पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुसनेर में नवोदय स्थापना दिवस मनाया गया याहया खान सुसनेर सुसनेर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुसनेर में बुधवार को नवोदय स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना, उद्देश्य तथा उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्राचार्य अब्दुल अज़ीज़ ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नवोदय के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उपप्राचार्य अखलेश कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नवोदय विद्यालय समिति के आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुसनेर में नवोदय स्थापना दिवस मनाया गया याहया खान सुसनेर सुसनेर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुसनेर में बुधवार को नवोदय स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना, उद्देश्य तथा उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्राचार्य अब्दुल अज़ीज़ ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नवोदय के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उपप्राचार्य अखलेश कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नवोदय विद्यालय समिति के आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- सुसनेर नगर में आज शाम को सुमन मैरिज गार्डन में शिव शक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा समिति की बैठक आयोजित की गई 22 अगस्त को निकलेगी 12 वीं विशाल कांवड़1
- सुसनेर: 22 अगस्त को पंचदेवलिया महादेव के लिये निकलेगी शिवशक्ति की 12 वीं कावड़ व कलश यात्रा, सुमन मैरिज गार्डन में बैठक सम्पन्न सुसनेर के सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से 22 अगस्त को 12वीं शिवशक्ति कांवड़ व कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 10 किलोमीटर दूर अतिप्राचीन पंचदेवलिया महादेव मंदिर तक पहुंचेगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार की रात 8 बजे सुमन मैरिज गार्डन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की पूरी रूपरेखा तय कर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल और स्वागत व्यवस्था पर चर्चा हुई। आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।1
- सुसनेर: 22 अगस्त को निकलेगी 12वीं विशाल कांवड़ एवं कलश यात्रा, शिव शक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा समिति की बैठक आयोजित सुसनेर: 22 अगस्त को निकलेगी 12वीं विशाल कांवड़ एवं कलश यात्रा, शिव शक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा समिति की बैठक आयोजित1
- वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र जैन को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि सुसनेर से पत्रकार याहया खान आगर मालवा। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा गुरुवार को आगर प्रवास के दौरान जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जलाभिषेक की धार्मिक विधि वासुदेव शर्मा और मनीष व्यास द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, तहसीलदार विजय सेनानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर के पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। करण सिंह वर्मा ने बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की।1
- *झालावाड़ के किसानों को बड़ी राहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 260 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत होने पर किसानों में ख़ुशी की* *लहर को देखते हुए आज किसान यूनियन अध्यक्ष रामगोपाल जी व्यास एवं पगारिया के किसान बंधुओं के द्वारा आदरणीय राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री महारानी साहब वसुंधरा राजे जी एवं झालावाड़ बारा लोकसभा सांसद दुष्यंतसिंह जी राजा साहब बहुत बहुत धन्यवाद आभार प्रकट किया ओर किसान यूनियन* *अध्यक्ष रामगोपाल जी व्यास द्वारा बताया गया कि महारानी साहब आदरणीय वसुंधरा राजे जी हमेशा झालावाड़ के किसान भाइयों हित में सर्वोपरि रही है और आने वाले दिनों में है झालावाड़ के किसान भाइयों को और भी नई सौगाते मिलने वाली है* *बधाईकर्ता* *किसान यूनियन पगारिया एवं* *गौ रक्षा दल टीम पगारिया*🐄1
- गंगधार : महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान में गंगधार से निकली विशाल कावड़ एवं कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल सावन के पवित्र महीने में शिव भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगधार में महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान में आज विशाल कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालु "बम बम भोले" के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत हजारीबाग स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद कावड़िए नई आबादी, मालपुरा, चावड़ी बाजार और धानमंडी बाजार होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां महादेव की महाआरती कर कावड़ एवं कलश यात्रा का समापन किया गया। समापन के बाद कावड़ यात्री भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन के लिए रवाना हुए।२ यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल चौमला, नगर गंगधार, हनुमान मंदिर समिति हजारीबाग, गोवर्धन गोशाला, कहार समाज, मेघवाल समाज, विद्यालय परिवार चावड़ी बाजार, गैस एजेंसी सहित कई सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर महाकाल मित्र मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर महाकाल मित्र मंडल के अध्यक्ष जगदीश राठौर, नेपाल सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष पुष्कर राठौर, पूर्व सरपंच राजेश नीमा, प्रमोद निगम, शिव सिंह पटेल, मनीष मिश्रा, दिलीप मोरी, बंशीलाल राठौर, हीरा लाल वर्मा, कौशल शर्मा, हरिओम शर्मा, हरिलाल राठौर, जितेंद्र देवड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- सुसनेर: सौर ऊर्जा कंपनी पर मनमानी के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत सुसनेर: सौर ऊर्जा कंपनी पर मनमानी के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत1
- प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया1