logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 साल के मासूम की मौत का सच क्या? शव निकलवाकर कराया गया पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में नहीं मिले चोट के निशान बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने पति पर बेटे की हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चे के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए। साथ ही रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल जारी है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में न तो चोट के निशान मिले हैं और न ही डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में अन्य तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

1 hr ago
user_Muneeb husain repoter
Muneeb husain repoter
Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

4 साल के मासूम की मौत का सच क्या? शव निकलवाकर कराया गया पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में नहीं मिले चोट के निशान बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने पति पर बेटे की हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चे के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए। साथ ही रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल जारी है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में न तो चोट के निशान मिले हैं और न ही डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में अन्य तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ye dukan bina parmission ke lagai hai ye ye sarkari jamin pe hai ok
    1
    ye dukan bina parmission ke lagai hai ye ye sarkari jamin pe hai 
ok
    user_Priyanshu
    Priyanshu
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहेड़ी में पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बरेली के थाना बहेड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केशर मिल से मुड़िया रोड के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण गुप्ता निवासी कस्बा बहेड़ी के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बोबी कुमार, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और कांस्टेबल विशेष खोखर शामिल रहे।
    1
    बहेड़ी में पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
बरेली के थाना बहेड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केशर मिल से मुड़िया रोड के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण गुप्ता निवासी कस्बा बहेड़ी के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बोबी कुमार, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और कांस्टेबल विशेष खोखर शामिल रहे।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #फरीदपुर में कौमी इत्तेहाद मोर्चा की जानिब से बच्चों को किया सम्मानित बरेली। फरीदपुर में कौमी इत्तेहाद मोर्चा द्वारा नेतृत्व अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल के दस मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे बच्चों को# सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है।
    1
    आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल 
#फरीदपुर में कौमी इत्तेहाद मोर्चा  की जानिब से बच्चों को किया सम्मानित
बरेली। फरीदपुर में कौमी इत्तेहाद मोर्चा द्वारा नेतृत्व अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्कूल के दस मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे बच्चों को# सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है।
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेली फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव 18 ग्राम पंचायत इलाका बुधौली अमृता खास में निकली कलश यात्रा भगवती उपरांत में महिलाओं ने चढ़ भर के भाग लिया
    1
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेली फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव 18 ग्राम पंचायत इलाका बुधौली अमृता खास में निकली कलश यात्रा भगवती उपरांत में महिलाओं ने चढ़ भर के भाग लिया
    user_जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश जैसी घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं। बरेली के नवाबगंज में ग्रामीणों का आक्रोश यह दिखाता है कि बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेना सराहनीय कदम है। जरूरत है कि समाज और पुलिस मिलकर महिलाओं और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखें। “बेटी की सुरक्षा, समाज की जिम्मेदारी” 🙏🚨
    2
    नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश जैसी घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं।
बरेली के नवाबगंज में ग्रामीणों का आक्रोश यह दिखाता है कि बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेना सराहनीय कदम है।
जरूरत है कि समाज और पुलिस मिलकर महिलाओं और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखें।
“बेटी की सुरक्षा, समाज की जिम्मेदारी” 🙏🚨
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *ब्लॉक क्यारा में दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते इंस्पेक्टर कैंट संजय कुमार धीर व न्यू श्री नारायणा अस्पताल के चेयरमैन ठा० हरीश रावत व अन्य*
    1
    *ब्लॉक क्यारा में दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते इंस्पेक्टर कैंट संजय कुमार धीर व न्यू श्री नारायणा अस्पताल के चेयरमैन ठा० हरीश रावत व अन्य*
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली के विथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित युवक ने अपनी बाइक की बरामदगी के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है।
    1
    बरेली के विथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित युवक ने अपनी बाइक की बरामदगी के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है।
    user_Sameer
    Sameer
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आंवला में अफीम तस्करी पर बड़ा वार: स्कूटी सवार दो आरोपी 2 किलो अफीम समेत गिरफ्तार बरेली के थाना आंवला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 2 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी भी कब्जे में लेकर सीज कर दी। पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आंवला-शाहबाद रोड पर ग्राम लक्ष्मपुर तिराहे के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों भागने लगे। भागने के दौरान स्कूटी फिसलकर गिर गई और पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना आंवला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फाजिल निवासी थाना सिरौली और दीपक पाण्डेय निवासी कोआ टोला, थाना सिरौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अफीम उन्हें प्रमोद नामक व्यक्ति ने बिक्री के लिए दी थी। पुलिस अब प्रकाश में आए अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा, हेड कांस्टेबल जफरुद्दीन और हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
    1
    आंवला में अफीम तस्करी पर बड़ा वार: स्कूटी सवार दो आरोपी 2 किलो अफीम समेत गिरफ्तार
बरेली के थाना आंवला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 2 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी भी कब्जे में लेकर सीज कर दी।
पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आंवला-शाहबाद रोड पर ग्राम लक्ष्मपुर तिराहे के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों भागने लगे। भागने के दौरान स्कूटी फिसलकर गिर गई और पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर दबोच लिया।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना आंवला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फाजिल निवासी थाना सिरौली और दीपक पाण्डेय निवासी कोआ टोला, थाना सिरौली के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अफीम उन्हें प्रमोद नामक व्यक्ति ने बिक्री के लिए दी थी। पुलिस अब प्रकाश में आए अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा, हेड कांस्टेबल जफरुद्दीन और हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.