logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण के लिए पास्ट चौंपियन एथलीट के साक्षात्कार 1 एवं 2 सितंबर को, जैसलमेर जिले में बास्केटबॉल खेल का खेलो इंडिया सेंटर संचालित जैसलमेर। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत राजस्थान में संचालित खेलो इंडिया सेंटरों में खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए पास्ट चौंपियन एथलीट के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार 1 एवं 2 सितंबर 2026 को प्रातः 11रू30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर स्थित अर्जुन मीटिंग हॉल में होंगे। जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि जैसलमेर जिले में बास्केटबॉल खेल का खेलो इंडिया सेंटर स्थापित है। इस सेंटर में युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योग्य एवं अनुभवी पास्ट चौंपियन एथलीट का चयन किया जाएगा। इन खेलों के लिए होंगे साक्षात्कार 1 सितंबर 2026 को एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, तैराकी, फुटबॉल, बैडमिंटन एवं भारोत्तोलन एवं 2 सितंबर 2026 को हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, साइकिलिंग, सॉफ्टबॉल, वुशु एवं वॉलीबॉल के साक्षात्कार आयोजित होंगे। यह खिलाड़ी होंगे पात्र पास्ट चौंपियन एथलीट के रूप में वही खिलाड़ी साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकेंगे, जिन्होंने निर्धारित उपलब्धियों में से कोई उपलब्धि अर्जित की हो - 1. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। 2. मान्यता प्राप्त सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो अथवा प्रतियोगिता में भाग लिया हो। 3. खेलो इंडिया गेम्स में पदक प्राप्त किया हो अथवा भाग लिया हो। 4. अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो। मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना आवश्यक जिला खेल अधिकारी ने इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल खेल प्रमाण-पत्र, उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।यह चयन प्रक्रिया राजस्थान में संचालित खेलो इंडिया सेंटरों में युवा खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ पूर्व उत्कृष्ट खिलाड़ियों के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ नई खेल प्रतिभाओं को दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

11 hrs ago
user_Tanmay Bissa
Tanmay Bissa
Media house जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
11 hrs ago
24716c9b-c965-4100-946a-14ce750e30cc

More news from राजस्थान and nearby areas
  • स्कूलों के आसपास पानी भराव हो सडके खराब हो स्कूलों में सब्जी में पानी ज्यादा डालते हैं वीडियो बनाकर इस नंबर पर भेजें
    1
    स्कूलों के आसपास पानी भराव हो सडके खराब हो स्कूलों में सब्जी में पानी ज्यादा डालते हैं वीडियो बनाकर इस नंबर पर भेजें
    user_सोनडी़ बिशाला बाड़मेर की अवाज
    सोनडी़ बिशाला बाड़मेर की अवाज
    Photographer बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क लंगर भंडारे का शुभारंभ बालोतरा, 26 अगस्त। श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिवाना फांटा, खेतश्वर सर्कल के पास रामदेवरा पैदल जाने वाले जातरुओं के लिए निःशुल्क भोजनशाला एवं लंगर भंडारे का शुभारंभ किया गया। शिविर में पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गोयल, संचालक मुरारामजी प्रजापति माजीवाला एवं संरक्षक हीरालालजी प्रजापत ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे का शुभारंभ श्री श्री 1008 महंत श्री सोमानंदजी महाराज, जूना अखाड़ा उमरलाई मठ ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा भोजनशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर महंत सोमानंदजी महाराज ने कहा कि भूखे को भोजन कराना और किसी जरूरतमंद का पेट भरना मनुष्य के उत्तम विचारों एवं अच्छे कर्मों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह भंडारा सभी के लिए खुला है। यहां बिना किसी भेदभाव के कोई भी व्यक्ति भोजन कर सकता है। भोजन को भगवान का प्रसाद मानकर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पचपदरा श्री मदन प्रजापत, श्री रामेश्वरजी प्रजापत, शंकरलालजी प्रजापत माजीवाला, इंगरजी देवासी पंचपदरा, बेसरारामजी निरक्षर सिवाना, कमलादेवी, विद्यादेवी, उषादेवी एवं ममतादेवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान हीरालालजी प्रजापत, भूरारामजी माजीवाला, राणारामजी, रतनारामजी धनवा, रामजी माजीवाला, परीक्षितजी, नरपतजी माली, शैतानसिंहजी राजपुरोहित, पृथ्वीसिंहजी धोक, गौतमजी प्रजापत, मुकेशजी प्रजापत, देवजी रोपिया, भवानीसिंहजी तिरसिंगने, श्यामजी बिश्नोई, पुष्पराजजी चांदोरा, तेजारामजी रोपिया एवं रतनारामजी धनवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामदेवरा पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा शिविर में चाय-नाश्ता एवं निःशुल्क भोजन सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति ने सभी सेवाभावी लोगों से इस पुनीत सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।
