लहसुन की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 16 किलो 705 ग्राम पौधे जब्त शुरू पब्लिक एप डग से संवाददाता मोहम्मद झालावाड़, 19 फरवरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डग थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लहसुन की फसल की आड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 16 किलो 705 ग्राम अफीम के पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के मार्गदर्शन एवं पुलिस उप अधीक्षक गंगधार हेमंत कुमार गौतम के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी डग भंवर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर डग पुलिस ने करबा डग क्षेत्र में 132 केवी लाइन के सामने स्थित एक खेत पर दबिश दी। जांच के दौरान खेत मालिक बद्रीलाल पुत्र पुरालाल (34 वर्ष), निवासी लोधा मोहल्ला, डग द्वारा अपने खेत में लहसुन की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए जाने का खुलासा हुआ। मौके पर अफीम के पौधों पर डोडे एवं फूल लगे हुए पाए गए, वहीं कुछ डोडों पर चीरा भी लगा हुआ था। पुलिस ने सभी अवैध पौधों को उखाड़कर तौल किया, जिनका कुल शुद्ध वजन 16 किलो 705 ग्राम पाया गया। पुलिस ने जब्तशुदा अफीम के पौधों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना डग पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लहसुन की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 16 किलो 705 ग्राम पौधे जब्त शुरू पब्लिक एप डग से संवाददाता मोहम्मद झालावाड़, 19 फरवरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डग थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लहसुन की फसल की आड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 16 किलो 705 ग्राम अफीम के पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के मार्गदर्शन एवं पुलिस उप अधीक्षक गंगधार हेमंत कुमार गौतम के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी डग भंवर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर डग पुलिस ने करबा डग क्षेत्र में 132 केवी लाइन के सामने
स्थित एक खेत पर दबिश दी। जांच के दौरान खेत मालिक बद्रीलाल पुत्र पुरालाल (34 वर्ष), निवासी लोधा मोहल्ला, डग द्वारा अपने खेत में लहसुन की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए जाने का खुलासा हुआ। मौके पर अफीम के पौधों पर डोडे एवं फूल लगे हुए पाए गए, वहीं कुछ डोडों पर चीरा भी लगा हुआ था। पुलिस ने सभी अवैध पौधों को उखाड़कर तौल किया, जिनका कुल शुद्ध वजन 16 किलो 705 ग्राम पाया गया। पुलिस ने जब्तशुदा अफीम के पौधों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना डग पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Mukesh Bhabhor2
- आगर मालवा - दिन भर के बादलो के डेरे के बाद रात्रीमे तेज हवा, आंधी और बादलो की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुवी शुरू। बारिश के कारण हवा मे घुली ठंडक, किसानों को फसल खराब होने की चिंता बडी ।1
- Post by Samar Bahadur1
- film lpphirovinaysinghjhansikmlarambanerjhansiwood1
- सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत मोड़ी में संकल्प से समाधान हेतु जानकारी का आयोजन किया गया1
- दशरथ ठाकुर ठिकानाहवेली1
- आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आगर मालवा के मीटिंग हॉल में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान करना रहा। _आयोजित शिविर में कुल 7 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर संतोषजनक निराकरण किया गया। इनमें 3 शिकायतें कोतवाली थाना क्षेत्र, 2 शिकायतें नलखेड़ा थाना क्षेत्र तथा 1 शिकायत बड़ौद थाना क्षेत्र से संबंधित थीं, जिनका संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में निराकरण सुनिश्चित किया गया। शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। इस अवसर पर एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव, थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by Samar Bahadur1