Shuru
Apke Nagar Ki App…
छपिया टोले में भीषण आग, करीब 30-35 घर जले — किन्नर समाज ने बांटी राहत सामग्री बिल्थरारोड के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में भीषण आग लगने से करीब 30-35 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद किन्नर पूजा और किन्नर रूपा अपने शिष्यों के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत सामग्री वितरित की। लगभग 600 साड़ियां, 70 परिवारों को चटाई, मच्छरदानी, साबुन, तेल, बेड शीट, सहित जरूरी सामान और नगद सहायता दी गई।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
छपिया टोले में भीषण आग, करीब 30-35 घर जले — किन्नर समाज ने बांटी राहत सामग्री बिल्थरारोड के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में भीषण आग लगने से करीब 30-35 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद किन्नर पूजा और किन्नर रूपा अपने शिष्यों के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत सामग्री वितरित की। लगभग 600 साड़ियां, 70 परिवारों को चटाई, मच्छरदानी, साबुन, तेल, बेड शीट, सहित जरूरी सामान और नगद सहायता दी गई।
More news from Ballia and nearby areas
- सिकंदरपुर खरीद दरौली पीपा पुल भारी वाहन के वजह से पुल डैमेज हो गया है, जिससे जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।1
- लिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) देवरिया आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली गयी, तत्पश्चात् निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । तदुपरांत महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर आदि का निरीक्षण किया गया । यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए । गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देवरिया, प्रभारी आरटीसी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- SSC ने निकाली है भर्ती ! अभी कीजिए अप्लाई1
- मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।1
- गोरखपुर में प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, शादी के लिए किया हंगामा महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अक्सर अपनी बहन के घर पीपीगंज आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात नगर पंचायत के एक युवक से हुई जिससे प्रेम संबंध हो गया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई और बाद में मुकर गया। इसी बात से नाराज होकर वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे सीधे युवक के घर पहुंच गई और शादी की मांग करने लगी। काफी देर तक घर के बाहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही1
- सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा, माधोपुर व सिसवन गांव में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा से सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई।4
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत बिल्थरारोड के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पीड़ितों के साथ खड़े हैं तथा हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।1
- नोएडा सेक्टर-30 में सनसनी:चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में 19 वर्षीय छात्र ने लगाई फांसी! पुलिस जांच में जुटी उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल (SSPHPGTI) से एक दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां अस्पताल परिसर में ही लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग ले रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे अस्पताल कैंपस और हॉस्टल में हड़कंप मच गया है. क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के कैंपस में ही रहकर लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था. मंगलवार को छात्र का शव कैंपस के अंदर ही एक कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया.जब उसके साथियों ने उसे इस स्थिति में देखा, तो तुरंत अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया. जानें कहां के रहने वाला था छात्र पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक छात्र की उम्र 19 वर्ष थी और वह उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले का रहने वाला था. वह अपने भविष्य को संवारने के लिए नोएडा आया था और चाइल्ड पीजीआई में पैरामेडिकल कोर्स के तहत अपनी ट्रेनिंग पूरी कर रहा था. फिलहाल छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. सेक्टर-20 थाना पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य एकत्रित किए. पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा. मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.1
- बलिया के ग्राम सभा घोड़हरा में लंबे समय से बाधित बिजली व्यवस्था को आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। लगभग एक सप्ताह से बिगड़ी आपूर्ति के बाद 250 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का इंस्टॉलेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया। मंगलवार दोपहर जैसे ही बिजली बहाल हुई, गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों के चेहरे खिल उठे। घरों में फिर से रौनक लौट आई। तकनीकी टीम ने ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति सुचारू करने की प्रक्रिया पूरी की, जिससे अब नियमित बिजली मिलने की उम्मीद है। इस कार्य में जिला पंचायत सदस्य पिंटू जावेद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिराज खान, राजनाथ यादव, लियाकत अली खान, तबरेज आलम व कोटेदार गुलाम रसूल सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की प्रशंसा की।1