मध्य विद्यालय डभारी में प्रधानाचार्य दयाराम यादव के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन सुपौल जिले के सदर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय डभारी में प्रधानाचार्य दयाराम यादव के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने दयाराम यादव को माला, शॉल और चादर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही स्कूल के छात्रों ने भी इस विदाई सम्मान समारोह मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सुरेंद्र प्रसाद शिक्षक संघ के नेता जगदेव शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा एक सतत प्रक्रिया है और सेवा में आने वाले हर व्यक्ति को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है। उन्होंने दयाराम यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया।
मध्य विद्यालय डभारी में प्रधानाचार्य दयाराम यादव के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन सुपौल जिले के सदर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय डभारी में प्रधानाचार्य दयाराम यादव के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने दयाराम यादव को माला, शॉल और चादर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही स्कूल के छात्रों ने भी इस विदाई सम्मान समारोह मे बढ़ चढ़कर
हिस्सा लिया । कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सुरेंद्र प्रसाद शिक्षक संघ के नेता जगदेव शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा एक सतत प्रक्रिया है और सेवा में आने वाले हर व्यक्ति को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है। उन्होंने दयाराम यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया।
- नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां गांव के लाल मोहम्मद अहसान ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 474 अंक हासिल कर सहरसा जिला में 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है और लोग इस होनहार छात्र की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस खास मौके पर समाजसेवी नैयार इकबाल के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला टॉपर मोहम्मद अहसान सहित कुल 9 छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे गांव और प्रखंड के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छोटे से गांव से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाले ये छात्र आज समाज के लिए मिसाल बन गए हैं।1
- अभी जो आप देख रहे हैं यह दृश्य पंसारी ब्रदर्स पेट्रोल पंप निर्मली सुपौल का है अनुभव कर सकते हैं कि यह भीड़ बता रहा है की पेट्रोल का कमी कहीं ना कहीं स्पष्ट दिखाई दे रहा है इससे अनुमान लगाया जा सकता है अब आप लोग इस भीड़ को क्या कहेंगे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें धन्यवाद1
- मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में मधुबनी का नाम बढ़ाया, 451 अंक प्राप्त कर बरसाम गांव का मान बढ़ाया" मनीषा कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 में 451 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। उनके विषयवार अंक निम्नलिखित हैं: - मैथिली: 78 - हिंदी: 92 - अंग्रेजी: 73 - गणित: 93 - सामाजिक विज्ञान: 92 - विज्ञान: 96 मनीषा की इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उन्हें आगे भी इसी तरह से पढ़ाई करने की सलाह दी जा रही है। *पता:* मनीषा कुमारी दयाराम हाई स्कूल, भेजा, मधुबनी पिता का नाम: रंजीत कुमार झा रोल कोड: 62049 रोल नंबर: 2600002 रजिस्ट्रेशन नंबर: 62049-00015-25 [1] *टाइटल:* 1. "मधुबनी की मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में 451 अंक लाकर मचाया धमाल 🎉" 2. "मैट्रिक परीक्षा में मनीषा कुमारी की शानदार जीत: 451 अंक हासिल कर मधुबनी का बढ़ाया मान" 3. "मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में दिखाया जलवा, 451 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण" 4. "मधुबनी की बेटी मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में हासिल की सफलता, 451 अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन"1
- Post by RTI activist1
- मधुबनी जिले के झंझारपुर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच बिंदेश्वर स्थान स्थित HP पेट्रोल पंप (ओम पेट्रोलियम) पर सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है। खबर कवरेज के समय तक बाइक चालकों को केवल 200 रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा था। पंप ऑपरेटरों के अनुसार पेट्रोल-डीजल का टैंकर अभी तक नहीं पहुंचा है, लेकिन उम्मीद है कि रात तक टैंकर पहुंच जाएगा और कल से सप्लाई सामान्य हो सकती है। देखिए Bihar News 24 की यह ग्राउंड रिपोर्ट।1
- खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत से जहां वार्ड नंबर 5 महेशपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा के पत्नी मसोमात प्रभा देवी ने सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में बताया गया है की जहां मेरा पुस्तैनी घर बना हुआ है उसे पड़ोस के ही रणवीर शर्मा, रामखेलावन शर्मा, दिलीप शर्मा, विद्यानंद शर्मा सहित कई अन्य मिलकर हड़पना चाहता है जिसको लेकर कहने पर मेरे साथ सभी मिलकर मारपीट करने लगता है। ऐसे में हम एक विधवा और बुजुर्ग महिला होते हुए बीमारी हालत में मुकाबला करने से लाचार हो जाती हूं। इसी को लेकर शनिवार को उक्त सभी मिलकर लाठी डंडे से लैश होकर आया और मेरे साथ मार पीट कर घर को तोड़ने लगा। बगल के पड़ोसी द्वारा बचाव करते हुए हो हल्ला को शांत किया गया साथ ही समाज के लोगों ने बैठक कर मामला को हल करने का निर्देश दिया जिसे ये लोग मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा ताकि एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला को न्याय मिल सके।1
- नौहट्टा कहावत है कि "हौसलों में उड़ान हो, तो आसमान भी छोटा पड़ता है।" इसे सच कर दिखाया है सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत दिबरा गांव के उभरते सितारे मोहम्मद एहसान ने। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी 10वीं के नतीजों में एहसान ने 474 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सहरसा जिले में 5वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर दिबरा गांव में उत्साह और गर्व का माहौल है। इस खुशी के मौके पर प्रख्यात समाजसेवी नैयार इकबाल के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला टॉपर मोहम्मद एहसान सहित कुल 9 मेधावी छात्रों को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया। समाजसेवी नैयार इकबाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। 1
- Post by RTI activist1
- मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि फुलपरास, अंधराठाढ़ी, सकरी और मनीगाछी समेत कई इलाकों में करीब 20-25 पेट्रोल पंप बंद हैं। ऐसे में समिया ढलान के पास स्थित एसराज सर्विस सेंटर (भारतीय पेट्रोलियम) पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एनएच-27 से गुजरने वाले ट्रक चालक भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से परेशान नजर आए। देखिए बिहार न्यूज़ 24 की यह ग्राउंड रिपोर्ट ।1