logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री राम जानकी इंटर कॉलेज, रुपईडीहा के प्रवक्ता राजीव कुमार श्रीवास्तव हुए सेवानिवृत्त रुपईडीहा(बहराइच) 31मार्च 2026 जिले के श्री राम जानकी इंटर कॉलेज, रुपईडीहा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव कुमार श्रीवास्तव 44 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। अपने लंबे शिक्षण कार्यकाल में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को शिक्षित कर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजीव श्रीवास्तव अपने सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता और समर्पित शिक्षण शैली के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जो उनके उत्कृष्ट शिक्षण का प्रमाण है। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में प्रधानाचार्य हरीश चंद्र सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश चंद्र ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर उनके पुत्र शुभम श्रीवास्तव, जो देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं, भी उपस्थित रहे और अपने पिता की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। अपने संबोधन में राजीव कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवार, सहकर्मियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जीवन के इस नए चरण में समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।

2 hrs ago
user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
Voice of people Nanpara, Bahraich•
2 hrs ago
33f48753-37f6-49e5-96e3-443045316078

श्री राम जानकी इंटर कॉलेज, रुपईडीहा के प्रवक्ता राजीव कुमार श्रीवास्तव हुए सेवानिवृत्त रुपईडीहा(बहराइच) 31मार्च 2026 जिले के श्री राम जानकी इंटर कॉलेज, रुपईडीहा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव कुमार श्रीवास्तव 44 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। अपने लंबे शिक्षण कार्यकाल में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को शिक्षित कर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजीव श्रीवास्तव अपने सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता और समर्पित शिक्षण शैली के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जो उनके उत्कृष्ट शिक्षण का प्रमाण है। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में प्रधानाचार्य हरीश चंद्र सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश चंद्र ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर उनके पुत्र शुभम श्रीवास्तव, जो देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं, भी उपस्थित रहे और अपने पिता की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। अपने संबोधन में राजीव कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवार, सहकर्मियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जीवन के इस नए चरण में समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।

More news from Bahraich and nearby areas
  • बहराइच। जनपद बहराइच की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने समाज में वैमनस्यता फैलाने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर भड़काऊ एवं साम्प्रदायिक भाषण देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर आरोप है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच में दिनांक 08 मार्च 2026 को मु0अ0सं0 48/2026 पंजीकृत किया गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 299 एवं 353(1)(C) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में अभियुक्त मोहम्मद सालिम पुत्र मोहम्मद कमरुल हुदा, निवासी ग्राम पथरावाडी अंचल, थाना जोकीहाट, जनपद अररिया, बिहार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा ऐसा भाषण दिया गया जिससे समाज में साम्प्रदायिक तनाव एवं आपसी वैमनस्य फैलने की आशंका उत्पन्न हुई, साथ ही जनपद की शांति व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा भी बना। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रातः करीब 06:05 बजे अभियुक्त मोहम्मद सालिम को पूछताछ एवं विधिक कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति द्वारा भड़काऊ, साम्प्रदायिक या समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनपद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ बयानबाजी अथवा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले कृत्यों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    4
    बहराइच। जनपद बहराइच की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने समाज में वैमनस्यता फैलाने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर भड़काऊ एवं साम्प्रदायिक भाषण देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर आरोप है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच में दिनांक 08 मार्च 2026 को मु0अ0सं0 48/2026 पंजीकृत किया गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 299 एवं 353(1)(C) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था।
