चरथावल में शांति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम होलिका दहन का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया। रात्रि 9 बजे के बाद विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। बाजार कलां में राकेश पंडित जी एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की। ढोल-नगाड़ों की गूंज और बच्चों की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना चरथावल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। गश्त के साथ-साथ सतर्क निगरानी भी रखी गई। प्रशासन द्वारा पूर्व में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई थी। नागरिकों ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया। बाजार कलां में होलिका दहन के दौरान मुख्य रूप से सुभाष त्यागी, डॉ. कृष्ण मोहन त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार शक्ति देव त्यागी, नीरज त्यागी, सुरेश त्यागी, प्रभाष त्यागी, सचिन त्यागी, लड्डू बंसल, प्रवीण त्यागी, विजय (प्रेस वाले), दिव्यांशु त्यागी, संजीव उपाध्याय, शोभित त्यागी, कन्हैया त्यागी (मेंबर) सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। इस प्रकार चरथावल क्षेत्र में होलिका दहन का पर्व शांति, उल्लास और आपसी सद्भाव के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
चरथावल में शांति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम होलिका दहन का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया। रात्रि 9 बजे के बाद विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। बाजार कलां में राकेश पंडित जी एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की। ढोल-नगाड़ों की गूंज और बच्चों की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना चरथावल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों
पर पुलिस बल तैनात रहा। गश्त के साथ-साथ सतर्क निगरानी भी रखी गई। प्रशासन द्वारा पूर्व में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई थी। नागरिकों ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया। बाजार कलां में होलिका दहन के दौरान मुख्य रूप से सुभाष त्यागी, डॉ. कृष्ण मोहन त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार शक्ति देव त्यागी, नीरज त्यागी, सुरेश त्यागी, प्रभाष त्यागी, सचिन त्यागी, लड्डू बंसल, प्रवीण त्यागी, विजय (प्रेस वाले), दिव्यांशु त्यागी, संजीव उपाध्याय, शोभित त्यागी, कन्हैया त्यागी (मेंबर) सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। इस प्रकार चरथावल क्षेत्र में होलिका दहन का पर्व शांति, उल्लास और आपसी सद्भाव के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
- अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 5 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर, 02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02.03.2026 की रात्रि को थाना सिविल लाईन पुलिस संधावली अन्डर पास के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी मुजफ्फरनगर बाईपास हाईवे की तरफ से 01 गाड़ी आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी सवार व्यक्ति नही रुके तथा गाड़ी को तेजी से पीछे की तरफ मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण गाड़ी खेत में घुस गई। जिस पर 02 व्यक्ति गाड़ी से उतरकर गाड़ी को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल- बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश 1. रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी व 2. ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी घायल हो गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दोनों बदमाशो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस 32 बोर तथा 02 अवैध तमंचे मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* *1.* ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी निवासी ग्राम भूमि थाना सरूरपुर जनपद मेरठ। *2.* रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी निवासी पावटी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर। *बरामदगी का विवरणः-* 🔹 04 पिस्टल मय 05 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 32 बोर। 🔹 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर। 🔹 01 टाटा नैक्स़ॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट। 🔹 02 मोबाईल फोन *पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनो इंदौर से कम दामों में अवैध असलाह खरीद कर लाते थे तथा आसपास के जिलों में अधिक दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। आज भी हम अवैध असलाह बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 157/12 धारा 147/332/353/120बी/186/504 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *2.* मु0अ0सं0 88/17 धारा 279/33 भादवलि भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *3.* मु0अ0सं0 1152/19 धारा 386/427/504/332/353 भादवि व 7 सीएएल एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर । *4.* मु0अ0सं0 1153/19 धारा 332/353/427/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *5.* मु0अ0सं0 177/20 धारा 307 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *6.* मु0अ0सं0 176/20 धारा 307 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *7.* मु0अ0स0 693/22 धारा 147/148/307 भादवि थाना कोतवालीनगर, मुजफ्फरनगर। *8.* मु0अ0सं0 44/23 धारा 2/3 गैग स्टर एक्ट थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *9.* मु0अ0सं0 94/23 धारा 2/3 गैग स्टर एक्ट थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *10.* मु0अ0सं0 121/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *11.* मु0अ0सं0 22/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *12.* मु0अ0सं0 49/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 134/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर । *2.* मु0अ0स0 693/22 धारा 147/148/307 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर । *3.* मु0अ0सं0 49/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अवैध शस्त्रों की खरीद फरोक्त करने वाले अभियुक्त हैं तथा अभियुक्त रक्षित उपरोक्त थाना सिविल लाईन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 22/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आर्म्स में वांछित चल रहा था। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* *1.* प्र0नि0 श्री आशुतोष कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *2.* उ0नि0 श्री रेशमपाल सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *3.* उ0नि0 श्री खुशीलाल थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *4.* उ0नि0 श्री विनोद कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *5.* है0का0 354 सौरभ कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *6.* है0का0 239 जितेन्द्र कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *7.* का0 1277 राहुल कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।1
- अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 5 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर, 02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद।* पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02.03.2026 की रात्रि को थाना सिविल लाईन पुलिस संधावली अन्डर पास के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी मुजफ्फरनगर बाईपास हाईवे की तरफ से 01 गाड़ी आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी सवार व्यक्ति नही रुके तथा गाड़ी को तेजी से पीछे की तरफ मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण गाड़ी खेत में घुस गई। जिस पर 02 व्यक्ति गाड़ी से उतरकर गाड़ी को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल- बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश 1. रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी व 2. ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी घायल हो गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दोनों बदमाशो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस 32 बोर तथा 02 अवैध तमंचे मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* *1.* ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी निवासी ग्राम भूमि थाना सरूरपुर जनपद मेरठ। *2.* रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी निवासी पावटी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर। *बरामदगी का विवरणः-* 🔹 04 पिस्टल मय 05 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 32 बोर। 🔹 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर। 🔹 01 टाटा नैक्स़ॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट। 🔹 02 मोबाईल फोन *पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनो इंदौर से कम दामों में अवैध असलाह खरीद कर लाते थे तथा आसपास के जिलों में अधिक दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। आज भी हम अवैध असलाह बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।4
- जनपद मुजफ्फरनगर होली के पर्व को लेकर बाजारों में चारों ओर दुकानों को पिचकारियों से गुलाल से रंग से अलग-अलग आइटमों से सजाया गया है नगरवासी व बच्चे खरीदारी करने में लगे हुए हैं इस बार दुकानदारों का कहना है पिछले साल से ज्यादा लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है इस बार होली के गुलाल के सिलेंडर कॉकरोच मार्केट में नजर आ रहा है जिसकी काफी खरीदारी हो रही है जिस तरह फायर ब्रिगेड सिलेंडर द्वारा आग पर काबू पाते हैं इस तरह इस सिलेंडर से गुलाल की बौछार निकलेगी साथी होली के पटाखे भी मार्केट में मिल रहे हैं जिसमें आग लगाने के बाद केवल गुलाल ही निकलेगा उसे बच्चों को कोई खतरा नहीं है दुकानदार ललित पिचकारी वालों ने बताया पिछले साल के मुकाबले इस बार कई प्रकार के आइटम नए आए हैं गुलाल के सिलेंडर का मार्केट में काफी क्रश चल रहा है और पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष होली का उत्साह लोगों में ज्यादा दिखाई दे रहा है1
- एसएसपी संजय वर्मा का संदेश: त्यौहार भाईचारे का प्रतीक मुजफ्फरनगर। आगामी त्यौहारों को देखते हुए एसएसपी संजय वर्मा ने जनपदवासियों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज में प्रेम और एकता का संदेश देते हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर और कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। एसएसपी ने जनता से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है।1
- शादी के बाद बेटियों की पहली होली भी मायके में होती है और फिर कब आख़िरी होली बन जाती है, हमें पता भी नहीं चलता1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपदवासियों हेतु दिए गए संदेश का प्रसारण जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों के पीए सिस्टम तथा यूपी-112 वाहनों के माध्यम से कराया गया। संदेश के माध्यम से समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।1
- मुज़फ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जब एक गर्भवती कुतिया अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना समाजसेवी सन्नी पंजाबी को दी। सूचना मिलते ही सन्नी पंजाबी मौके पर पहुंचे और घायल कुतिया का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए ऑपरेशन (सर्जरी) द्वारा डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। सफल ऑपरेशन के बाद कुतिया ने 5 स्वस्थ पिल्लों को जन्म दिया। इस संबंध में श्री बाला जी चेरिटेबल सोसाइटी से हाल ही में जुड़ी नई सदस्य अनाया ने जानकारी देते हुए बताया कि मां और सभी पिल्ले अब सुरक्षित हैं तथा संस्था की टीम उनकी देखभाल कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और कहा कि समय पर रेस्क्यू नहीं होता तो कुतिया और उसके बच्चों की जान को खतरा हो सकता था। संस्था की ओर से लोगों से अपील की गई है कि घायल या असहाय पशु दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते उनकी मदद की जा सके।2
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपदवासियों हेतु दिए गए संदेश का प्रसारण जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों के पीए सिस्टम तथा यूपी-112 वाहनों के माध्यम से कराया गया। संदेश के माध्यम से समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।1
- होली पर देशवासियों को सुखराम पाल कश्यप की और से हार्दिक शुभकामनाएं ऑल इंडिया आवामें हिंद पार्टी मजदूर किसान यूनियन पार्टी राष्ट्रीय उदय पार्टी की ओर से सुखराम पाल कश्यप ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे मिलजुलकर मनाने से समाज में एकता और खुशहाली बढ़ती है। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए।1