    4
    रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क लंगर भंडारे का शुभारंभ
बालोतरा, 
26 अगस्त। श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिवाना फांटा, खेतश्वर सर्कल के पास रामदेवरा पैदल जाने वाले जातरुओं के लिए निःशुल्क भोजनशाला एवं लंगर भंडारे का शुभारंभ किया गया। शिविर में पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई है।
समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गोयल, संचालक मुरारामजी प्रजापति माजीवाला एवं संरक्षक हीरालालजी प्रजापत ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे का शुभारंभ श्री श्री 1008 महंत श्री सोमानंदजी महाराज, जूना अखाड़ा उमरलाई मठ ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा भोजनशाला का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महंत सोमानंदजी महाराज ने कहा कि भूखे को भोजन कराना और किसी जरूरतमंद का पेट भरना मनुष्य के उत्तम विचारों एवं अच्छे कर्मों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह भंडारा सभी के लिए खुला है। यहां बिना किसी भेदभाव के कोई भी व्यक्ति भोजन कर सकता है। भोजन को भगवान का प्रसाद मानकर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पचपदरा श्री मदन प्रजापत, श्री रामेश्वरजी प्रजापत, शंकरलालजी प्रजापत माजीवाला, इंगरजी देवासी पंचपदरा, बेसरारामजी निरक्षर सिवाना, कमलादेवी, विद्यादेवी, उषादेवी एवं ममतादेवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान हीरालालजी प्रजापत, भूरारामजी माजीवाला, राणारामजी, रतनारामजी धनवा, रामजी माजीवाला, परीक्षितजी, नरपतजी माली, शैतानसिंहजी राजपुरोहित, पृथ्वीसिंहजी धोक, गौतमजी प्रजापत, मुकेशजी प्रजापत, देवजी रोपिया, भवानीसिंहजी तिरसिंगने, श्यामजी बिश्नोई, पुष्पराजजी चांदोरा, तेजारामजी रोपिया एवं रतनारामजी धनवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामदेवरा पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा शिविर में चाय-नाश्ता एवं निःशुल्क भोजन सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति ने सभी सेवाभावी लोगों से इस पुनीत सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • km news29 का परिचय kM news29 founder Anchor शीशपाल बिश्नोई
    1
    km news29 का परिचय kM news29 founder Anchor शीशपाल बिश्नोई
    user_Km News 29
    Km News 29
    Court reporter आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • cricket fans 😎cricket fans follow me on the way 😎 aapko pich keshi lgi cament kare cricket fans follow me on the way 😎 aapko pich keshi lgi cament kare
    1
    cricket fans 😎cricket fans follow me on the way 😎 aapko pich keshi lgi cament kare 
cricket fans follow me on the way 😎 aapko pich keshi lgi cament kare
    user_Kishor Kishor Kumar
    Kishor Kishor Kumar
    Construction Worker सायला, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ईदमिलादुंबी जलसे में पुलिस प्रशाशन ओर मेला कमेटी दोनों सवालों के घेरे में जोधपुर में आज निकलने वाले ईद मिलादुनबी के जलसे में शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला आज मेंले में भारी संख्या में भीड़ देखी गई जिसके लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था ओर जलसे के साथ भी कई जवान देखे गए लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो ये हे कि जब आचार सहित लगी हुई हे तो खुली तलवार हाथ में लेकर जलसा शुरू से अंत तक देखी गई इसमें पुलिस के किसी भी अधिकारी या जवान की नजर क्यों नहीं गई ओर अगर उनकी नजर गई तो इनको रोका क्यों नहीं गया । देखा गया कि आज कई लोगों के एक हाथ में तलवार तो दूसरे हाथ ने म्यान थी । कमला नेहरू नगर मदीना कॉलोनी के अखाड़े के साथ तकरीबन बीस जनों के हाथ में तलवार थी । अभी कुछ दिन पहले कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने अभय कमांड का दौरा कर जोधपुर की सुरक्षित होना बताया ओर कहा कि हर जगह अभय कमांड की नजर हे तो सवाल खड़ा करता हे तो जलसा शुरू से अंत तक तलवारे लहराते देखी गई तो इनको रोका क्यों नहीं हाथ से तलवारे क्यों नहीं ली ? परमिशन के दौरान नियम में भी लिखा हुआ होता हे कि कोई भी धार दार हथियार या जिससे किसी को नुकसान हो ऐसी वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा तो मेला कमेटी ने कठोर कदम क्यों नहीं उठाए जब जलसा होने से पहले पुलिस प्रशाशन ओर जलसा कमेटी मेम्बर्स की मीटिंग होती हे जिसमें सारी बाते साफ कर दो जाती हे ?