इस प्रकरण में अभियुक्त मोहम्मद सालिम पुत्र मोहम्मद कमरुल हुदा, निवासी ग्राम पथरावाडी अंचल, थाना जोकीहाट, जनपद अररिया, बिहार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा ऐसा भाषण दिया गया जिससे समाज में साम्प्रदायिक तनाव एवं आपसी वैमनस्य फैलने की आशंका उत्पन्न हुई, साथ ही जनपद की शांति व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा भी बना।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रातः करीब 06:05 बजे अभियुक्त मोहम्मद सालिम को पूछताछ एवं विधिक कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति द्वारा भड़काऊ, साम्प्रदायिक या समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जनपद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ बयानबाजी अथवा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले कृत्यों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    2 hrs ago
  • Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    1
    Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Classified ads newspaper publisher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डबल डेकर बस ने मारी टक्कर बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल थाना नानपारा अंतर्गत कुर्मीनपुरवा बाईपास पर एक डबल डेकर बस ने कार में मारी टक्कर महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर।नानपारा- मिहींपुरवा बाईपास पर विपरीत दिशा से आ रही डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे गाड़ी चला रही महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल की पहचान नानपारा के मोहल्ला जुबली गंज स्टेशन रोड निवासी प्रीति मित्तल पत्नी तुषार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है महिला मिहींपुरवा में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है ।प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे अपनी कार से ड्यूटी पर मिहींपुरवा जा रही थी तभी नानपारा - मिहीपुरवा बाईपास चौराहे पर गल्ला मंडी नानपारा से रुपैईडीहा जा रही आरएस यादव की डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गई ।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है । प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया गया है ।
    1
    डबल डेकर बस ने मारी  टक्कर बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल
थाना नानपारा अंतर्गत कुर्मीनपुरवा बाईपास पर एक डबल डेकर बस ने कार में मारी टक्कर महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर।नानपारा- मिहींपुरवा बाईपास पर विपरीत दिशा से आ रही डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे गाड़ी चला रही महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल की पहचान नानपारा के मोहल्ला जुबली गंज स्टेशन रोड निवासी प्रीति मित्तल पत्नी तुषार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है महिला मिहींपुरवा में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है ।प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह  लगभग 9.30 बजे अपनी कार से ड्यूटी पर मिहींपुरवा जा रही थी तभी नानपारा - मिहीपुरवा बाईपास चौराहे पर गल्ला मंडी नानपारा से रुपैईडीहा जा रही आरएस यादव की डबल डेकर बस के चालक ने  साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गई ।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है ।
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया गया है ।
    user_सौरभ वर्मा पत्रकार
    सौरभ वर्मा पत्रकार
    Fitness Trainer Nanpara, Bahraich•
    19 hrs ago
  • श्रीमद भगवत एवम श्री लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम शिवाले बाग के निकट वरिष्ठआय कर अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा के निज निवास पर चल रही है।कथा के दूसरे दिन 30 मार्च 2026 को धुन्धकारी एवम गोकर्ण प्रसंग की कथा परम पूज्य सन्त शिरोमणि श्री मद कथा मर्मज्ञ श्री रवि शंकर जी महाराज गुरु भाई द्वारा भक्तजनो को सुनाते हुवे राजा परीक्षित के जन्म से मृत्यु तक की कथा व अन्य रोचक संगीतमय कथा के साथ श्रीमद भागवत कथा सुनायी।कथा का समय सायंकाल 6 से 9 बजे और 30 मार्च 2026 से 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजन की जानकारी देते हुवे मुख्य जजमान श्रीमती पद्मा मिश्रा और प्रेम नाथ मिश्रा ने बताया आगामी 5 अप्रैल को दिन रविवार सायंकाल 3 बजे से प्रभु की इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कथा के दूसरे दिन हरी शर्मा,ओम पोद्दार उमाशंकर अग्रवाल राजेन्द्र मनीरामका,सुरेश शाह,संत बहादुर वर्मा,राधे श्याम मौर्या, राजेश शर्मा,उषा सिंघानिया,आदर्श त्रिपाठी एवम अशोक शुक्ला सहित मंडप भक्तजनो से भरा रहा।
    2
    श्रीमद भगवत एवम श्री लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम शिवाले बाग के निकट वरिष्ठआय कर अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा  के निज निवास पर चल रही है।कथा के दूसरे दिन 30 मार्च 2026  को धुन्धकारी एवम गोकर्ण प्रसंग की कथा परम पूज्य सन्त शिरोमणि श्री मद कथा मर्मज्ञ श्री रवि शंकर जी महाराज गुरु भाई द्वारा भक्तजनो को सुनाते हुवे राजा परीक्षित के जन्म से मृत्यु तक की कथा व अन्य रोचक संगीतमय कथा के साथ श्रीमद भागवत कथा सुनायी।कथा का समय सायंकाल 6 से 9 बजे और 30 मार्च 2026 से 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजन की जानकारी देते हुवे मुख्य जजमान श्रीमती पद्मा मिश्रा और प्रेम नाथ मिश्रा ने बताया आगामी 5 अप्रैल को दिन रविवार सायंकाल 3 बजे से प्रभु की  इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कथा के दूसरे दिन हरी शर्मा,ओम पोद्दार उमाशंकर अग्रवाल राजेन्द्र मनीरामका,सुरेश शाह,संत बहादुर वर्मा,राधे श्याम मौर्या, राजेश शर्मा,उषा सिंघानिया,आदर्श त्रिपाठी एवम अशोक शुक्ला सहित मंडप भक्तजनो से भरा रहा।
    user_D kant
    D kant
