Shuru
Apke Nagar Ki App…
₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ? Jeans ka Business Start Kro ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ?
Reporter Ravinder
₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ? Jeans ka Business Start Kro ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ?
More news from बिहार and nearby areas
- रफीगंज के मई खुर्द गांव में तीज पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज (औरंगाबाद)। तीज पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की संध्या रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में हुई। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। घटना के संबंध में परिजन राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।1
- पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 गिर/फ्तार, 2 देशी पिस्टल और 7 कार/तूस बरामद! #पटना_सिटी #पटना #PatnaCity #PatnaNews #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #CrimeInBihar #Pistol #DesiPistol #ArmsRecovered #7Cartridges #PoliceAction #CrimeUpdate #BreakingNews #BigBreaking #BiharCrime #LawAndOrder #SadhanaNews #SadhanaNewsBihar #TrendingNews #ViralNews #LatestNews #BiharNewsUpdate #PatnaCrime #PoliceAction #Trending #Breaking #NewsUpdate1
- BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को कोटि -कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी l BRICS ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को गया जी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।डॉ. मनीष पंकजऔर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार अपनीमजबूतऔरप्रभावशाली पहचान बना रहा है। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यापक समर्थन मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है। भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक एवं सशक्त कदम उठा रहा है।भाजपा नेता ने कहा कि ब्रिक्स के मंच पर भारत ने शांति, सहयोग, विकास और वैश्विक स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रस्तुत किया। विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भारत की बढ़ती कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता हैडॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आवाज आज पूरी दुनिया में मजबूती से सुनी जा रही है। उन्होंने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को पुनः कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश इसी प्रकार विकास, शांति और विश्व कल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे ब्रिक्स की शानदार सफलता पर बाधाई सुभकामनाये देने बालो मे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा दीपक पांडे संतोष कुमार गोपाल प्रसाद यादव नवलेश सिंह दीपक मिश्रा यश राज धर्मेंद्र कुमार राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग दीपक पांडे राजू मिश्रा बबलू रजक मंटू कुमार बबलू गुप्ता आकाश कुमार सुनील मिश्रा सुधीर कुमार बुंदेल चंद्रवंशी संजीव कुमार रविंद्र कुमार कुंदन कुमार सहित1
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गया जी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है। गया जी।बी आर सी आइ एस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गया जी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार अपनी मजबूत और प्रभावशाली पहचान बना रहा है। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यापक समर्थन मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है। भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक एवं सशक्त कदम उठा रहा है।भाजपा नेता ने कहा कि ब्रिक्स के मंच पर भारत ने शांति, सहयोग, विकास और वैश्विक स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रस्तुत किया है।विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भारत की बढ़ती कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता हैडॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आवाज आज पूरी दुनिया में मजबूती से सुनी जा रही है। उन्होंने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को पुनः कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश इसी प्रकार विकास, शांति और विश्व कल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे ब्रिक्स की शानदार सफलता पर बाधाई सुभकामनाये देने बालो मे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा दीपक पांडे संतोष कुमार गोपाल प्रसाद यादव नवलेश सिंह दीपक मिश्रा यश राज धर्मेंद्र कुमार राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग दीपक पांडे राजू मिश्रा बबलू रजक मंटू कुमार बबलू गुप्ता आकाश कुमार सुनील मिश्रा सुधीर कुमार बुंदेल चंद्रवंशी संजीव कुमार रविंद्र कुमार कुंदन कुमार सहित1
- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में घायल पार्वती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “अयोध्या पुलिस-प्रशासन दो-तीन और लाशें गिरने का इंतजार कर रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”1
- पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा। पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा।1
- मई खुर्द गांव में तीज पर्व पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में बीते शाम तीज पर स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका मई खुर्द निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी है।बताया गया कि वह अन्य महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। ग्रामीणों ने 30 मिनट बाद शव निकाला। परिजन उसे रफीगंज CHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पति बाहर रहकर ड्राइवरी करते हैं। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है CO ने कगजी प्रक्रिया होने के बाद मुआवजा का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया उपरांत शव को पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।1
- मोतिहारी, बिहार- हरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई1
