श्रद्धांजलि से शुरुआत, होली मिलन की गुजिया की मिठास—मीडिया क्लब में दिखी पत्रकारों की एकता।” “श्रद्धांजलि से शुरुआत, होली मिलन की गुजिया की मिठास—मीडिया क्लब में दिखी पत्रकारों की एकता।” प्रयागराज।मीडिया क्लब प्रयागराज में आज एक भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जिसमें सभी उपस्थित पत्रकारों ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जीवन एक्सप्रेस के संपादक अनुपम शुक्ला की सासू मां (माता जी) तथा वरिष्ठ पत्रकार टी.के. पांडे जी की माता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद कार्यक्रम में मीडिया क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला एवं सचिव अजीत सिंह की मौजूदगी में मीडिया क्लब के सभी सम्मानित पत्रकारों ने कल पत्रकार के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की अध्यक्ष जी एवं सचिव जी ने साथियों को गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कराया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे माहौल में आपसी भाईचारा और अपनापन साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में पत्रकारों के लिए एक छोटी कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारिता के बेसिक गुणों पर चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि फील्ड में काम करते समय पत्रकारों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और उनसे कैसे सावधानीपूर्वक निपटना चाहिए। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि पत्रकारों को लोगों से बेहतर संबंध बनाकर कैसे काम करना चाहिए, मौके पर किस तरह से प्रतिक्रिया देनी चाहिए और हमेशा “Safety First” को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और यह भी कहा गया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि पत्रकारों को सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिलता रहे। वही इस दौरान कार्यक्रम में नीरज पुंडीर अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार सलमान अहमद,कोषाध्यक्ष अनवर खान,प्रशांत शर्मा, बृजेश,अजय कुशवाहा ,आकाश गुप्ता,जी एन वैश, अभिषेक गुप्ता,शिशिर गुप्ता, शिव मालवीय,शकील खान, हिमांशु त्रिपाठी, सैयद मोहम्मद आमिर, विलास गुप्ता,श्यामू कुशवाहा, मनोज मनोज सिंह मनु, मोहम्मद शकील समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि से शुरुआत, होली मिलन की गुजिया की मिठास—मीडिया क्लब में दिखी पत्रकारों की एकता।” “श्रद्धांजलि से शुरुआत, होली मिलन की गुजिया की मिठास—मीडिया क्लब में दिखी पत्रकारों की एकता।” प्रयागराज।मीडिया क्लब प्रयागराज में आज एक भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जिसमें सभी उपस्थित पत्रकारों ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जीवन एक्सप्रेस के संपादक अनुपम शुक्ला की सासू मां (माता जी) तथा वरिष्ठ पत्रकार टी.के. पांडे जी की माता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद कार्यक्रम में मीडिया क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला एवं सचिव अजीत सिंह की मौजूदगी में मीडिया क्लब के सभी सम्मानित पत्रकारों ने कल पत्रकार के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की अध्यक्ष जी एवं सचिव जी ने साथियों को गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कराया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे माहौल में आपसी भाईचारा और अपनापन साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में
पत्रकारों के लिए एक छोटी कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारिता के बेसिक गुणों पर चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि फील्ड में काम करते समय पत्रकारों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और उनसे कैसे सावधानीपूर्वक निपटना चाहिए। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि पत्रकारों को लोगों से बेहतर संबंध बनाकर कैसे काम करना चाहिए, मौके पर किस तरह से प्रतिक्रिया देनी चाहिए और हमेशा “Safety First” को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और यह भी कहा गया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि पत्रकारों को सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिलता रहे। वही इस दौरान कार्यक्रम में नीरज पुंडीर अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार सलमान अहमद,कोषाध्यक्ष अनवर खान,प्रशांत शर्मा, बृजेश,अजय कुशवाहा ,आकाश गुप्ता,जी एन वैश, अभिषेक गुप्ता,शिशिर गुप्ता, शिव मालवीय,शकील खान, हिमांशु त्रिपाठी, सैयद मोहम्मद आमिर, विलास गुप्ता,श्यामू कुशवाहा, मनोज मनोज सिंह मनु, मोहम्मद शकील समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