    Photographer नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बहराइच : जनपद बहराइच के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में सरकार की स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एकघरा ग्राम पंचायत में गांव के कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के उद्देश्य से करीब 4 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनाए गए पृथक कूड़ा केंद्र की हालत बदहाल है। यह केंद्र अपने मूल उद्देश्य से भटककर अब कुछ लोगों के लिए उपले (कंडे) बनाने का स्थान बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण के बाद से ही इस केंद्र का संचालन सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। न तो यहां कूड़े के पृथक्करण की व्यवस्था है और न ही नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था दिखाई देती है। केंद्र के अंदर का फर्श और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, केंद्र पर लगाया गया मुख्य गेट भी गायब है, जिससे इसकी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से निगरानी होती, तो यह केंद्र गांव की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता था। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में है और अब देखना यह होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या यह केंद्र अपने वास्तविक उद्देश्य के अनुरूप फिर से संचालित हो पाता है या नहीं।
    3
    बहराइच : जनपद बहराइच के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में सरकार की स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एकघरा ग्राम पंचायत में गांव के कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के उद्देश्य से करीब 4 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनाए गए पृथक कूड़ा केंद्र की हालत बदहाल है। यह केंद्र अपने मूल उद्देश्य से भटककर अब कुछ लोगों के लिए उपले (कंडे) बनाने का स्थान बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण के बाद से ही इस केंद्र का संचालन सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। न तो यहां कूड़े के पृथक्करण की व्यवस्था है और न ही नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था दिखाई देती है। केंद्र के अंदर का फर्श और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, केंद्र पर लगाया गया मुख्य गेट भी गायब है, जिससे इसकी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से निगरानी होती, तो यह केंद्र गांव की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता था।
इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में है और अब देखना यह होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या यह केंद्र अपने वास्तविक उद्देश्य के अनुरूप फिर से संचालित हो पाता है या नहीं।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Omprakash pal Omprakash pal
    3
    Post by Omprakash pal Omprakash pal
    user_Omprakash pal Omprakash pal
    Omprakash pal Omprakash pal
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने सवारी का इंतजार कर रहे युवक को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर न ब्रेकर है और न ही कोई पुख्ता व्यवस्था, जिससे वाहन बिना धीमे किए दोनों तरफ से तेज रफ्तार में निकलते हैं। अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो ऐसे हादसे लगातार होते रहेंगे। रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र
    1
    बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने सवारी का इंतजार कर रहे युवक को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर न ब्रेकर है और न ही कोई पुख्ता व्यवस्था, जिससे वाहन बिना धीमे किए दोनों तरफ से तेज रफ्तार में निकलते हैं। अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो ऐसे हादसे लगातार होते रहेंगे।
रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज बहराइच,, उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से बड़ी खबर सामने आ रही है, CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट बिहार के अररिया से हुई मौलाना अब्दुल सलीम की अरेस्टिंग UP-STF की टीम ने मौलाना को दबोचा, लाई कोतवाली नगर जनपद बहराइच बिहार के भागलपुर निवासी है अरेस्ट मौलाना अब्दुल सलीम मामले को लेकर कोतवाली नगर में विश्व हिंदू परिषद ने दी थी तहरीर, VHP जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज हुई थी FIR बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल...... #baharichnews #UttarPradeshNews #bahraichup40 #Bahraichnews #जेल #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #up #BahraichPolice #petrol
    1
    ब्रेकिंग न्यूज बहराइच,,
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से बड़ी खबर सामने आ रही है, CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट बिहार के अररिया से हुई मौलाना अब्दुल सलीम की अरेस्टिंग UP-STF की टीम ने मौलाना को दबोचा, लाई कोतवाली नगर जनपद बहराइच बिहार के भागलपुर निवासी है अरेस्ट मौलाना अब्दुल सलीम
मामले को लेकर कोतवाली नगर में विश्व हिंदू परिषद ने दी थी तहरीर, VHP जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज हुई थी FIR बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल......
#baharichnews #UttarPradeshNews #bahraichup40 #Bahraichnews #जेल #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #up #BahraichPolice #petrol
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Classified ads newspaper publisher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.