*नशे में धुत युवक का बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, 75 वर्षीय वृद्ध का फूटा सिर; परिवार दहशत में, कार्रवाई की मांग* अभिषेक पांडे रीवा। जिले के थाना सगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बक्छेरा टिकुरा टोला में कथित तौर पर नशे की हालत में एक युवक द्वारा 75 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी-डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। घायल बुजुर्ग के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना सगरा में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, संदीप तिवारी (पिता स्व. आदेश तिवारी) ने कथित रूप से नशे की हालत में रामबली तिवारी (75 वर्ष) पर अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में रामबली तिवारी के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घायल के परिवार जन ने बताया कि वह रीवा शहर में ड्राइवर का कार्य करते हैं तथा उन्होंने घटना के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता अपने भाई के घर से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में संदीप तिवारी ने कथित रूप से नशे की हालत में उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार भयभीत है। राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल थाना सगरा में दी गई, जहां लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी इस प्रकार की हिंसक वारदात को लेकर चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बढ़ सकते हैं। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।

- नशा मुक्त अभियान का शुभारंभ* माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का शुभारंभ किया। *जनसम्पर्क खबरें - *2. सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से ली वर्चुअल सहभागिता* सीएम ने युवाओं और नागरिकों को "नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त मध्य प्रदेश" की शपथ दिलाई। *3. बैरसिया में ₹50.74 करोड़ के स्कूल का लोकार्पण* सीएम डॉ. मोहन यादव ने शासकीय ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और "सृजन" पत्रिका का विमोचन किया। *4. राज्यपाल ने किया 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ* राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ब्रह्माकुमारीज भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे "स्वास्थ्य, संस्कारवान और विकसित भारत" के लिए ऐतिहासिक जन आंदोलन बताया। *5. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का रीवा से आह्वान* माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा में उपमुख्यमंत्री ने कहा - "नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी जागरूकता फैलाने में योगदान दें"। *6. मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण* नरसिंहपुर के ग्राम केरपानी में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण। मंत्री ने कहा यह ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देगा। *7. मंत्री कृष्णा गौर ने युवाओं को दिलाया संकल्प* बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर "नशा मुक्त भारत" निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।1
- चौथियान टोला स्कूल में स्वच्छता अभियान, विकास तिवारी ने दिया “स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव” का संदेश1
- 💥नसे की हालत में युवक ने फोड़ा बुजुर्ग का सिर परिवार को जान से मारने की धमकी परिवार परेशान💥 नसे की हालत में 75 बर्ष के बुजुर्ग का फोड़ा सर, खुले आम गुंडागर्दी ,परिवार परेशान खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले अंतर्गत थाना सगरा के बक्छेरा टिकुरा टोला है से है जहां संदीप तिवारी पिता स्व आदेश तिवारी ने नसे की हालत में रामबली तिवारी जिनकी उम्र लगभग 75 बर्ष है उन पर डंडे से हमला कर दिया जिससे उनके सिर में काफी चोट आई है आपको बता दे रामबली तिवारी के सुपुत्र राजेश तिवारी द्वारा बताया गया कि मैं रीवा में ड्राइवरी का कार्य करता हु मै घर में नहीं था कल शाम मेरे पिता रामबली तिवारी अपने भाई के घर से लौट रहे थे तो संदीप तिवारी नसे की हालत में लाठी डंडे से हमला कर दिया जिससे मेरे पिता के सर में काफी चोट आई है तथा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है जिसकी शिकायत सगरा थाने में दर्ज कर दी गई है और आश्वाशन दिया गया है कि कार्यवाही की जाएगी1
- *लाश उठाने से परिजनों ने किया मना रामपुर बघेलान के टीआई संदीप चतुर्वेदी लगे समझाने में* *लाश उठाने से परिजनों ने किया मना रामपुर बघेलान के टीआई संदीप चतुर्वेदी लगे समझाने में*1
- गुरुजी कम्युनिकेशन में आईए, भारी छूट का लाभ उठाइए, और सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- खंभे पर चढ़ गई कार भोपाल के आनंद नगर के पास हुआ हादसा *खंभे पर चढ़ गई कार* *भोपाल के आनंद नगर के पास हुआ हादसा*1