logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणगौर पर्व पर दिखा भक्ति का महाकुंभ.. चारों तरफ गणगौर माता रणुबाई धनिया राजा के लगे जयकारे #धार #गणगौर #रणुबाई #धनियाराजा #नवरात्रि #bstv #bstvdhar #पर्व #रथ #अम्बाणीकीभाजी #केरीकीमाला #ज्वारे #झाड़ #तंत्र #मंत्र #सिद्धि #लिंबुकिलिला #सन्नीरिपोर्टर #सन्नी_रिपोर्टर

4 hrs ago
user_SNY R LIVE MP
SNY R LIVE MP
Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

गणगौर पर्व पर दिखा भक्ति का महाकुंभ.. चारों तरफ गणगौर माता रणुबाई धनिया राजा के लगे जयकारे #धार #गणगौर #रणुबाई #धनियाराजा #नवरात्रि #bstv #bstvdhar #पर्व #रथ #अम्बाणीकीभाजी #केरीकीमाला #ज्वारे #झाड़ #तंत्र #मंत्र #सिद्धि #लिंबुकिलिला #सन्नीरिपोर्टर #सन्नी_रिपोर्टर

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम बोरावा में गणगौर माता की बाड़ी बोई गई | पुजारी हरिनारायण शर्मा ने निभाई परंपरा | Gangaur Festival MP
    1
    ग्राम बोरावा में गणगौर माता की बाड़ी बोई गई | पुजारी हरिनारायण शर्मा ने निभाई परंपरा | Gangaur Festival MP
    user_प्रभु रंसोरे
    प्रभु रंसोरे
    महेश्वर, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ​बड़वानी, 21 मार्च 2026। 🗓️ . ​बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर नमाज अदा की। ✨🌙 . ​निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज 🕋🙏 ईदगाह पर सुबह 9:00 बजे मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। . ​प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी 🤲📖 इस वर्ष ईद की नमाज और रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया: ​नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब। ​नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब। ​खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब। ​दुआ: जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने मुल्क की खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। . ​जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद 🤝❤️ ​ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की। . ​पुलिस-प्रशासन की मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था 👮‍♂️🚔 सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी धीरज बब्बर, टीआई बलजीत सिंह बिसेन और यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुचारू आवागमन के लिए पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हुआ।
    4
    ​बड़वानी, 21 मार्च 2026। 🗓️
.
​बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर नमाज अदा की। ✨🌙
.
​निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज 🕋🙏
ईदगाह पर सुबह 9:00 बजे मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।
.
​प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी 🤲📖
इस वर्ष ईद की नमाज और रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया:
​नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब।
​नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब।
​खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब।
​दुआ: जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने मुल्क की खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई।
.
​जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद 🤝❤️
​ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।
.
​पुलिस-प्रशासन की मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था 👮‍♂️🚔
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी धीरज बब्बर, टीआई बलजीत सिंह बिसेन और यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुचारू आवागमन के लिए पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हुआ।
    user_Asif memon patrakar
    Asif memon patrakar
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ​बड़वानी, 21 मार्च 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️ . ​बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में रमजान के 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों मुस्लिम समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर ईद की विशेष नमाज अदा की। ​🕌 निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज ​ईदगाह परिसर में सुबह से ही नमाजियों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से नमाज की व्यवस्थाएं बेहद चाक-चौबंद रहीं। तय समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ​🤲 प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी ​इस वर्ष ईद की नमाज और उससे जुड़ी रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने बहुत ही व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया: ​नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब ने नमाज के तरीके पर विस्तार से प्रकाश डाला। ​नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई। ​खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब ने खुत्बा पढ़ा। ​दुआ: नमाज के अंत में जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने खुसूसी दुआ कराई। ​🤝 जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद ​ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की। ​👮 पुलिस-प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था ​पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एएसपी धीरज बब्बर ने स्वयं ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीआई बलजीत सिंह बिसेन, यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। सुचारू आवागमन के लिए ईदगाह के पूर्व ही पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था कराई गई थी। शहर की सभी मस्जिदों के बाहर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हो सके।
    4
    ​बड़वानी, 21 मार्च 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
.
​बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में रमजान के 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों मुस्लिम समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर ईद की विशेष नमाज अदा की।
​🕌 निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज
​ईदगाह परिसर में सुबह से ही नमाजियों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से नमाज की व्यवस्थाएं बेहद चाक-चौबंद रहीं। तय समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
​🤲 प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी
​इस वर्ष ईद की नमाज और उससे जुड़ी रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने बहुत ही व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया:
​नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब ने नमाज के तरीके पर विस्तार से प्रकाश डाला।
​नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई।
​खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब ने खुत्बा पढ़ा।
​दुआ: नमाज के अंत में जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने खुसूसी दुआ कराई।
​🤝 जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद
​ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।
​👮 पुलिस-प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
​पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एएसपी धीरज बब्बर ने स्वयं ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीआई बलजीत सिंह बिसेन, यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। सुचारू आवागमन के लिए ईदगाह के पूर्व ही पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था कराई गई थी। शहर की सभी मस्जिदों के बाहर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हो सके।
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter Barwani, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • मांडू में गणगौर पर्व पर शाही सवारी निकली: महिलाओं ने 'गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती गीत गाया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू में शनिवार को गणगौर पर्व पर शाही सवारी निकाली गई। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक गीतों के साथ ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के लगभग 25 से अधिक घरों में गणगौर माता के रथ सजाए गए। जिन घरों में माता विराजित थीं, वहां बड़ी मंदिर से लाए गए गेहूं के जवारे स्थापित किए गए। 'गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती...' जैसे मधुर लोकगीतों से मांडू की गलियां गूंज उठीं। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाग-बगीचों से दूब और पुष्प लाकर माता का अभिषेक किया। अखंड सौभाग्य की कामना रंजू यादव, मीनू यादव, इंदिरा शर्मा और रंजना तिवारी ने बताया कि यह पर्व होली के अगले दिन धुलेंडी से शुरू होकर चैत्र शुक्ल तृतीया तक चलता है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए माता गौरी से आशीर्वाद मांगा, वहीं युवतियों ने मनचाहे वर की कामना के साथ पूजन किया। उद्यापन करने वाली महिलाओं ने परंपरा के अनुसार 16 सुहागिनों को भोजन कराकर उपहार भेंट किए।मांडू की शाही परंपरा और आस्था मांडू में गणगौर का स्वरूप विशेष रूप से भव्य और शाही परंपराओं से जुड़ा है। यहां ईसर और गौरा को भगवान शिव और माता पार्वती का प्रतीक मानकर पूजा जाता है। भारती यादव, पुष्पा यादव, कविता यादव, सपना तिवारी और अन्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से महाआरती कर अनुष्ठान संपन्न किया। आधुनिकता के इस दौर में भी मांडू की इन गलियों में जीवित यह परंपरा लोक संस्कृति और आपसी प्रेम का संदेश दे रही है।
    3
    मांडू में गणगौर पर्व पर शाही सवारी निकली:
महिलाओं ने 'गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती गीत गाया
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू में शनिवार को गणगौर पर्व पर शाही सवारी निकाली गई। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक गीतों के साथ ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के लगभग 25 से अधिक घरों में गणगौर माता के रथ सजाए गए। जिन घरों में माता विराजित थीं, वहां बड़ी मंदिर से लाए गए गेहूं के जवारे स्थापित किए गए।
'गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती...' जैसे मधुर लोकगीतों से मांडू की गलियां गूंज उठीं। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाग-बगीचों से दूब और पुष्प लाकर माता का अभिषेक किया।