- जिले में 17सितंबर से 17अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान l *जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान “सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान”* *विभिन्न तिथियों पर आयोजित होंगी जनभागीदारी, स्वच्छता, जागसेवा रूकता, सांस्कृतिक एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियाँ* गया, 14 सितंबर 2026, ज़िला पदाधिकारी ने ज़िले के सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओं के उन्नयन के उद्देश्य से विशेष अभियान “सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान” का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य सरकारी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर रख-रखाव के साथ-साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देना, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। *निर्धारित कार्यक्रम एवं गतिविधियां* *1. “आशावाद का दीया” — 17 सितंबर 2026, संध्या 7:00 बजे* जिला स्तर पर फल्गु नदी देव घाट सहित जिले के अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इस गतिविधि के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की भागीदारी के साथ सेवा एवं विकास के प्रति सकारात्मक संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के लिए जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका/कार्यक्रम पदाधिकारी, बीपीएम-जीविका एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल दायित्व दिया गया है। *2. “सेवा चित्र” — 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 के बीच* जिले के अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में “विकसित भारत संकल्प” तथा “25 साल में सेवा कार्य विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के विषयों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। *3. “सेवा स्मरण” — 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक* पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्य, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश में आए बदलावों की कहानियों को गीतात्मक एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस गतिविधि के जरिए विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों को रचनात्मक एवं सांस्कृतिक माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम का नोडल दायित्व कला एवं संस्कृति विभाग को दिया गया है। *4. “आंगन का मिलन” — 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026* जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं आशा कर्मियों के सम्मान, अनुभव संवाद एवं बच्चों की मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सेवाएं देने वाले कर्मियों के योगदान को सम्मानित करना तथा बच्चों एवं समुदाय के बीच सकारात्मक संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस एवं सिविल सर्जन को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। *5. “कहानी बदलाव की” — 17 सितंबर 2026 से प्रारंभ* इस गतिविधि के अंतर्गत वास्तविक वीडियो/रील तैयार कर डिजिटल संग्रह बनाया जाएगा तथा उनका नियमित प्रकाशन किया जाएगा। इन वीडियो एवं रील के माध्यम से विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े वास्तविक अनुभवों तथा सकारात्मक बदलाव की कहानियों को डिजिटल माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम का नोडल दायित्व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दिया गया है। *6. “सेवा ज्योति यात्रा” — 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक* इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में पदयात्रा, साइकिल यात्रा एवं बाइक यात्रा आयोजित की जाएगी। साथ ही “मेरा युवा भारत” के स्वयंसेवकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा भावना को व्यापक रूप देना है। कार्यक्रम का नोडल दायित्व कला एवं संस्कृति विभाग को सौंपा गया है। *7. “सेवा मेरा योगदान” — 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के बीच* इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें— कम से कम दो स्थलों के प्रत्यक्ष दृश्य परिवर्तन के पहले एवं बाद के फोटो एवं वीडियो तैयार करना। प्रत्येक विद्यालय/शैक्षणिक संस्थान में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करना। तालाबों एवं छठ घाटों की सफाई को प्रमुख सेवा गतिविधि के रूप में शामिल करना। इन सभी गतिविधियों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना। इस कार्यक्रम का नोडल दायित्व नगर निगम/जिला समन्वयक (स्वच्छता)-/जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया है। *8. “सेवा सेतु अभियान — सरकार आपके द्वार” — 6 अक्टूबर 2026* इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में सेवा सेतु शिविर के लिए कैलेंडर तैयार किया जाएगा। शिविरों में प्राप्त आवेदनों को लाभार्थी डाटा बैंक के रूप में तैयार किया जाएगा तथा आवेदनों के निष्पादन एवं योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने की तैयारी की जाएगी। साथ ही इन गतिविधियों की फोटो एवं वीडियो पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। यह कार्यक्रम सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। कार्यक्रम के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। *9. “सेवा के रंग” — 15 अक्टूबर 2026* इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के प्रमुख स्थलों का चयन किया जाएगा तथा चयनित स्थल पर 108 मीटर व्यास के “भारत मंडल” के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। कार्यक्रम के लिए कला एवं संस्कृति विभाग को नोडल दायित्व दिया गया है। *जनभागीदारी से बनेगा अभियान प्रभावी* जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों, पदाधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं को निर्धारित तिथि एवं समय के अनुरूप कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं विकास के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा। उप विकास आयुक्त गया ने कहा है कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि “सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान” के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ते हुए जिले में सेवा भावना को और मजबूत किया जाए तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं जनसुविधाओं के बेहतर रख-रखाव एवं उन्नयन को गति दी जाए।1