Shuru
Apke Nagar Ki App…
shehdol भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री दीपक मिश्रा एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय शहडोल परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त की।
Durgesh Kumar Gupta
shehdol भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री दीपक मिश्रा एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय शहडोल परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त की।
More news from Shahdol and nearby areas
- Post by Durgesh Kumar Gupta1
- 💥 *जरहा में कलचुरीकालीन धरोहरों की पुष्टि (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी-उमरिया) -- उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत जरहा गांव में इतिहास की दब चुकी परतें फिर उजागर होती नजर आ रही हैं। दिल्ली के प्रतिष्ठित अशोका विश्वविद्यालय की इतिहासविद् प्रोफेसर नयनजोत लाहिरी अपनी शोध टीम—आकाश श्रीनिवास, रामयिता बनर्जी, देवदत्ता सान्याल और गौरी गुप्ता के साथ सोमवार को जरहा पहुंचीं। वर्ष 2023 से बांधवगढ़ क्षेत्र की समृद्ध पुरातात्तिक विरासत का दस्तावेजीकरण कर रही यह टीम इन दिनों आसपास के गांवों में गहन सर्वेक्षण कर रही है।राज्य पुरातत्व विभाग की पुस्तक “उमरिया जिला का पुरातत्व” में वर्णित तथ्यों की पुष्टि करते हुए टीम ने जरहा में कलचुरीकालीन मंदिर अवशेषों के महत्वपूर्ण प्रमाण दर्ज किए। जलहरी मंदिर के समीप स्थापत्य खंडों का दस्तावेजीकरण किया गया, वहीं सिद्धबाबा मंदिर परिसर में चबूतरे में प्रयुक्त शिलाखंडों में भी कलचुरी प्रभाव के संकेत मिले।इतिहासकारों के अनुसार त्रिपुरी राजधानी वाले कलचुरी राजवंश का मध्यप्रदेश में प्रभावशाली शासन रहा।कौड़िया, जन्नाटोला और खेरा सहित कई गांवों से मिले अवशेष इस क्षेत्र में उनके व्यापक प्रभाव की पुष्टि करते हैं।रोचक तथ्य यह भी है कि हाई स्कूल के पीछे और सिद्धबाबा पहाड़ी की ढलानों पर लघु पाषाण उपकरण (माइक्रोलिथ) मिले हैं, जो लगभग 5000 वर्ष पुराने हो सकते हैं। ये प्रमाण दर्शाते है कि जरहा केवल मध्यकालीन नहीं, बल्कि प्रागैतिहासिक मानव गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।2
- ... शहडोल 23 फरवरी 2026:- भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री दीपक मिश्रा ने जनपद पंचायत सोहागपुर के अंतर्गत शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल कोटमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पदस्थ शिक्षको विद्यार्थियों की संख्या सहित अन्य संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान करे और विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आए इसके लिए प्रेरित करें तथा विद्यालय में दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ दे, जिससे विद्यार्थी को पढ़ाई के प्रति रुचि हो। भारत सरकार के संयुक्त सचिव को विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय पांडे ने विद्यार्थियों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं गणवेश वितरण, मध्यान भोजन वितरण, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति के वितरण के साथ ही पाठ्य पुस्तक के वितरण एवं कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं के संचालन के संबंध जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन सहभागिता से विद्यालय में हाल का निर्माण तथा परिसर में उद्यान विकसित किया गया है। संयुक्त सचिव ने शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल कोतमा के विभिन्न कक्षाओं, प्राचार्य ऑफिस, विद्यालय मैदान और बगीचे का भी अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओ की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल श्री शुभम वर्मा, उप संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल,जिला शिक्षा अधिकारी आर. के. मांगनालनी, एपीसी श्री अरविंद पांडे एवं डी व्ही सी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- किसान महा चौपाल में प्रभात के द्विवेदी दद्दा के नेतृत्व मैहर की सशक्त भागीदारी, राहुल गांधी के नेतृत्व का किया अभिनंदन मैहर। 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित किसान महा चौपाल में मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ‘दद्दा’ के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एवं युवा किसानों ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। मैहर से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने कृषि उपज का उचित मूल्य, कर्जमाफी, सिंचाई व्यवस्था और फसल बीमा जैसी प्रमुख समस्याओं को मजबूती से उठाया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, वरिष्ठ नेता मनीष पटेल, शिवम पांडे, विश्व मोहन बढ़गईया, बच्चू, अखिल मिश्रा, मोती पटेल, बृजभान कोल, पतिराम कोल,रामरतन कुशवाहा, संदीप, राजकुमार, सुशील, शारदा, राजल , सोमेश एवं प्रिंस सहित सैकड़ों की तादाद में किसान और कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। पूरे कार्यक्रम में मैहर की भागीदारी चर्चा का केंद्र रही। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ‘दद्दा’ ने कहा कि यह महा चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के किसानों की आवाज को बुलंद करने का कार्य निरंतर किया जाएगा और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान Rahul Gandhi के नेतृत्व और उनके द्वारा संसद व सार्वजनिक मंचों पर उठाए जा रहे मुद्दों का विशेष उल्लेख किया गया। अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील के प्रभाव, किसानों और छोटे व्यापारियों पर उसके संभावित असर तथा हाल ही में चर्चा में रहे ‘Epstein files’ जैसे मामलों पर पारदर्शिता की मांग को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों पर निर्भीकता से आवाज उठाना लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है। कार्यकर्ताओं ने Indian National Congress की नीतियों और किसान हितैषी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए राहुल गांधी का अभिनंदन किया। प्रभात द्विवेदी ‘दद्दा’ ने कहा कि जब तक किसानों, युवाओं और आम जनता को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। किसान महा चौपाल में मैहर की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र के किसान अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।1
- रीवा सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिजन ने लगाया सड़क पर जाम अतिक्रमण हटाने और जमीन आवंटन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश रीवा जिले के ग्राम पंचायत पुरास के हरिजन आदिवासियों ने राजस्व विभाग की नाराजगी को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया जाम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पुरास शासकीय तालाब से हाई कोर्ट जबलपुर द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी किया था जहां जिला प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग गुढ़ को अतिक्रमण हटाने के लिए आदेशित किया गया था जहां 2 दिन पूर्व से प्रशासन द्वारा शासकीय तालाब पर अतिक्रमण कार्रवाई करने में लगा हुआ था सोमवार के दिन हरिजन के बस्ती खाली करने के लिए जैसे ही प्रशासन की टीम पहुंची हरिजन आदिवासी आक्रोशित होकर रीवा सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर जाम लगा दिया गया घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक कर्मचारी घटना स्तर पर पहुंचे किसी तरह समझाइए देकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम खुले गया तब जाकर यातायात चालू हुआ वही हरिजन का आरोप है कि मध्य प्रदेश शासन की खाली जमीन पर वर्तमान सरपंच राम भजन साकेत द्वारा अपना कब्जा जमा रखा है गुढ़ नायब तहसीलदार पहुंची तो कुछ लोगों को शासकीय जमीन आवंटन देने लगी तो वही आक्रोशित भीड़ ने कहा कि समुचित प्लाट खाली करना चाहिए इसके बाद भूमिहीन को आवास के लिए जगह आवंटित की जाए सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की जमीन जहां आवंटित की जा रही है उसे जमीन का पूर्व से हाई कोर्ट में मामला विचार अधीन चल रहा है जहां पूर्व सरपंच और अंगद पटवारी द्वारा शासकीय जमीन पर हवा हवाई पर रिकॉर्ड में शासकीय भूमि को आवास लिखकर आवंटित की गई थी लेकिन मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में शासकीय भूमि आवंटित रिकॉर्ड गायब बताए गए हैं इस मामले में बताया गया कि पूर्व वर्तमान और राजस्व विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक जमीन घोटाले में अपनी भूमिका निभा रहे हैं आखिरकार जब विवाद की स्थिति प्रशासन के सामने खड़ी हुई तो वर्तमान सरपंच के द्वारा शासकीय जमीन पर किया गया कब्जा क्यों नहीं हटाया जा रहा है1
- जय हो बाला जी सरकार की जय श्री राम 🚩🚩🚩 जय श्री सीता राम जी की1
- Post by Ramesh Yadav1
- विशेष-यह गाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर परिसर में एक बछड़े को जन्म दी है जो की बड़ी मशक्कत के बाद यहां पर कार्यरत स्टाफ एवं वेटरनरी स्टाफ के द्वारा सकुशल डिलीवरी करवाई गई है लेकिन अभी तक इसके मालिक का कोई रता पता नहीं है अंधेरा होने को है ऐसे में इसके बच्चे पर कुत्ते इत्यादि से जीवन का संकट है जिस किसी भी सज्जन की हो इसे तत्काल यहां से घर ले जाकर सुरक्षित कर लेवें।2