Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली से आ रही खबर के अनुसार, देश में नई सरकार और महंगाई की राजनीति के बीच यूनिवर्स सिटीजन पार्टी (UCP) ने एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान किया है। जल्द ही आ रही यह पार्टी देश में पेट्रोल, डीजल, गैस और बिजली पूरी तरह से फ्री देने का वादा कर रही है। यूसीपी वॉइस देश की आवाज के लिए चंदौली के ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, आज तक देश की किसी भी पार्टी की सरकार ने जो काम नहीं किया है, उसे यह पार्टी करके दिखाने का ऐलान कर रही है।
Indrajit,Singh urf Mithun Sing
चंदौली से आ रही खबर के अनुसार, देश में नई सरकार और महंगाई की राजनीति के बीच यूनिवर्स सिटीजन पार्टी (UCP) ने एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान किया है। जल्द ही आ रही यह पार्टी देश में पेट्रोल, डीजल, गैस और बिजली पूरी तरह से फ्री देने का वादा कर रही है। यूसीपी वॉइस देश की आवाज के लिए चंदौली के ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, आज तक देश की किसी भी पार्टी की सरकार ने जो काम नहीं किया है, उसे यह पार्टी करके दिखाने का ऐलान कर रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के कैमूर जिले में चैनपुर उत्तरी भाग 01 से भाई कमाल खान जिला परिषद के प्रत्याशी हैं।1
- कैमूर जिले के चैनपुर क्षेत्र के एक गांव पर जनप्रतिनिधियों की घोर अनदेखी के कारण आज भी लोग पानी जाने को विवश हैं। इस गांव की बदहाली और समस्याओं पर स्थानीय मंत्री, विधायक, सांसद, मुखिया या किसी भी अन्य प्रतिनिधि का जरा भी ध्यान नहीं है। नेताओं और जिम्मेदारों की इस घोर उदासीनता के कारण ग्रामीण आज भी बुनियादी दिक्कतों से जूझने को मजबूर हैं, लेकिन स्थानीय प्रतिनिधियों से लेकर शासन-प्रशासन तक कोई भी इनकी सुध लेने वाला नहीं है।1
- चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के लठौरा गांव में एक अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता अनुराधा देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उनके पति सुबास एक सड़क दुर्घटना में कमर और रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण पूरी तरह से दिव्यांग हैं और बिस्तर पर रहते हैं, जिससे उनका परिवार पहले से ही कई तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहा है। घटना 4 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि गांव के तीन लोग महिला के घर में घुसे, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके साथ जबरन छेड़छाड़ करने की कोशिश की। विरोध करने पर हुई हाथापाई में महिला को चोटें आईं और उनकी चूड़ियां भी टूट गईं। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब आरोपी वहां से भाग निकले। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दी है, जिससे पूरा परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। पीड़िता ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में बबुरी थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मामला पुलिस और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। पुलिस ने फिलहाल शांति भंग की आशंका में धारा 107/116 के तहत चालान किया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मामला केवल जांच प्रक्रिया में होने के कारण स्थानीय स्तर पर पुलिस कार्रवाई की गति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की नजरें पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।1
- Post by आजाद जमावादी1
- सोनभद्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को एक नई उड़ान मिली है। जिले के जुगैल की अंबेडकर पहाड़ी पर राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने खुद पौधारोपण कर इस वृहद अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत इस वर्ष पूरे जिले में 1.67 करोड़ पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की शुरुआत में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और विभिन्न विभागों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।1
- वाराणसी के हरहुआ रिंग रोड पर एक के बाद एक कई गाड़ियों के आपस में टकराने की घटना सामने आई है। इस मार्ग पर कई गाड़ियां सिलसिलेवार ढंग से दुर्घटनाग्रस्त हो गईं और एक के बाद एक आपस में भिड़ गईं।1