Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bareilly crime mahila ki hatya/ Thana Subhash Nagar mahila ki hatya/ Pilibhit Mein Mila sab/ Subhash Nagar Bareilly murder case/ kirae massage jaankar rah jaenge Dang/ mahila per hua atyachar Le Li Jaan/ Bareilly crime mahila ki hatya/ Thana Subhash Nagar mahila ki hatya/ Pilibhit Mein Mila sab/ Subhash Nagar Bareilly murder case/ kirae massage jaankar rah jaenge Dang/ mahila per hua atyachar Le Li Jaan/
Jalal News 901
Bareilly crime mahila ki hatya/ Thana Subhash Nagar mahila ki hatya/ Pilibhit Mein Mila sab/ Subhash Nagar Bareilly murder case/ kirae massage jaankar rah jaenge Dang/ mahila per hua atyachar Le Li Jaan/ Bareilly crime mahila ki hatya/ Thana Subhash Nagar mahila ki hatya/ Pilibhit Mein Mila sab/ Subhash Nagar Bareilly murder case/ kirae massage jaankar rah jaenge Dang/ mahila per hua atyachar Le Li Jaan/
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Bareilly Masoom Ko Mila Insaaf/ UP Bareilly se khabar samne a rahi hai/ Bareilly police ki badi kaarvayi/ bacche ke liye Mila Insaaf/ Masoom bacche ke liye Mila Insaaf/ Bareilly Ke Thana mirganj Ka mamla/1
- बरेली। कोतवाली क्षेत्र में जिम संचालक की हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। आरोप है कि वह महिला को प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में शोषण करता और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम बेग और उसके भाई आलम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों के पास से मोबाइल, पेनड्राइव, नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने महिलाओं को झांसे में लेकर वारदात करने की बात कबूल की है।3
- मुंह बोले बेटे ने भरोसा जीतकर रची साजिश, संपत्ति न मिलने पर की नृशंस हत्या बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। रिटायर्ड एलआईयू इंस्पेक्टर गजराज सिंह की 65 वर्षीय पत्नी शारदा देवी का शव पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों में पड़ा मिला। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। बताया जा रहा है कि शारदा देवी 2 मई को घर से निकली थीं और उनके साथ मोहल्ले में आने-जाने वाला युवक वरुण पाराशर भी था। परिवार के अनुसार, वह घर से सवारी के जरिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में आरोपी वरुण उन्हें अपनी कार में बैठाकर कहीं ले गया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने थाना सुभाषनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुंह बोले बेटे वरुण पाराशर पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती के बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पीलीभीत के जहानाबाद जंगल से शव बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि वरुण पाराशर नगर निगम में संविदा कर्मचारी है और उसका शारदा देवी के घर आना-जाना था। उसने माँ जैसा रिश्ता बनाकर महिला का भरोसा जीत लिया था। आरोप है कि उसकी नजर शारदा देवी की संपत्ति पर थी। महिला द्वारा जमीन अपने नाम करने से इनकार करने पर वह नाराज हो गया और हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी ने 2 मई को बहाने से शारदा देवी को बुलाया और कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में पहले उनके सिर पर गाड़ी का औजार (पाना) से वार किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया। सोमवार रात परिजनों को सूचना मिली कि शारदा देवी का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है,महिला के तीन बेटे विनय , मोहित , विकास और एक बेटी है पति एल आई यू इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड है वी के पब्लिक स्कूल चलाते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।1
- , बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्टफतेहगंज पश्चिमी _ सोहरा गांव आंधी तूफान और तेज बारिश होने के कारण कच्चे मकान के ऊपर छत पर लगी खपरैल भरभरा कर गिर गई, गनिमत रही खपरैल के नीचे सो रहे पति पत्नी बाल बाल बच गए, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित खातून बेगम पत्नी हामिद अली ने बताया कि आज सुबह सोमवार को लगभग चार बजे हम पति पत्नी कच्चे मकान की खपरैल के नीचे सो रहे थे सुबह अचानक तेज बारिश आने पर कच्चे मकान के नीचे रखा सामान दुसरी जगह सुरक्षित रख रहे थे उसी समय अचानक खपरैल भरभरा कर गिर गई। और उन्होंने बताया कि खपरैल गिरने से खाने पीने का समान, गेहूं चावल, कपड़े, खाटिया और कुछ जरुरत का समान दब गया। जिससे उनका लगभग 60 से 70 हजार रुपए का नुक़सान हो गया। खातून बेगम ने बताया कि उनके 3 तीन लड़के और 3 लड़कियों है (6 बच्चे हैं) और उनके पति हामिद अली मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में खपरैल गिरने की सूचना पर गांव के प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी, साकिर हुसैन अंसारी, वाजिद मास्टर, इस्माइल अंसारी, इमरान अंसारी, अफजाल अंसारी, आदि मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और खपरैल के नीचे दवा सारा सामान बाहर निकलवाया और उनकी आर्थिक रूप से मदद की। इस्लाम हुसैन अंसारी की सूचना पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना किया।1
- Post by Meenakshi sagar1
- बरेली बार एसोसिएशन की संबद्धता को लेकर सांकेतिक धरना जारी, हस्ताक्षर अभियान तेज बरेली, 5 मई 2026। बरेली बार एसोसिएशन की बार काउंसिल उत्तर प्रदेश से संबद्धता बहाली की मांग को लेकर चल रहा सांकेतिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। ट्रेज़री रोड स्थित न्यायालय के पश्चिमी द्वार के सामने बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने धरने में भाग लिया और हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाया। ज्ञात हो कि यह आंदोलन 4 मई से 8 मई 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 1:30 बजे से 2:30 बजे तक एक घंटे के सांकेतिक धरने के रूप में चल रहा है, जिसकी अगुवाई अधिवक्ता अंतरिक्ष सक्सेना कर रहे हैं। मंगलवार को निर्धारित समय पर धरना शुरू हुआ, जिसमें लगातार अधिवक्ता जुड़ते रहे और हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। धरने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बार काउंसिल से संबद्धता बहाल करने की मांग को दोहराया। इस दौरान विजय प्रकाश, समीर बिसारिया, रामाश्रय, राजा मोहम्मद असलम, विशेष पाल सिंह, सुभाष चौधरी, इकबाल खान, पुनीत मिश्रा, मध्यम सक्सेना, प्रेरणा, विवेक सहगल और पूजा जगवानी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। धरने के अंतिम चरण में बरेली बार एसोसिएशन के सचिव मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं के साथ करीब 45 मिनट तक वार्ता हुई। इस दौरान सैकड़ों अधिवक्ता धरना स्थल पर एकत्र हो गए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, सचिव द्वारा कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के बावजूद धरने पर बैठे अधिवक्ता बार काउंसिल से संबद्धता बहाली और इस विषय पर आम सभा बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सचिव ने 10 मई 2026 को कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को रखकर आम सभा बुलाने पर विचार करने का आश्वासन दिया, लेकिन अधिवक्ताओं ने तय तिथि घोषित किए बिना धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। धरना निर्धारित समय 2:30 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी इसी समय पर धरना जारी रखने की घोषणा की। इस मौके पर विनीत सक्सेना, अमरदीप सक्सेना, हुलासीराम, ज्वाला प्रसाद गंगवार, मुख्तार वसीम, अजीत कुमार, धर्मेश, प्यारेलाल मौर्य, रामपाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, वासुदेव, अहमद हुसैन, भगवत शरण, सोमेंद्र यादव, श्रवण सिंह, रीना सिंह, सुमित कुमार, एम.आर. मलिक, अमन सक्सेना, अवधेश सक्सेना, श्यामवीर यादव, राहुल प्रताप सिंह, एजाज अहमद, अना वाजिद, ओंकार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।1
- #वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, लाखों की वसूली का आरोप जिम संचालक और उसका भाई गिरफ्तार, पुलिस ने की बरामदगी सीओ सिटी-1 आशुतोष शिवम ने दी कार्रवाई की जानकारी#1
- gokas girftar Bareilly/ Bareilly encounter girftar/ sater hua girftar/ gauokas dher Ho Gaya/ Bareilly police ne Dhar dabocha/Bareilly police ki badi kamyabi/ muthbhed mein girftar hua/ Yojana nakam Hui/1