    1
    ईदमिलादुंबी जलसे में पुलिस प्रशाशन ओर मेला कमेटी दोनों सवालों के घेरे में 
जोधपुर में आज निकलने वाले ईद मिलादुनबी के जलसे में शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला आज मेंले में भारी संख्या में भीड़ देखी गई जिसके लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था ओर जलसे के  साथ भी कई जवान देखे गए लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो ये हे कि जब आचार सहित लगी हुई हे तो खुली तलवार हाथ में लेकर जलसा शुरू से अंत तक देखी गई इसमें पुलिस के किसी भी अधिकारी या जवान की नजर क्यों नहीं गई ओर अगर उनकी नजर गई तो इनको रोका क्यों नहीं गया ।
देखा गया कि आज कई लोगों के एक हाथ में तलवार तो दूसरे हाथ ने म्यान थी ।
कमला नेहरू नगर मदीना कॉलोनी के अखाड़े के साथ तकरीबन बीस जनों के हाथ में तलवार थी ।
अभी कुछ दिन पहले कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने अभय कमांड का दौरा कर जोधपुर की सुरक्षित होना बताया ओर कहा कि हर जगह अभय कमांड की नजर हे तो सवाल खड़ा करता हे तो जलसा शुरू से अंत तक तलवारे लहराते देखी गई तो इनको रोका क्यों नहीं हाथ से तलवारे क्यों नहीं ली ? 
परमिशन के दौरान नियम में भी लिखा हुआ होता हे कि कोई भी धार दार हथियार या जिससे किसी को नुकसान हो ऐसी वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा तो मेला कमेटी ने कठोर कदम क्यों नहीं उठाए 
जब जलसा होने से पहले पुलिस प्रशाशन ओर जलसा कमेटी मेम्बर्स की मीटिंग होती हे जिसमें सारी बाते साफ कर दो जाती हे ?
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Breaking News : CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी
    1
    Breaking News : CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी
    user_JOURNALIST C.R.DEVPAL
    JOURNALIST C.R.DEVPAL
    Advertising agency जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अमर शहीद गोपाल सिंह भाटी की वीरता, त्याग और शहादत को शत-शत नमन। अमर शहीद गोपाल सिंह भाटी की वीरता, त्याग और शहादत को शत-शत नमन। राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। 🇮🇳 अमर शहीद गोपाल सिंह भाटी अमर रहें! शहादत को सलाम। 🙏🇮🇳
    1
    अमर शहीद गोपाल सिंह भाटी की वीरता, त्याग और शहादत को शत-शत नमन।

अमर शहीद गोपाल सिंह भाटी की वीरता, त्याग और शहादत को शत-शत नमन।
राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। 🇮🇳
अमर शहीद गोपाल सिंह भाटी अमर रहें!
शहादत को सलाम। 🙏🇮🇳
    user_JOURNALIST C.R.DEVPAL
    JOURNALIST C.R.DEVPAL
    Advertising agency जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से भारी तबाही, सैंकड़ो लोग मरने की खबर, 295 विदेशी लापता, रेस्क्यू के लिए सेना तैनात, बिहार के 9 जिले खतरे में नेपाल
    1
    नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से भारी तबाही, सैंकड़ो लोग मरने की खबर, 295 विदेशी लापता, रेस्क्यू के लिए सेना तैनात, बिहार के 9 जिले खतरे में
नेपाल
    user_@sawai parihar 🆔 youtub chena
    @sawai parihar 🆔 youtub chena
    Voice of people बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.