अखंड सौभाग्य की कामना
रंजू यादव, मीनू यादव, इंदिरा शर्मा और रंजना तिवारी ने बताया कि यह पर्व होली के अगले दिन धुलेंडी से शुरू होकर चैत्र शुक्ल तृतीया तक चलता है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए माता गौरी से आशीर्वाद मांगा, वहीं युवतियों ने मनचाहे वर की कामना के साथ पूजन किया।
उद्यापन करने वाली महिलाओं ने परंपरा के अनुसार 16 सुहागिनों को भोजन कराकर उपहार भेंट किए।मांडू की शाही परंपरा और आस्था
मांडू में गणगौर का स्वरूप विशेष रूप से भव्य और शाही परंपराओं से जुड़ा है। यहां ईसर और गौरा को भगवान शिव और माता पार्वती का प्रतीक मानकर पूजा जाता है। भारती यादव, पुष्पा यादव, कविता यादव, सपना तिवारी और अन्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से महाआरती कर अनुष्ठान संपन्न किया।
आधुनिकता के इस दौर में भी मांडू की इन गलियों में जीवित यह परंपरा लोक संस्कृति और आपसी प्रेम का संदेश दे रही है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • *श्री मेंखालेश्वर धाम पर, अखंड रामायण पाठ का पूर्णाहुति व भजन संध्या के साथ हुआ समापन* बदनावर / बदनावर बखतगढ़ मार्ग पर स्थित अतिप्राचीन तपस्वीभूमि श्री मेंखालेश्वर धाम नवलख मालवाखण्ड श्री रामदेव जी मंदिर में श्री श्री 1008 श्री मस्त फक्कड़ भोलू नाथ जी महाराज सिद्धों के आशीर्वाद से श्री श्री मस्त फक्कड़ खटपटी नाथ जी महाराज के सानिध्य में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् चैत्र शुक्ल पक्ष की एकम गुरुवार को अखंड रामायण पाठ की स्थापना विधिवत पूजन अर्चन कर की गई। आचार्य महेश शर्मा के आचार्यत्व में मुख्य यजमान पत्रकार कमलेश राव पवार ने पूजन कर विधिवत श्री रामचरितमानस अखंड पारायण की स्थापना की गई। रामायण पठनकर्ता छोगालाल मारू, गोकुल सिंह आसावत,पूर्व सरपंच घटगारा रमेशचन्द्र डामर ,पत्रकार राहुल शर्मा, भूरा टेलर , शैलू भगत,राजा माली, दीपक सिंह राठोर,निरंजन जायसवाल आदि भक्तों द्वारा 24 घंटे सतत अखंड रामायण का पठन किया गया। चैत्र शुक्ल की बीज पर रामायण जी समापन पर सोमेश्वर भक्त मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर हवन में आहुतियां दी गई। इस अवसर पर यजमान भरत प्रजापति,कन्हैया ईमलीवाला ने हवन किया। हवन की पूर्णाहुति के साथ महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। रात्रि में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने रसपान किया। इस अवसर पर भजन गायक जनक जी ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बेंजों कलाकार बृजमोहन दास एवं ढ़ोलकवादक जीतू भाई के साथ ही शिव मंदिर भक्तमंडल ज्वास्या द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।
    1
    *श्री मेंखालेश्वर धाम पर, अखंड रामायण पाठ का पूर्णाहुति व भजन संध्या के साथ हुआ समापन*  
बदनावर / बदनावर बखतगढ़ मार्ग पर स्थित अतिप्राचीन तपस्वीभूमि श्री मेंखालेश्वर धाम नवलख मालवाखण्ड श्री रामदेव जी मंदिर में श्री श्री 1008 श्री मस्त फक्कड़ भोलू नाथ जी महाराज सिद्धों के आशीर्वाद से श्री श्री मस्त फक्कड़ खटपटी नाथ जी महाराज के सानिध्य में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् चैत्र शुक्ल पक्ष की एकम गुरुवार को अखंड रामायण पाठ की स्थापना विधिवत पूजन अर्चन कर की गई। आचार्य महेश शर्मा के आचार्यत्व में मुख्य यजमान पत्रकार कमलेश राव पवार ने  पूजन कर विधिवत श्री रामचरितमानस अखंड  पारायण की स्थापना की गई।   रामायण पठनकर्ता छोगालाल मारू, गोकुल सिंह आसावत,पूर्व सरपंच घटगारा रमेशचन्द्र डामर ,पत्रकार राहुल शर्मा, भूरा टेलर , शैलू भगत,राजा माली, दीपक सिंह राठोर,निरंजन जायसवाल आदि भक्तों द्वारा 24 घंटे सतत अखंड रामायण का पठन किया गया।  चैत्र शुक्ल की बीज पर रामायण जी समापन पर सोमेश्वर भक्त मंडल  द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर हवन में आहुतियां दी गई।  इस अवसर पर यजमान भरत प्रजापति,कन्हैया ईमलीवाला ने  हवन किया। हवन की पूर्णाहुति के साथ महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। रात्रि में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने रसपान किया। इस अवसर पर भजन गायक जनक जी ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बेंजों कलाकार बृजमोहन दास एवं ढ़ोलकवादक जीतू भाई के  साथ ही शिव मंदिर भक्तमंडल ज्वास्या द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बड़वानी। शनिवार को निमाड़ के प्रसिद्ध लोकपर्व गणगौर का शुभारंभ हुआ। शुक्ल पक्ष की तीज पर माता की बाड़ी खुलते ही सुबह 5 बजे से श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए जुटने लगे। हजारों लोगों ने बाड़ी स्थल पर पूजा कर जवारे लिए और रणुबाई व धनीयर राजा के रथ सिर पर रखकर घर ले गए। घरों में रथ स्थापित कर माता की सेवा और भजन-कीर्तन किए जाएंगे। रविवार को माता को झमलिया गार्डन ले जाकर पानी पिलाया जाएगा, जबकि मंगलवार को विदाई होगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरे निमाड़ में पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
