उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, #सैफई में जटिल नेत्र (ऑर्बिटल) कैंसर का सफल ऑपरेशन उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, #सैफई में जटिल नेत्र (ऑर्बिटल) कैंसर का सफल ऑपरेशन मरीज को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिला निःशुल्क उपचार उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक जटिल ऑर्बिटल (आंख के चारों तरफ) कैंसर से पीड़ित 54 वर्षीय मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज लगभग एक माह पूर्व यूपीयूएमएस में उपचार हेतु आया था। मरीज ने इससे पहले विभिन्न शहरों में इलाज कराया, किन्तु उसे अपेक्षित लाभ नहीं मिला। यूपीयूएमएस में आकर दिखाने के बाद विस्तृत जांच के दौरान ऑर्बिटल कैंसर की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मरीज पिछले लगभग तीन वर्षों से कैंसर से पीड़ित था। रोग की गंभीर अवस्था और ट्यूमर के अत्यधिक फैलाव के कारण कैंसर आंख के पीछे के हिस्से से चेहरे के गाल तक फैल चुका था। मरीज की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ टीम द्वारा ऑर्बिटल एक्सेंटरेशन सर्जरी की गई, जो अत्यंत जटिल और उच्च स्तरीय शल्य प्रक्रिया मानी जाती है। डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा तथा मरीज वर्तमान में पूर्णतः स्वस्थ है और चिकित्सकीय निगरानी में है। मरीज को संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्रदान किया गया। डॉक्टर्स की टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका इस जटिल सर्जरी में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।डॉ. अतुल सक्सेना (एसोसिएट प्रोफेसर) तथा डॉ. भूपेश गोगिया (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने सर्जरी के पश्चात उत्पन्न शल्य दोष के पुनर्निर्माण हेतु स्किन ग्राफ्टिंग( माथे के हिस्से से त्वचा लेकर चेहरे पर लगाना)प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। साथ ही, पैथोलॉजी विभाग के प्रो. रूपक अग्रवाल एवं,प्रो. अतित कुमारके नेतृत्व में एनेस्थीसिया टीम ने सर्जरी के दौरान निदान, शल्य प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ अजय सिंह एवं नेत्र रोग विभागध्यक्ष प्रो डॉ. रवि रंजन ने इस सफलता पर चिकित्सकों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उन्नत उपचार हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान की चिकित्सा दक्षता को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश के मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

- 🚨 राजस्थान–यूपी लव स्टोरी में हंगामा | कुर्रा थाना कांड में नया वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही युवती को थाना कुर्रा परिसर से जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल हो चुका है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रेमिका कह रही है कि वह युवक से बहुत प्यार करती है और दोनों का भीलवाड़ा में पहले से संबंध था। युवती कहती दिखाई दे रही है कि वह हर हाल में उसी के साथ रहना चाहती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की युवती को यूपी के मैनपुरी के युवक से प्यार हुआ, लेकिन जब राजस्थान से लोग यहां पहुंचे तो कुर्रा थाना परिसर से युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए। अब इस मामले में सहमति वाला वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगी।1
- दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया1
- वीडियो को शेयर करें लाइक करें सब्सक्राइब करें1
- जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।1
- Post by Devendra Kumar2
- Post by K. Kumar Mathur1
- रिपोर्टर अमित कौशिक एंकर- अंतर्राज्यीय लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद 2 शातिर गिरफ्तार मैनपुरी। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय गैंग को दबोचा है, जिसने यूपी से लेकर गुजरात तक आतंक मचा रखा था। 26 फरवरी का तांडव: पकड़े गए बदमाशों ने एक ही दिन में मैनपुरी, फिरोजाबाद और इटावा में लूट की 05 बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी थी। खुद की गोली से घायल हुआ लुटेरा किशनी में लूट के दौरान हुई फायरिंग में गैंग का सदस्य विकास खुद की गोली लगने से घायल हो गया था, जिसे गैंग लीडर के साथ दबोच लिया गया। बरामदगी पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल, नगदी, अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गैंग लीडर सुघल बाबू पर हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद शाह के कुशल निर्देशन और सीओ भोगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खड़सरिया बॉर्डर से इन बदमाशों की घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया। सुघल बाबू (गैंग लीडर) निवासी नरसिंहपुर, किशनी। इटावा। हमारी टीमों ने कड़ी मेहनत के बाद इस शातिर गैंग को बेनकाब किया है। यह गैंग यूपी के अलावा गुजरात में भी सक्रिय था। पकड़े गए बदमाशों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।" वाइट— गणेश प्रसाद शाह (पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी)1
- Post by Sandesh yadav ji1