logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 224 पर फरीदाबाद से औरास जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक मासूम बच्ची और पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। सभी घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतकों की पहचान उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के माखी गांव निवासी चालक मुरारी (28 वर्ष) और पिकअप में सवार तीन वर्षीय बच्ची खुशबू पुत्री मोनू के रूप में हुई है। घायलों में एक महिला समेत चार लोग शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, औरास थाना क्षेत्र के अरसेम गांव निवासी मोनू (30 वर्ष) अपने परिवार के सदस्यों शिवमूर्ति (32 वर्ष), मुंशीलाल (40 वर्ष), महक पुत्री मोनू (8 वर्ष) और खुशबू पुत्री मोनू (3 वर्ष) के साथ होली पर्व मनाने फरीदाबाद से अपने गांव औरास लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर पिकअप की रफ्तार अधिक होने के कारण वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी।हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे यूपीडा टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर सुचारु कराया। पुलिस ने भी जाम की स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग दस बजे हुई।

2 hrs ago
user_Keshan kumar
Keshan kumar
Court reporter बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 224 पर फरीदाबाद से औरास जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक मासूम बच्ची और पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। सभी घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतकों की पहचान उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के माखी गांव निवासी चालक मुरारी (28 वर्ष) और पिकअप में सवार तीन वर्षीय बच्ची खुशबू पुत्री मोनू के रूप में हुई है। घायलों में एक महिला समेत चार लोग शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, औरास थाना क्षेत्र के अरसेम गांव निवासी मोनू (30 वर्ष) अपने परिवार के सदस्यों शिवमूर्ति (32 वर्ष), मुंशीलाल (40 वर्ष), महक पुत्री मोनू (8 वर्ष) और खुशबू पुत्री मोनू (3 वर्ष) के साथ होली पर्व मनाने फरीदाबाद से अपने गांव औरास लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर पिकअप की रफ्तार अधिक होने के कारण वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी।हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे यूपीडा टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर सुचारु कराया। पुलिस ने भी जाम की स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग दस बजे हुई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *होली और रमजान को लेकर बिलग्राम पुलिस सतर्क* बिलग्राम - आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और रिक्रूट आरक्षियों के साथ ग्राम दुर्गागंज, बगुलाहिया बाजार और नेकपुर नेवादा सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया। पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद स्थापित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान शराब की दुकानों की जांच की गई और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रहेगी, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और शांति समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक की गई है। विजय कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा और शांति को प्राथमिकता दी जाएगी।
    4
    *होली और रमजान को लेकर बिलग्राम पुलिस सतर्क*
बिलग्राम - आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और रिक्रूट आरक्षियों के साथ ग्राम दुर्गागंज, बगुलाहिया बाजार और नेकपुर नेवादा सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया।
पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद स्थापित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान शराब की दुकानों की जांच की गई और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रहेगी, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और शांति समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक की गई है।
विजय कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा और शांति को प्राथमिकता दी जाएगी।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by DD today news
    3
    Post by DD today news
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Shiva Gautam
    1
    Post by Shiva Gautam
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by सुनील श्रीवास्तव संघर्षी
    1
    Post by सुनील श्रीवास्तव संघर्षी
    user_सुनील श्रीवास्तव संघर्षी
    सुनील श्रीवास्तव संघर्षी
    Voice of people कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खाई में पलटा ट्रैक्टर, लगी भीषण आग; चालक समेत दो गंभीर, कानपुर रेफर राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक बेकाबू ट्रैक्टर गहरी खाई में पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सिमुआपुर निवासी रामजी कटियार (45) पुत्र सुभाष चंद कटियार देर रात ट्रैक्टर से ठठिया थाना में मारपीट संबंधी प्रार्थनापत्र देने गए थे। रात करीब 10 बजे वह मानीमऊ रोड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिमुआपुर गांव के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। गिरते ही ट्रैक्टर में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने के कारण ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
    1
    खाई में पलटा ट्रैक्टर, लगी भीषण आग; चालक समेत दो गंभीर, कानपुर रेफर
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक बेकाबू ट्रैक्टर गहरी खाई में पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार सिमुआपुर निवासी रामजी कटियार (45) पुत्र सुभाष चंद कटियार देर रात ट्रैक्टर से ठठिया थाना में मारपीट संबंधी प्रार्थनापत्र देने गए थे। रात करीब 10 बजे वह मानीमऊ रोड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिमुआपुर गांव के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। गिरते ही ट्रैक्टर में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने के कारण ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Shiva Gautam
    1
    Post by Shiva Gautam
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जय जय श्री राम
    1
    जय जय श्री राम
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सीतापुर थाना अटरिया क्षेत्र के जयपालपुर के निकट नेशनल हाईवे पर बीती रात करीब 4:00 बजे एक अज्ञात ट्रक ने सीतापुर से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक रविंद्र गुप्ता (45 वर्ष) निवासी फूल सा घड़ी हैदरगढ़, बाराबंकी का रहने वाला है। वह हिमाचल प्रदेश के इंडो फार्म रिटायरमेंट लिमिटेड ट्रैक्टर एजेंसी से बछरावां, बाराबंकी के लिए जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर खाई में पलट गया, जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हुआ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर चालक को इटौंजा कस्बे के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची थाना अटरिया पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और ट्रैक्टर को थाने पर ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
    4
    सीतापुर थाना अटरिया क्षेत्र के जयपालपुर के निकट नेशनल हाईवे पर बीती रात करीब 4:00 बजे एक अज्ञात ट्रक ने सीतापुर से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रैक्टर चालक रविंद्र गुप्ता (45 वर्ष) निवासी फूल सा घड़ी हैदरगढ़, बाराबंकी का रहने वाला है। वह हिमाचल प्रदेश के इंडो फार्म रिटायरमेंट लिमिटेड ट्रैक्टर एजेंसी से बछरावां, बाराबंकी के लिए जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर खाई में पलट गया, जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हुआ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर चालक को इटौंजा कस्बे के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना पर पहुंची थाना अटरिया पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और ट्रैक्टर को थाने पर ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.