ग्राम दसरोरा में खेत में पानी लगाते समय किसान की बिगड़ी हालत, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, परिजनों की मांग पर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव थाना क्षेत्र के ग्राम दसरोरा में सोमवार सुबह खेत की सिंचाई करते समय एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। दसरोरा निवासी 53 वर्षीय सुरेश चंद्र सोमवार सुबह अपने खेत में खड़ी उर्द की फसल में पानी लगाने गए थे। सिंचाई के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। काफी देर तक जब वह नहीं उठे तो पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों की नजर उन पर पड़ी। किसानों ने तुरंत घटना की जानकारी सुरेश के परिजनों को दी। परिजन आनन फानन में उन्हें एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश चंद्र की मौत की खबर घर पहुँचते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिजनों की मांग और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने सोमवार की शाम करीब 4 बजे बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी।

- kudrail raip and may name Akash Kumar hai jila इटावा ग्राम व पोस्ट कुदरैल। और में हूं तुम्हारा छोटा भाई कुदरैल बाला प्लेस सपोर्ट करे 🙏 रेप अच्छे लगे तो कॉमेंट जरूर करना जय श्री राम4
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Ramadhar Kumar1
- खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है। आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।1
- विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।1
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सिकंदरपुर-छिबरामऊ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस की हालत इतनी जर्जर है कि यात्रियों को अपना सफर पूरा करने के लिए खुद ही बस को धक्का लगाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार परिवहन व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े वादे करती है, वहीं दूसरी तरफ जनता की जान जोखिम में डालकर ऐसी खटारा बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस वीडियो में देखिए कैसे यात्री पसीने से तर-बतर होकर बस को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।2
- *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…* *ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक* *फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*1
- Post by Kanhaiya lal1