रखंड में टेंपो और मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हैं।1
- सहरसा के एक सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद 240 से ज़्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चों के भोजन में एक सांप मिला था, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है।1
- मानपुर महताब मोड़ पर हाईवा की चपेट में आए चटकमान विद्यालय प्रधानाध्यापक हुए घायल मानपुर महताब मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटकमान के प्रभारी प्रधानाध्यापक मंदीप राम घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार करीब 1 बजकर 30 मिनट पर वह जनगणना कार्य से संबंधित बैठक में भाग लेने के लिए रंका प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान मानपुर महताब मोड़ के पास एक तेज रफ्तार हाईवा मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सड़क से उठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।1
- गढ़वा के बादल लाइन होटल में रंगदारी न देने पर ताला जड़ दिया गया है। होटल संचालक ने आरोप लगाया कि रंगदारी नहीं देने के कारण ऐसा किया गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल बना हुआ है।1