रीवा जिले में सीएससी द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा *रीवा जिले में सीएससी द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा* जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएससी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में सीएससी वीएलई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर वीएलई ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा को *माननीय विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह जी* द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। जिला प्रबंधक सीएससी रीवा रवि शंकर मिश्रा ने बताया की सीएससी ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों तक विभिन्न डिजिटल एवं जनसेवा सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीएससी केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं, पैन कार्ड, आयुष्मान भारत, ई-श्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान, बीमा, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, रेल एवं यात्रा सेवाएं, टेली-लॉ, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता है। सीएससी वीएलई सरकार और आम नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हुए गांव-गांव तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से वीएलई ने राष्ट्रप्रेम, एकता, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। यह तिरंगा यात्रा जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाली एक सराहनीय पहल रही।
रीवा जिले में सीएससी द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा *रीवा जिले में सीएससी द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा* जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएससी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में सीएससी वीएलई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर वीएलई ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा को *माननीय विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह जी* द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर
उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। जिला प्रबंधक सीएससी रीवा रवि शंकर मिश्रा ने बताया की सीएससी ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों तक विभिन्न डिजिटल एवं जनसेवा सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीएससी केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं, पैन कार्ड, आयुष्मान भारत, ई-श्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान, बीमा, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, रेल
एवं यात्रा सेवाएं, टेली-लॉ, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता है। सीएससी वीएलई सरकार और आम नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हुए गांव-गांव तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से वीएलई ने राष्ट्रप्रेम, एकता, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। यह तिरंगा यात्रा जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाली एक सराहनीय पहल रही।
- जय माँ भबानी टेडर्स. MD. एंड पत्रकार सख बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधानसभा रिपोर्टर अमन पाण्डेय जी के ओर से सभी देश बशीओ और ग्राम बशीओ को 15अगस्त एंड रक्षाबंधन की डेर सारी शुभकामनायें जय माँ भबानी टेडर्स. MD. एंड पत्रकार सख बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधानसभा रिपोर्टर अमन पाण्डेय जी के ओर से सभी देश बशीओ और ग्राम बशीओ को 15अगस्त एंड रक्षाबंधन की डेर सारी शुभकामनायें1
- सोहागी घाटी में डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका रीवा। रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोहागी घाटी की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव डिलीवरी बैग के अंदर बंद मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू और त्योंथर चौकी प्रभारी संजू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हो सकता है। प्राथमिक दृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बैग में बंद कर घाटी की झाड़ियों में फेंक दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। सोहागी घाटी में डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका रीवा। रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोहागी घाटी की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव डिलीवरी बैग के अंदर बंद मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू और त्योंथर चौकी प्रभारी संजू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हो सकता है। प्राथमिक दृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बैग में बंद कर घाटी की झाड़ियों में फेंक दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।1
- शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी चौबान में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी चौबान में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम बहेरी चौबान। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी चौबान में आज बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और एकता का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की गई और सभी को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।1