    1
    बड़वानी। शनिवार को निमाड़ के प्रसिद्ध लोकपर्व गणगौर का शुभारंभ हुआ। शुक्ल पक्ष की तीज पर माता की बाड़ी खुलते ही सुबह 5 बजे से श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए जुटने लगे। हजारों लोगों ने बाड़ी स्थल पर पूजा कर जवारे लिए और रणुबाई व धनीयर राजा के रथ सिर पर रखकर घर ले गए।
घरों में रथ स्थापित कर माता की सेवा और भजन-कीर्तन किए जाएंगे। रविवार को माता को झमलिया गार्डन ले जाकर पानी पिलाया जाएगा, जबकि मंगलवार को विदाई होगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरे निमाड़ में पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खरगोन में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या | झिरनिया में पति गिरफ्तार | MP Crime News
    1
    खरगोन में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या | झिरनिया में पति गिरफ्तार | MP Crime News
    user_प्रभु रंसोरे
    प्रभु रंसोरे
    महेश्वर, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *जल गंगा संवर्धन अभियान 2026* *"जल शक्ति से नव भक्ति" कार्यक्रम के अंतर्गत जल स्त्रोत पूजन का शुभारंभ* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 नालछा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद(योजना आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग म प्र शासन) के मार्गदर्शन में विकासखंड नालछा के अंतर्गत नवांकुर योजना अंर्तगत चयनित समिति, श्री क्षत्रिय मराठा सेवा समिति नयापुरा,एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति मांडव,एवं सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) स्टूडेंट्स द्वारा *जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति”* कार्यक्रम में आमजन की सेवा एवं परोपकार की भावना को जागृत करते हुए मांडव के वार्ड क्रमांक 7 सिंगोड़ी में स्थित प्राचीन चम्पा बावड़ी(मांडव)में *जल स्त्रोत पूजन * का शुभारंभ किया गया,एवं साफ सफाई ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स एवं परामर्शदाता रविन्द्र परिहार,समिति अध्यक्ष रतन बामनिया अन्य सदस्य गण ग्रामीण जन, स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।इस पहल से समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा भाव को भी मजबूती मिलेगी।उपरोक्त जानकारी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नालछा के विकासखंड समन्वक श्री सचिन त्रिवेदी द्वारा दी गई।
    4
    *जल गंगा संवर्धन अभियान 2026*
*"जल शक्ति से नव भक्ति" कार्यक्रम के अंतर्गत जल स्त्रोत पूजन का शुभारंभ*
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
नालछा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद(योजना आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग म प्र शासन) के मार्गदर्शन में विकासखंड नालछा के अंतर्गत नवांकुर योजना अंर्तगत चयनित समिति, श्री क्षत्रिय मराठा सेवा समिति नयापुरा,एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति मांडव,एवं सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) स्टूडेंट्स द्वारा *जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति”* कार्यक्रम में आमजन की सेवा एवं परोपकार की भावना को जागृत करते हुए मांडव के वार्ड क्रमांक 7 सिंगोड़ी में स्थित प्राचीन चम्पा बावड़ी(मांडव)में *जल स्त्रोत पूजन * का शुभारंभ किया गया,एवं साफ सफाई ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स एवं परामर्शदाता रविन्द्र परिहार,समिति अध्यक्ष रतन बामनिया अन्य सदस्य गण ग्रामीण जन, स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।इस पहल से समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा भाव को भी मजबूती मिलेगी।उपरोक्त जानकारी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नालछा के विकासखंड समन्वक श्री सचिन त्रिवेदी द्वारा दी गई।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • Post by Hemant Nagziriya
    2
    Post by Hemant Nagziriya
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.