- जमीन कब्जाने के विवाद में व्यापार मंडल के नेता की पिटाई,हास्पिटल में भर्ती स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के बेड पर लेटा यह शख्स अपनी किस्मत को कोस रहा है,आरोप है कि जमीनी विवाद में दबंगों की पिटाई से घायल अवस्था में हास्पिटल में भर्ती हैं जिसका इलाज चल रहा है। मामला प्रयागराज नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां जमीन कब्जाने के विवाद को लेकर पीड़ित की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि क्षेत्र के दबंगों द्वारा एक शख्स का मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आशीष जायसवाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं जिनकी पिटाई की गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम झौंसी बी.जी. आशापुर, थाना नवाबगंज निवासी आशीष कुमार जायसवाल के अनुसार उनके पिता उमाशंकर जायसवाल व चाचा विनोद कुमार की जमीन आराजी संख्या 1503 पर न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रयागराज द्वारा स्थगन आदेश (स्टे) पारित है। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को लगभग 11:45 बजे राज केसरवानी, अमित मिश्रा उर्फ सोनू सहित कई लोग मजदूरों के साथ जमीन पर पहुंच गए और उनकी पुस्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने लगे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर उन्हें और उनके भाई को मारा पिटा गया,ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर और सभी को हटाकर शांति व्यवस्था बनाकर चली गई। लेकिन पीड़ित आशीष का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद दबंगों ने फिर से अपने 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर दोबारा से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध असलहा निकालकर धमकी दी और पीड़ित के भाई मनीष कुमार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मनीष के माता-पिता को भी आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की अब ऐसे में खाकी पर ही सवालिया निशान के आरोप लग रहे हैं मामले में पुलिस की लीपापोती से दुखी पीड़ित आशीष जायसवाल ने प्रदेश के मुखिया सीएम योगी से न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं क्योंकि प्रयागराज में उनकी कोई सुनने वाला नही। बाइट... पीड़ित,आशीष जायसवाल,अध्यक्ष,व्यापार मंडल,नवाबगंज,प्रयागराज।2
- प्रयागराज। यह नजारा जो आप देख रहे हैं जनपद प्रयागराज में 2 दिनों से कुहरा छाये होने का नजारा है। जनपद के इलाकों में 2 दिनों से सुबह सुबह कुहरा फॉग देखने को मिल रहा है, जैसे लग रहा है कि ठंड का मौसम आ गया हो। सुबह काफी देर तक कुहरा होने के वजह से मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- मामला प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है,जमीन कब्जाने के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने व्यापार मंडल के एक नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के बेड पर लेटे यह शख्स अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित आशीष जायसवाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि उनकी पुस्तैनी जमीन, आराजी संख्या 1503 पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रयागराज की अदालत से स्थगन आदेश यानी स्टे लगा हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को करीब 11 बजकर 45 मिनट पर दबंगों ने कई मजदूरों के साथ जमीन पर पहुंच गए और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित और उनके भाई के साथ हाथापाई व मारपीट की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया और सभी को वहां से हटाकर चली गई। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी दोबारा 10-15 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध असलहा निकालकर धमकी दी और पीड़ित के भाई मनीष कुमार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नवाबगंज पुलिस को तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में पीड़ित आशीष जायसवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण भारत में रसोई गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 15 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। प्रशासन ने बताया कि यह कदम आपूर्ति को संतुलित बनाए रखने के लिए उठाया गया है1
- पड़ोसियों के विवाद में मारपीट,महिला घायल, पुलिस कर रही जांच झूंसी,प्रयागराज। शहर के झूंसी थाना क्षेत्र के उपहार छतनाग इलाके में सोमवार सुबह पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और लाठी डंडे से मारपीट कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने झूंसी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित बुजुर्ग के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी बेटी घर के आंगन में रोजाना की तरह सफाई कर रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी आक्रामक हो गए और पहले घर मे लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा जबरन घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की और विरोध करने पर लाठी डंडे व पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by गुरु ज्ञान1