- मनगवां मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में धूमधाम से हुआ झंडारोहण, अमन-शांति की मांगी दुआ* *रीवा।* जिले के मनगवां स्थित मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदरसा के संस्थापक एवं पूर्व विधानसभा विधायक प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सर्व सेवा संगठन *हाफिज मोहम्मद अली* द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर *जलालुद्दीन अंसारी* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता *मोहम्मद नईम खान* ने की। कार्यक्रम में *मोहम्मद शरीफ छोटे पान सेंटर, मोहम्मद नसीम, सच्चिदानंद सोनी, बदीउद्दीन शाह* जो पूर्व निर्माण कमेटी अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद हैं, *शमा परवीन बानो, निजाम भाई, अनवर अली, मोहम्मद साबिर* सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत *राष्ट्रीय गीतों और देशभक्ति तरानों* से हुई। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में *भारत देश की हिफाजत* एवं *देश में अमन, सुकून और शांति* बनाए रखने के लिए विशेष दुआ की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हैं। *रिपोर्ट: उमेश पाठक रीवा*1
- सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के धरना प्रदर्शन में की गई मांगों को लेकर जवा सिएफटी भवन पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने प्रेस वार्ता शिव चर्चा की1
- 15 अगस्त पर केंद्रीय जेल रीवा से 15 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई, एक महिला कैदी भी शामिल। 15 अगस्त पर केंद्रीय जेल रीवा से 15 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई, एक महिला कैदी भी शामिल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के जेल विभाग की ओर से केंद्रीय जेल रीवा में सजा में छूट का लाभ पाने वाले 15 आजीवन कारावास के कैदियों को रिहा किया गया। इनमें एक महिला कैदी भी शामिल है। सभी कैदी हत्या के मामले में IPC की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे। जेल प्रशासन के मुताबिक, इन कैदियों की रिहाई के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन द्वारा निर्धारित रिहाई के मानदंड पूरे करने के बाद इन्हें 15 अगस्त के अवसर पर सजा में छूट का लाभ दिया गया। रिहा होने वाले कैदियों में मिठाई लाल कोल, अमरीश नामदेव, बृजेश बैगा, सोनू बर्मन, केमला वासुदेव, सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला, शिवकुमार महारा, राजकुमार, पालन और सबलाल, रंगलाल यादव, महिला कैदी लीलावती गोंड़, उमाशंकर गौतम, शिव संपत निषाद, राम दयाल चौकसे और राम खेलावन शामिल हैं। जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बताया कि सभी कैदी रिहाई के निर्धारित मानदंडों को पूरा कर चुके थे। नियमों के तहत 14 वर्ष की वास्तविक सजा और माफी सहित कुल 20 वर्ष की अवधि पूरी करने के बाद इन्हें रिहाई का लाभ दिया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में रहने के दौरान कैदियों को विभिन्न प्रकार का व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि रिहाई के बाद वे अपने हुनर के माध्यम से जीविकोपार्जन कर सकें। उन्होंने रिहा होने वाले कैदियों से अपील की कि वे जेल से बाहर निकलने के बाद ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे उन्हें दोबारा जेल आना पड़े। वहीं रिहाई के बाद उमाशंकर गौतम ने कहा कि उन्होंने जेल में रहते हुए अपने किए पर प्रायश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पूर्व जन्मों के कर्मों के कारण जेल में था, यह विधि का विधान है और मैंने अपने पापों का प्रायश्चित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा से हुई इन कैदियों की रिहाई उनके लिए नई शुरुआत का अवसर है। अब जेल प्रशासन को उम्मीद है कि प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर होकर ये सभी समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।1
- बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार। बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार। आज ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के CMCLDP धीरज कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम बहेरी चौबान से शुकुलगवा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी सहित ग्राम के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन और ट्रैक्टरों के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” के जयकारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया।1
- *अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर* गांव में नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला नहाने व अन्य घरेलू पानी सड़कों पर जमा रहता है। इससे सड़क पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण ग्रामवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की मांग की है। *अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर* गांव में नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला नहाने व अन्य घरेलू पानी सड़कों पर जमा रहता है। इससे सड़क पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण ग्रामवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की मांग की है।1
- सतना परेड ग्राउंड में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अमन मिश्रा के साथ राहुल सिंह नामक पुलिसकर्मी द्वारा धक्का मुक्की का आरोप,अमन मिश्रा का आरोप है कि उनके पास जारी कार्ड(पास) था और वह परेड ग्राउंड वीडियो बनाने पहुचे थे इसी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिया गया सतना परेड ग्राउंड में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अमन मिश्रा के साथ राहुल सिंह नामक पुलिसकर्मी द्वारा धक्का मुक्की का आरोप,अमन मिश्रा का आरोप है कि उनके पास जारी कार्ड(पास) था और वह परेड ग्राउंड वीडियो बनाने पहुचे थे इसी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिया गया1